Page Loader
शिवसेना विधायक द्वारा कैंटीन कर्मचारी को पीटने पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बोले- यह अस्वीकार्य, कार्रवाई हो 
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ की करतूत पर नाराजगी जताई (तस्वीर: एक्स/@CMOMaharashtra)

शिवसेना विधायक द्वारा कैंटीन कर्मचारी को पीटने पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बोले- यह अस्वीकार्य, कार्रवाई हो 

लेखन गजेंद्र
Jul 09, 2025
04:24 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र के बुलढाणा से 2 बार के शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) विधायक संजय गायकवाड़ द्वारा विधानसभा निवास की सरकारी कैंटीन में कर्मचारी से मारपीट का मुद्दा विधानसभा में उठाया गया। मामले पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ऐसा व्यवहार अस्वीकार्य है और किसी के लिए भी सम्मानजनक नहीं है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से इस मामले में आगे की कार्यवाही को कहा है।

मुद्दा

क्या बोले फडणवीस?

शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) विधायक अनिल परब ने महाराष्ट्र विधान परिषद में यह मामला उठाते हुए सत्तारूढ़ सरकार पर राजनीतिक मनमानी का आरोप लगाया। इसके बाद मुख्यमंत्री फडणवीस बोले, "इस तरह का आचरण सही संदेश नहीं देता। ऐसा व्यवहार अस्वीकार्य है और किसी के लिए सम्मानजनक नहीं। एक विधायक के रूप में गायकवाड़ के कृत्य ने सभी विधायकों की प्रतिष्ठा को धूमिल किया है। विधायकों के बारे में गलत संदेश जाता है कि वे सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं।"

बयान

फडणवीस ने बताया गंभीर मुद्दा

फडणवीस ने मराठी में आगे कहा, "अगर कैंटीन में खाने की गुणवत्ता को लेकर कोई समस्या है, तो लोग औपचारिक रूप से शिकायत कर सकते हैं और कार्रवाई की जाएगी। लेकिन जनप्रतिनिधियों द्वारा हमला सही संदेश नहीं देता। यह एक गंभीर मुद्दा है। आप (परिषद अध्यक्ष राम शिंदे) और अध्यक्ष (राहुल नार्वेकर) इसका संज्ञान लें और आगे की कार्रवाई करें।" मुख्यमंत्री ने सदन में दिए गए अपने बयान का वीडियो एक्स पर भी साझा किया है।

विवाद

क्या है मामला?

मुंबई में आकाशवाणी आमदार निवास की कैंटीन में मंगलवार रात को विधायक गायकवाड़ खाना खा रहे थे, तभी उन्हें दाल परोसी गई। दाल की गुणवत्ता खराब होने पर विधायक नाराज हो गए और काउंटर पर झगड़ा करने लगे। उन्होंने बातचीत कर रहे एक कर्मचारी को पहले थप्पड़ मारा, फिर घूंसा मारकर जमीन पर गिरा दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। गायकवाड़ ने मारपीट के बाद पछतावे से इंकार किया और बताया कि वह एक योद्धा हैं।

ट्विटर पोस्ट

मारपीट का वीडियो