टी राजा सिंह: खबरें
तेलंगाना में पार्टी विवाद के कारण भाजपा विधायक टी राजा ने इस्तीफा दिया
तेलंगाना में अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान देने वाले विधायक राजा का निलंबन रद्द कर सकती है भाजपा
तेलंगाना में विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद भाजपा अपने विधायक टी राजा सिंह का निलंबन रद्द करने पर विचार कर रही है।
तेलंगाना: निलंबित भाजपा विधायक टी राजा ने रामनवमी रैली में दिया आपत्तिजनक भाषण, केस दर्ज
तेलंगाना में भाजपा से निलंबित विधायक टी राजा सिंह के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि रामनवमी रैली के दौरान उन्होंने हिन्दी में भाषण दिया था, जिसमें आपत्तिजनक टिप्पणी की गई और दो समुदायों को भड़काने की कोशिश की गई।
भाजपा से निलंबित विधायक टी राजा 72 घंटे बाद फिर गिरफ्तार, CRPC से जुड़ा है मामला
पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ टिप्पणी करने के मामले में भाजपा से निलंबित हैदराबाद के गोशामहल के विधायक टी राजा सिंह को पुलिस ने जमानत मिलने के 72 घंटे बाद फिर से गिरफ्तार कर लिया है।
तेलंगाना: पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले निलंबित भाजपा विधायक को मिली जमानत
पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए गिरफ्तार किए गए तेलंगाना के भाजपा विधायक टी राजा सिंह को चंद घंटों के अंदर कोर्ट से जमानत मिल गई।
तेलंगाना: भाजपा ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले विधायक को किया निलंबित
भाजपा ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले तेलंगाना के अपने विधायक टी राजा सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया है।
तेलंगाना: भाजपा विधायक की पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी, बड़े पैमाने पर प्रदर्शन के बाद गिरफ्तार
पूर्व भाजपा नेता नुपुर शर्मा की पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का विवाद अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था कि भाजपा के एक और नेता ने पैगंबर पर विवादित टिप्पणी कर डाली है।