Page Loader
दिल्ली में भाजपा विधायक की चेतावनी, कांवड़ मार्ग पर खुद बंद करवाएंगे मांस की दुकानें
दिल्ली में कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस की दुकानें बंद करने की मांग (प्रतीकात्मक तस्वीर)

दिल्ली में भाजपा विधायक की चेतावनी, कांवड़ मार्ग पर खुद बंद करवाएंगे मांस की दुकानें

लेखन गजेंद्र
Jul 07, 2025
02:51 pm

क्या है खबर?

सावन के मौके पर शुरू हो रही कांवड़ यात्रा को लेकर दिल्ली में भाजपा नेताओं ने मांस की दुकानों का विरोध शुरू कर दिया है। सोमवार को भाजपा विधायक तरविंदर सिंह मारवाह ने मांग की कि पवित्र दिनों के दिन नॉनवेज की दुकानें बंद होनी चाहिए, अगर सरकार बंद नहीं करेगी तो वे खुद जाकर इसे बंद करवाएंगे। उन्होंने संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उपराज्यपाल वीके सक्सेना और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी पत्र लिखा है।

मांग

मारवाह ने क्या कहा?

विधायक मारवाह ने कहा, "कांवड़ का जल हरिद्वार, गोमुख से आता है, वह काफी पवित्र है। हमने नवरात्रि के भी पवित्र दिनों में नॉनवेज की दुकानें बंद करने को कहा था, जिसका असर भी पड़ा था। दिल्ली में 90 प्रतिशत दुकानें बंद थीं। इसी तरह हमने ठाना है कि दिल्ली में जहां-जहां से कांवड़ निकलेगा, वहां नॉनवेज की दुकानें हर हालत में बंद होंगी। सरकार करे तो ठीक वरना हमारे कार्यकर्ता जा-जाकर दुकानें बंद कराएंगे।"

ट्विटर पोस्ट

सुनिए, क्या बोले भाजपा विधायक तरविंदर सिंह मारवाह

बंद

दिल्ली के मेयर ने भी की है अपील

सावन 11 जुलाई से शुरू हो रहे हैं और पहला सोमवार 14 जुलाई को है। इससे पहले शहर में कांवड़ यात्रा दिखनी शुरू हो जाएगी। दिल्ली के मेयर इकबाल सिंह ने भी लोगों से नैतिकता के आधार पर दुकानों को बंद करने की अपील की है। दूसरी तरफ, हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर कांवड़ा यात्रा मार्ग पर रेस्टोरेंट की जांच, बूचड़खाने और मांस की दुकानें बंद करने की मांग की है।