LOADING...

राजनीति की खबरें

हर पल रंग बदलती राजनीति की नब्ज पर पकड़।

बिहार: NDA में मुख्यमंत्री चेहरे पर घमासान, RJD की पहली सूची जारी; जानें आज के घटनाक्रम 

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आज राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इसमें 58 प्रत्याशियों के नाम हैं। हालांकि, ये सभी पहले ही नामांकन दाखिल कर चुके हैं।

19 Oct 2025
बिहार

गिरिराज सिंह ने 'नमक हराम' वाले बयान पर बढ़ा विवाद, कांग्रेस ने की यह मांग

बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल जोर-शोर से प्रचार में जुटे हैं। इस दौरान नेता बयानबाजी भी कर रहे हैं।

18 Oct 2025
बिहार

बिहार चुनाव: महागठबंधन में सीट बंटवारे पर नहीं बनी सहमति, कई सीटों पर आपस में लड़ाई

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन की तारीख निकल चुकी है। अब तक विपक्षी महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर सहमति नहीं बन पाई है।

सिद्धारमैया ने जाति सर्वेक्षण में भाग न लेने पर नारायण और सुधा मूर्ति पर नाराजगी जताई

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्य सरकार के सामाजिक शैक्षणिक सर्वेक्षण में भाग लेने से इनकार करने पर इंफोसिस के संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति और उनकी पत्नी राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति पर नाराजगी जताई है।

17 Oct 2025
गुजरात

गुजरात: मुख्यमंत्री समेत 26 विधायक बने मंत्री, हर्ष संघवी को उपमुख्यमंत्री पद

गुजरात में मंत्रिमंडल का नए सिरे से गठन हो गया है। गांधीनगर में हुए शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल ने मुख्यमंत्री के अलावा 25 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल में 19 नए चेहरों को जगह मिली है।

बिहार चुनाव: महागठबंधन में सीट बंटवारे पर विवाद, VIP 15 सीट और उपमुख्यमंत्री पद पर अड़ी

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का नामांकन दाखिल करने की आज आखिरी तारीख है। अभी तक महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर सहमति नहीं बन पाई है।

16 Oct 2025
गुजरात

गुजरात में सभी मंत्रियों ने क्यों दिया इस्तीफा, नए मंत्रिमंडल में किसे मिल सकती है जगह?

गुजरात के सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल इन इस्तीफों को राज्यपाल को सौंपेंगे।

16 Oct 2025
गुजरात

गुजरात में मुख्यमंत्री को छोड़कर सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दिया, कैबिनेट में बदलाव की तैयारी

गुजरात में शुक्रवार को कैबिनेट का विस्तार होना है। उससे पहले मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़कर सभी 16 मंत्रियों ने गुरुवार को अपना इस्तीफा दे दिया।

बिहार में महागठबंधन की सीटें नहीं हो पाईं तय, राहुल-खड़गे ने लालू यादव से बात की

बिहार में नामांकन की अंतिम तारीख 17 अक्टूबर है, लेकिन अभी तक राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और कांग्रेस के नेतृत्व वाले महागठबंधन की सीटें तय नहीं हो पाई हैं।

बिहार चुनाव: JDU उम्मीदवारों में 4 मुस्लिम, 13 महिलाएं और 3 बाहुबली, कैसे साधे जातिगत समीकरण?

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने आज 44 उम्मीदवारों के नाम वाली दूसरी सूची जारी कर दी है। इससे पहले पार्टी ने 57 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था।

सुप्रीम कोर्ट में OBC आरक्षण बढ़ाने की याचिका खारिज, तेलंगाना सरकार को लगा झटका 

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को तेलंगाना हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली एक याचिका को खारिज कर दिया है, जिससे तेलंगाना की रेवंत रेड्डी सरकार को झटका लगा है।

बिहार चुनाव: JDU ने 44 उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की, 4 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट

जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी और अंतिम सूची जारी कर दी है। इसमें 44 नाम शामिल हैं।

ट्रंप के दावे के बाद राहुल गांधी का प्रधानमंत्री पर निशाना, बोले- डरे हुए हैं मोदी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चौंकाने वाले दावे के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा है।

बिहार चुनाव: राबड़ी को हरा चुके हैं सतीश यादव, भाजपा ने जिन्हें तेजस्वी के सामने उतारा 

भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की तीसरी और अंतिम सूची जारी कर दी है, जिसमें 18 लोगों के नाम शामिल हैं।

बिहार चुनाव: चिराग पासवान ने जारी की पहली सूची, 14 उम्मीदवारों के नाम

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास (LJP-R) ने 14 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।

बिहार के अलीनगर से चुनाव लड़ेंगी मैथिली ठाकुर, भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की  

भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें लोक गायिका मैथिली ठाकुर को दरभंगा के अलीनगर से टिकट दिया गया है।

15 Oct 2025
राज ठाकरे

अब राज ठाकरे ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, बोले- पूरी मतदाता सूची भ्रष्ट है

महाराष्ट्र में कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) भी चुनाव आयोग पर सवाल उठाने वालों में शामिल हो गई है।

बिहार चुनाव: JDU ने जारी की पहली सूची, चिराग को मिली सीटों पर भी उतारे उम्मीदवार

बिहार विधानसभा चुनावों के लिए जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 57 प्रत्याशियों के नाम हैं।

बिहार चुनाव: NDA में सीट बंटवारे पर घमासान, JDU ने LJP की सीटों पर उतारे प्रत्याशी

बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में बगावत के सुर तेज हो गए हैं।

15 Oct 2025
गोवा

गोवा के कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने दुख जताया

गोवा के 79 वर्षीय कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक का मंगलवार देर रात हार्ट अटैक पड़ने से निधन हो गया।

बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बोले- जनसुराज पार्टी को मजबूत करेंगे

बिहार के विधानसभा चुनाव में जोर-शोर से उतरी जनसुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने साफ कह दिया है कि वे किसी सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे।

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुईं लोक गायिका मैथिली ठाकुर, लड़ेंगी चुनाव

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले लोक और भक्ति गायिका मैथिली ठाकुर भाजपा में शामिल हो गई हैं। मंगलवार को उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

शरजील इमाम ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए मांगी थी जमानत, अब याचिका वापस ली

दिल्ली दंगे के आरोप में जेल में बंद जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के पूर्व शोधार्थी शरजील इमाम ने मंगलवार को कड़कड़डूमा कोर्ट से अपनी अंतरिम जमानत याचिका वापस ले ली है।

14 Oct 2025
बिहार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: भाजपा ने जारी की 71 सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची

बिहार में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने मंगलवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 71 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई गई है।

14 Oct 2025
बिहार

बिहार में टिकट बंटवारे से भागलपुर के JDU सांसद नाराज, इस्तीफे की पेशकश

बिहार में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में टिकट बंटवारे से हाहाकार मच गया है। सबसे ज्यादा नाराजगी जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेताओं में दिख रही है।

सोशल मीडिया पर राजनीतिक प्रचार से पहले उम्मीदवारों को लेना होगा प्रमाणपत्र, चुनाव आयोग का आदेश

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने सोशल मीडिया पर होने वाले राजनीतिक प्रचार पर शिकंजा कसा है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास की घेराबंदी, टिकट बंटवारे से नाखुश JDU नेता धरने पर बैठे

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुसीबत बढ़ गई है। उनके आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई है।

13 Oct 2025
बिहार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: भाजपा ने कैसे हासिल की JDU की बराबरी? जानिए गठबंधन का इतिहास

बिहार विभानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान रविवार को खत्म हो गई।

जम्मू-कश्मीर में राज्यसभा की खाली सीटों के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस-भाजपा उम्मीदवारों का नामांकन, कितना कड़ा मुकाबला?

जम्मू-कश्मीर में राज्यसभा की खाली 4 सीटों के लिए सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन है। यहां चुनाव 24 अक्टूबर को होना है।

12 Oct 2025
बिहार

बिहार में NDA के बीच सीट बंटवारे का ऐलान, जानें किसे मिलीं कितनी सीटें

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीटों का बंटवारा तय हो गया है।

12 Oct 2025
बिहार

बिहार की वो 52 निर्णायक सीटें, जहां पिछली बार बेहद कम रहा था हार-जीत का अंतर

बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और विपक्षी महागठबंधन में सीटों का बंटवारा लगभग तय हो गया है। आने वाले 1-2 दिन में इसका औपचारिक ऐलान भी हो जाएगा।

बिहार चुनाव: सीट बंटवारे पर NDA की आज आखिरी बैठक, महागठबंधन में भी हलचल तेज

बिहार में विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और विपक्षी महागठबंधन में सीट बंटवारा लगभग तय हो गया है। आने वाले 1-2 दिन में दोनों ही गठबंधन सीटों का आधिकारिक ऐलान कर सकते हैं।

बिहार: अलीनगर से भाजपा विधायक मिश्रीलाल यादव ने दिया इस्तीफा, बोले- पार्टी घमंड में चूर

बिहार विधानसभा चुनावों से ठीक पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा के अलीनगर से भाजपा विधायक मिश्रीलाल यादव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

क्या प्रशांत किशोर नहीं लड़ेंगे बिहार विधानसभा का चुनाव? करगहर सीट से भोजपुरी गायक को उतारा

बिहार में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद गुरुवार को जनसुराज पार्टी ने पहली सूची जारी कर दी, जिसमें 51 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

09 Oct 2025
बिहार

SIR पर सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग बोला- उचित प्रक्रिया का पालन किया, जानें क्या-क्या हुआ

सुप्रीम कोर्ट में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर हुई सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग ने राजनीतिक पार्टियों पर सहयोग करने के बजाय जनता की धारणा को बहकाने का आरोप लगाया है।

तेजस्वी यादव का बड़ा वादा- सरकार बनते ही कानून बनाकर हर घर में सरकारी नौकरी देंगे

बिहार में विधानसभा चुनाव का ऐलान होने के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा वादा किया है।

09 Oct 2025
कर्नाटक

कर्नाटक: मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के कार्यकाल के 2.5 साल पूरे, मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव की अटकलें

कर्नाटक में बड़ी सियासी हलचल के संकेत मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 13 अक्टूबर को सभी कैबिनेट मंत्रियों के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया है। खबर है कि सिद्धारमैया अपने कैबिनेट में से आधे मंत्रियों की छुट्टी कर सकते हैं।

चेन्नई में थलापति विजय के घर को बम से उड़ाने की धमकी, जांच शुरू 

तमिलनाडु के करूर में भगदड़ के बाद चिंता में घिरे तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के प्रमुख थलापति विजय को धमकी मिली है।

बिहार चुनाव: NDA में सीटों पर विवाद; उपेंद्र कुशवाहा ने मांगी 22 सीटें, HAM भी अड़ी

बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही पार्टियों में सीट बंटवारे को लेकर हलचल तेज हो गई है। भाजपा की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीट बंटवारे पर मतभेद सामने आ रहे हैं।

बिहार की वर्तमान 17वीं विधानसभा में सबसे कम कामकाज, बिना विचार के पास हुए सभी बिल

बिहार की मौजूदा 17वीं विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है। उससे पहले राज्य को नई सरकार मिल जाएगी।