राजनीति की खबरें
हर पल रंग बदलती राजनीति की नब्ज पर पकड़।
कैंटीन कर्मचारी को थप्पड़ और घूसा मारने वाले शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ के खिलाफ मामला दर्ज
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में विधायक निवास की सरकारी कैंटीन में कर्मचारी की पिटाई करने वाले शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) विधायक संजय गायकवाड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
भाजपा ने तेलंगाना में विधायक टी राजा सिंह का इस्तीफा स्वीकारा, बयानबाजी को बताया गलत
भाजपा ने तेलंगाना के गोशामहल से विधायक टी राजा सिंह का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
मोहन भागवत बोले- 75 की उम्र में रिटायर हो नेता; मोदी के भविष्य पर चर्चा शुरू
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने 75 साल की उम्र में नेताओं को रिटायरमेंट लेने की बात कहकर एक नई बहस छेड़ दी है।
जौनपुर में बिजली समस्या बता रहे थे लोग, 'जय श्रीराम' का नारा लगाकर निकले ऊर्जा मंत्री
उत्तर प्रदेश के जौनपुर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें भगवान को शामिल करते ही लोग अपनी समस्या भूल गए और जयकारा लगाने लगे।
मुंबई निगम चुनाव के लिए शिवसेना-MNS के बीच होगा गठबंधन? संजय राउत ने बताई सच्चाई
महाराष्ट्र में बृह्नमुंबई महानगर पालिका (BMC) चुनाव में उद्धव ठाकरे की शिवसेना और राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के बीच गठबंधन की संभावना है, लेकिन इसको लेकर एक राय नहीं बन पा रही है।
राहुल गांधी के रथ से पप्पू यादव और कन्हैया को चढ़ने से रोका गया, जानिए कारण
बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को चुनाव आयोग के मतदाता सूची संशोधन के खिलाफ महागठबंधन ने 'बिहार बंद' बुलाया था, इसको लेकर भारी प्रदर्शन भी हुआ।
रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे अमित शाह? बताई अपनी भविष्य की योजना
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह का कहना है कि वह सेवानिवृत्ति के बाद अपना समय वेद, उपनिषद और प्राकृतिक खेती को देंगे।
मोहाली में अरविंद केजरीवाल बोले- मेरे योगदान के लिए मुझे नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए
आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने लिए नोबेल पुरस्कार की इच्छा जताई है।
शिवसेना विधायक द्वारा कैंटीन कर्मचारी को पीटने पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बोले- यह अस्वीकार्य, कार्रवाई हो
महाराष्ट्र के बुलढाणा से 2 बार के शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) विधायक संजय गायकवाड़ द्वारा विधानसभा निवास की सरकारी कैंटीन में कर्मचारी से मारपीट का मुद्दा विधानसभा में उठाया गया।
मानसून सत्र में न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ लाया जाएगा महाभियोग प्रस्ताव, INDIA गठबंधन का समर्थन
घर के अंदर से बेहिसाब नकदी मिलने के मामले में फंसे न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को हटाने के लिए केंद्र सरकार आगामी मानसून सत्र में महाभियोग प्रस्ताव लाएगी।
भाजपा का अगला अध्यक्ष कौन होगा? RSS ने उम्र समेत रखीं ये शर्तें
भाजपा को जल्द ही अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है। संसद के मानसून सत्र से पहले और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश यात्रा से आने के बाद नए अध्यक्ष का ऐलान हो सकता है।
एकनाथ शिंदे के विधायक ने कैंटीन कर्मचारी को थप्पड़-घूंसा मारा, खराब दाल परोसने पर हुए नाराज
महाराष्ट्र में नेता और राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं की दादागिरी रुक नहीं रही है। बुधवार को शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के विधायक संजय गायकवाड़ द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है।
उत्तर प्रदेश: शिक्षा मंत्री गुलाब देवी की काफिले की कार आपस में टकराई, घायल हुईं
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में काफिले की कार आपस में टकराने से माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी घायल हो गईं। उन्हें रामा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊलाल वैष्णव का निधन, जोधपुर एम्स में थे भर्ती
रेल मंंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊलाल वैष्णव का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वे 81 वर्ष के थे।
बिहार में नीतीश कुमार का चुनावी दांव, सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा
बिहार में विधानसभा चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा दांव चला है।
महाराष्ट्र के ठाणे में रैली निकालने जा रहे MNS कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया
महाराष्ट्र में हिंदी और मराठी भाषा विवाद तूल पकड़ता जा रहा है।
राज ठाकरे के बयान पर निशिकांत का टूटा सब्र, बोले- बाहर निकलो, पटक के मारे जाओगे
महाराष्ट्र में हिंदी और मराठी भाषा को लेकर छिड़ी लड़ाई अब गली के गुंडों के बीच लड़ाई के दौरान बोली जाने वाली भाषा में में बदलती जा रही है।
RSS बढ़ाएगा अपना दायरा, घर-घर पहुंचकर लोगों को जोड़ेगा
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) इस साल अपना शताब्दी वर्ष बना रहा है, ऐसे में संगठन की योजना इसके विस्तार पर है।
दिल्ली में भाजपा विधायक की चेतावनी, कांवड़ मार्ग पर खुद बंद करवाएंगे मांस की दुकानें
सावन के मौके पर शुरू हो रही कांवड़ यात्रा को लेकर दिल्ली में भाजपा नेताओं ने मांस की दुकानों का विरोध शुरू कर दिया है।
दलाई लामा को भारत रत्न देने की मांग, सर्वदलीय सांसदों ने लिखा केंद्र को पत्र
तिब्बत के मुद्दे पर समर्थन जताते हुए देश के सभी राजनीतिक पार्टियों के सांसदों ने केंद्र सरकार को पत्र लिखा है और दलाई लामा को भारत रत्न देने की मांग की है।
बिहार में मतदाता सूची संशोधन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, 10 जुलाई को सुनवाई
बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) करा रहा है, जिसको लेकर विरोध है।
#NewsBytesExplainer: बिहार में मतदाता सूची संशोधन पर क्या है विवाद, चुनाव आयोग पर क्यों उठे सवाल?
बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। इससे पहले चुनाव आयोग ने मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया शुरू की है।
महाराष्ट्र: ठाकरे बंधु 20 साल बाद एक मंच पर दिखे, मुंबई में निकाली 'मराठी एकता' रैली
महाराष्ट्र में निकाय चुनावों से पहले मुंबई से बड़ी तस्वीर सामने आई है। 20 साल बाद उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक मंच पर नजर आए हैं।
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए TVK ने थलापति विजय को मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाया, अकेले लड़ेगी चुनाव
तमिल अभिनेता थलापति विजय अगले साल होने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में अपनी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री उम्मीदवार होंगे।
भाजपा को मिल सकती है पहली महिला अध्यक्ष, ये 3 नाम चर्चा में
देश और दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की तलाश जोर-शोर से चल रही है।
आजमगढ़ में अखिलेश यादव की सुरक्षा में चूक, बैरीकेडिंग फांदकर एक युवक मंच के पास पहुंचा
उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (SP) के प्रमुख अखिलेश यादव की सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया है।
बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगी AAP, अरविंद केजरीवाल बोले- किसी से गठबंधन नहीं
आम आदमी पार्टी (AAP) बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इसका ऐलान किया है।
सिद्धारमैया क्यों बने रहेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री, बिहार चुनाव समेत ये वजहें आईं सामने
कर्नाटक में उथल-पुथल के बीच ये तय हो गया है कि सिद्धारमैया ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे। इससे पहले चर्चाएं थीं कि डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री पद की मांग कर रहे हैं और उन्हें कई विधायकों का समर्थन भी है।
पश्चिम बंगाल में भाजपा के अध्यक्ष बनेंगे समिक भट्टाचार्य, निर्विरोध चुना जाना तय
पश्चिम बंगाल में भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य का बनना लगभग तय है। उन्होंने बुधवार को पार्टी के साल्ट लेक कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है।
दिल्ली की मुख्यमंंत्री रेखा गुप्ता के आवास में लगेंगे 5 टीवी और 14 एसी
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सरकारी आवास राज निवास मार्ग स्थित बंगला नंबर 1 का नवीनीकरण किया जाना है, जिसके लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) ने निविदा नोटिस जारी की है।
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार बोले- मेरे पास कोई विकल्प नहीं, सिद्धारमैया के साथ खड़ा हूं
कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों के बीच उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बुधवार को मीडिया से कहा कि उनके पास सिद्धारमैया के साथ खड़े होने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
हरियाणा में पक रही सियासी खिचड़ी? सैनी से नाराज इंद्रजीत ने 12 विधायकों को दावत दी
हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व से नाराज केंद्रीय राज्यमंत्री और गुरुग्राम से सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने चंडीगढ़ में 12 विधायकों को रात्रिभोज पर बुलाया था, जिसकी चर्चा शुरू हो गई है।
कर्नाटक में नहीं बदला जाएगा मुख्यमंत्री, कांग्रेस ने अटकलों पर लगाया विराम
कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदले जाने की अटकलों पर मंगलवार को विराम लग गया है। कर्नाटक प्रभारी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने इसको लेकर स्थिति साफ की है।
हिमाचल प्रदेश: कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह पर NHAI अधिकारी से मारपीट का आरोप, FIR दर्ज
हिमाचल प्रदेश के पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों से मारपीट का आरोप लगा है।
कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की सुगबुगाहट तेज, कांग्रेस विधायक ने हाईकमान को दी बड़ी धमकी
कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद में बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। इसको लेकर कांग्रेस के ही विधायक दो खेमों में बंटे नजर आ रहे हैं।
महाराष्ट्र में INDIA गठबंधन को झटका, मुंबई नगर निकाय चुनाव में अकेले लड़ सकती है कांग्रेस
महाराष्ट्र में विपक्षी पार्टियों के INDIA गठबंधन को आगामी बृह्नमुंबई महानगर पालिका (BMC) चुनाव में बड़ा झटका लग सकता है।
तेलंगाना में पार्टी विवाद के कारण भाजपा विधायक टी राजा ने इस्तीफा दिया
तेलंगाना में अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
क्या डीके शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री? मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिया यह जवाब
कर्नाटक में चर्चा है कि कांग्रेस आगामी अक्टूबर में सिद्धारमैया को हटाकर उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बना सकती है। इसको लेकर राजनीतिक हलचल तेज है।
महाराष्ट्र सरकार ने क्यों वापस लिया हिंदी को तीसरी भाषा बनाने का आदेश? यहां जानिए कारण
महाराष्ट्र में हिंदी को तीसरी भाषा बनाने को लेकर शुरू हुआ विवाद थम नहीं रहा है, जिसको देखते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सरकार ने इसे रद्द कर दिया है।
मानसून सत्र के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल संभव, कुछ मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के मानसून सत्र के बाद अपने मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि सत्र के दौरान ही भाजपा को अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष भी मिल जाएगा। इसके बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल किया जा सकता है।