Page Loader
राहुल गांधी के रथ से पप्पू यादव और कन्हैया को चढ़ने से रोका गया, जानिए कारण
पप्पू यादव और कन्हैया कुमार को राहुल गांधी और तेजस्वी के वाहन में नहीं मिली जगह

राहुल गांधी के रथ से पप्पू यादव और कन्हैया को चढ़ने से रोका गया, जानिए कारण

लेखन गजेंद्र
Jul 09, 2025
05:45 pm

क्या है खबर?

बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को चुनाव आयोग के मतदाता सूची संशोधन के खिलाफ महागठबंधन ने 'बिहार बंद' बुलाया था, इसको लेकर भारी प्रदर्शन भी हुआ। इस दौरान एक खुले वाहन से कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने भीड़ को संबोधित किया। वाहन पर महागठबंधन में शामिल अन्य पार्टियों के नेता भी शामिल थे, लेकिन कांग्रेस नेता पप्पू यादव और कन्हैया कुमार को इसमें चढ़ने से मना कर दिया गया।

प्रदर्शन

सुरक्षा कर्मियों ने हल्का बल प्रयोग कर वाहन से नीचे उतारा

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि पूर्णिया सांसद पप्पू यादव वाहन पर चढ़ने की कोशिश कर रहे हैं, तभी वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों ने हल्का बल प्रयोग कर उनको उतार दिया। इसके बाद भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के प्रभारी कन्हैया कुमार भी वाहन पर चढ़ने जा रहे थे, लेकिन उनको भी सुरक्षा कर्मियों ने अनुमति नहीं दी। दोनों का नाम वाहन में चढ़ने वाले नेताओं की सूची में नहीं था।

ट्विटर पोस्ट

कन्हैया कुमार को नहीं मिली जगह

ट्विटर पोस्ट

पप्पू यादव भी बेरंग लौटे

कारण

दोनों नेताओं को क्यों नहीं मिली मंच पर जगह?

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री का चेहरा हैं। उनकी पप्पू यादव से अनबन सार्वजनिक है, जबकि कन्हैया से तेजस्वी असहज दिखते हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में पप्पू ने पूर्णिया से कांग्रेस के टिकट पर लड़ने की कोशिश की, लेकिन तेजस्वी की जिद के आगे उनकी नहीं चली। आखिर में वे निर्दलीय उतरे और RJD की बीमा भारती को हराया। कन्हैया बिहार में कांग्रेस की पलायन रोको यात्रा निकाल चुके हैं, इससे तेजस्वी और RJD असहज थी।