
राज ठाकरे के बयान पर निशिकांत का टूटा सब्र, बोले- बाहर निकलो, पटक के मारे जाओगे
क्या है खबर?
महाराष्ट्र में हिंदी और मराठी भाषा को लेकर छिड़ी लड़ाई अब गली के गुंडों के बीच लड़ाई के दौरान बोली जाने वाली भाषा में में बदलती जा रही है। दरअसल, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे ने रविवार को एक कार्यक्रम में कहा था कि मराठी न बोलने वालों को पीटना चाहिए, लेकिन उनका वीडियो नहीं बनाना चाहिए। इस पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का सब्र जवाब दे दिया और उन्होंने भी आपत्तिजनक भाषा का उपयोग किया।
बयान
क्या बोले निशिकांत दुबे?
झारखंड के गोड्डा सीट से भाजपा सांसद दुबे ने समाचार एजेंसी ANI से कहा, "ये क्या कह रहे हैं कि मराठी बोलना होगा? आप हमारे पैसे पर पल रहे हो। तुम कौन सा टैक्स देते हो। आप लाटशाही कर रहे हैं। आप में हिम्मत है तो उर्दू, तमिल और तेलेगु भाषी को भी मारी। अगर आप इतने बड़े 'बॉस' हैं, तो महाराष्ट्र से बाहर निकलिए, चलो, बिहार, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु में, तुमको पटक-पटक कर मारेंगे।"
ट्विटर पोस्ट
सुनिए, निशिकांत दुबे ने क्या कहा?
#WATCH | Guwahati, Assam | On Raj Thackeray's remark 'beat but don't make a video', BJP MP Nishikant Dubey says, "...You people are surviving on our money. What kind of industries do you have?... If you are courageous enough and beat those who speak Hindi, then you should beat… pic.twitter.com/gRvAjtD0iW
— ANI (@ANI) July 7, 2025
मंच
मराठी भाषा को लेकर एक मंच पर आए थे उद्धव और राज ठाकरे
MNS नेता राज ठाकरे और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार को मुंबई के वर्ली में 'मराठी एकता' को लेकर 'विजय रैली' निकाली थी, जो महाराष्ट्र में चल रहे भाषा विवाद के बीच एक आयोजन था। इस दौरान ठाकरे बंधु ने कहा कि महाराष्ट्र में हिंदी भाषा को जबरन नहीं थोपा जा सकता है। इस मौके पर राज ठाकरे ने भाषा के लिए पिटाई वाले मामले पर कहा कि लोगों को पीटकर वीडियो नहीं बनाना चाहिए।