राजनीति की खबरें

हर पल रंग बदलती राजनीति की नब्ज पर पकड़।

पश्चिम बंगाल: भाजपा का आरोप, पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ता को गोली मारी

पश्चिम बंगाल के कालियागंज में एक किशोरी से कथित रेप और उसकी हत्या के बाद भड़की हिंसा के बीच भाजपा ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान उनके एक कार्यकर्ता को गोली मार दी।

कर्नाटक: कांग्रेस का अमित शाह पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप, पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

कर्नाटक में सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटी हैं। इस बीच कांग्रेस ने भाजपा की एक रैली में दिए गए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एक भाषण को भड़काऊ और नफरत फैलाने वाला बताया है।

#NewsBytesExplainer: क्या है 'DMK फाइल्स' का मामला, जिसमें मुख्यमंत्री स्टालिन पर लगाया गया भ्रष्टाचार का आरोप? 

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने मंगलवार को तमिलनाडु के वित्त मंत्री पलानीवेल थियाग राजन की एक कथित ऑडियो क्लिप जारी की है, जिसमें वह मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के परिवार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सुनाई दे रहे हैं।

सत्यपाल मलिक बोले- दिल्ली में बैठे लोग पहले खेती और फिर फौज खत्म कर देंगे

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का एक वीडियो वायरल है, जिसमें वह केंद्र सरकार की ओर इशारा कर लोगों से कह रहे हैं कि दिल्ली में बैठे लोग खेती और फौज को खत्म कर देंगे।

उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का निधन, लंबे समय से थे बीमार

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री 65 वर्षीय चंदन राम दास का बुधवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे।

कर्नाटक: बीएस येदियुरप्पा बोले- मैं खून से लिखकर दे सकता हूं, जगदीश शेट्टार नहीं जीतेंगे

कर्नाटक चुनाव के प्रचार के दौरान हुबली में एक सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने जगदीश शेट्टार को निशाने पर लिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ पहुंचे, प्रकाश सिंह बादल को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार दोपहर को चंडीगढ़ पहुंच गए। यहां उन्होंने शिरोमणि अकाली दल (SAD) के मुख्यालय में भाजपा के पूर्व सहयोगी और SAD के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि अर्पित की।

अरविंद केजरीवाल के बंगले की मरम्मत पर खर्च हुए 45 करोड़ रुपये, भाजपा-कांग्रेस ने उठाए सवाल 

भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सरकारी बंगले की मरम्मत पर 45 करोड़ रुपये खर्च करने का आरोप लगाया है।

AAP उम्मीदवार शैली ओबरॉय फिर चुनी गईं दिल्ली की मेयर 

आम आदमी पार्टी (AAP) की उम्मीदवार शैली ओबरॉय निर्विरोध रूप से 2023-24 सत्र के लिए दिल्ली नगर निगम (MCD) की मेयर चुनी गई हैं।

26 Apr 2023

पंजाब

प्रकाश सिंह बादल: सबसे युवा मुख्यमंत्री से सबसे उम्रदराज मुख्यमंत्री तक के सफर पर एक नजर

पंजाब के पूर्व मुख्यममंत्री प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार को 95 साल की उम्र में निधन हो गया। वह स्वास्थ्य समस्याओं के चलते मोहाली के एक अस्पताल में भर्ती थे और उन्होंने रात 7:42 बजे अंतिम सांस ली।

लोकसभा चुनाव के लिए महिला वोटरों को साधने में जुटी भाजपा, जानें खास योजना 

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में सत्ता-विरोधी लहर से निपटने के लिए भाजपा महिला वोटबैंक को साधने की तैयारी में है।

मानहानि मामला: सूरत कोर्ट के फैसले के खिलाफ गुजरात हाई कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी 

कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरनेम से जुड़े मानहानि मामले में सूरत की सेशन कोर्ट के फैसले के खिलाफ गुजरात हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है।

आर्यन के लग्जरी स्ट्रीट वियर ब्रांड D,Yavol का ट्रेलर जारी, बेटे की मदद करते दिखे शाहरुख

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के लग्जरी स्ट्रीट वियर ब्रांड D,Yavol ट्रेलर सामने आ चुका है। आर्यन के इस कपड़ों के ब्रांड के ट्रेलर में शाहरुख भी नजर आए हैं।

पहलवानों के धरने में पहुंचे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उदित राज

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरने पर बैठे कुश्ती खिलाड़ियों से मिलने मंगलवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस नेता उदित राज जंतर-मंतर पहुंचे।

प्रशांत किशोर बोले- अगर लालू के बेटे न होते तो तेजस्वी को नौकरी नहीं मिलती

बिहार में जन सुराज यात्रा निकाल रहे पूर्व राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि अगर वह लालू प्रसाद यादव के बेटे न होते तो उन्हें योग्यता के आधार पर देश में कोई नौकरी नहीं मिलती।

25 Apr 2023

बिहार

रिहाई पर विवाद: डॉन आनंद मोहन ने बिलकिस बानो मामले के जरिए किया भाजपा पर कटाक्ष 

बिहार में जिलाधिकारी जी कृष्णैया की हत्या में दोषी पूर्व सांसद और डॉन आनंद मोहन की रिहाई पर भाजपा राज्य की नीतीश सरकार को घेर रही है।

सत्यपाल मलिक बोले- राजनाथ प्रधानमंत्री पद के लिए गंभीर उम्मीदवार, भाग्य में होगा तो जरूर बनेंगे

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को प्रधानमंत्री पद के लिए गंभीर उम्मीदवार बताया। उन्होंने कहा कि भाग्य में होगा तो वह प्रधानमंत्री बनेंगे।

कर्नाटक: भाजपा नेता ईश्वरप्पा ने कहा- हमें एक भी मुस्लिम वोट नहीं चाहिए

कर्नाटक चुनाव के प्रचार के दौरान राज्य की भाजपा सरकार में मंत्री रहे केएस ईश्वरप्पा ने कहा कि उनकी पार्टी एक भी मुस्लिम वोट नहीं चाहती है।

25 Apr 2023

बिहार

जिलाधिकारी की हत्या के दोषी डॉन आनंद मोहन कौन हैं, जिनकी रिहाई पर हो रहा विवाद?

बिहार सरकार ने नए कानून के तहत जेल में बंद 27 कैदियों की रिहाई का आदेश जारी कर दिया है। इन कैदियों में डॉन आनंद मोहन सिंह का नाम भी शामिल है, जो बिहार के एक जिलाधिकारी जी कृष्णैया की हत्या के दोषी हैं।

खारघर हादसा: उद्धव गुट ने राज्यपाल से की मुलाकात, गैर-इरादतन हत्या का केस चलाने की मांग

महाराष्ट्र के खारघर में पुरस्कार वितरण के दौरान 14 लोगों की भीषण गर्मी से हुई मौत के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के गुट के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात की।

उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद में पार्टी कार्यालय के अंदर आपस में ही भिड़े भाजपा कार्यकर्ता, जानें कारण

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की घोषणा के बाद टिकट बंटवारे को लेकर आए दिन विवाद सामने आ रहे हैं। सोमवार को गाजियाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच पार्टी कार्यालय में मारपीट हो गई।

ममता बनर्जी विपक्ष एकता पर बातचीत को तैयार, कहा- भाजपा को शून्य देखना चाहती हूं 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी के साथ मुलाकात की।

NCP नेता अजित पवार का केंद्र को सुझाव, 3 बच्चों वाले सांसदों-विधायकों की सदस्यता रद्द हो

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता और महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजित पवार ने भारत की बढ़ती जनसंख्या पर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार को सख्त कदम उठाने का सुझाव दिया है।

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव: भाजपा ने जारी किया 'गुंडे पुकारते हैं, अखिलेश आइए' गीत, सुनिए

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव को देखते हुए भाजपा ने समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।

मोदी सरनेम मामला: राहुल को राहत, हाई कोर्ट ने निचली कोर्ट की कार्यवाही पर रोक लगाई

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पटना हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। मोदी सरनेम मामले में राहुल को राहत देते हुए हाई कोर्ट ने उनके खिलाफ निचली कोर्ट की कार्यवाही पर रोक लगा दी है।

उत्तर प्रदेश: बाराबंकी में टिकट नहीं मिलने पर भाजपा कार्यकर्ता ने किया आत्मदाह का प्रयास

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में निकाय चुनाव के लिए एक भाजपा कार्यकर्ता को सभासद का टिकट नहीं मिला तो उसने खुद को आग लगाने को कोशिश की।

महाराष्ट्र: शरद पवार का बड़ा बयान, कहा- महाविकास अघाडी कब तक रहेगा, पता नहीं 

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख और महाराष्ट्र में महाविकास अघाडी गठबंधन के सूत्रधार शरद पवार ने अमरावती में कहा कि उन्हें नहीं पता कि यह गठबंधन कब तक रहेगा।

तेलंगाना: अमित शाह के मुस्लिम आरक्षण खत्म करने की बात पर भड़के ओवैसी, जानें पूरा मामला 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि यदि तेलंगाना में भाजपा की सरकार बनती है तो राज्य में मुसलमानों को दिए जाने वाले आरक्षण को खत्म कर दिया जाएगा।

नीतीश कुमार आज ममता बनर्जी और अखिलेश यादव से मिलेंगे, विपक्षी एकता पर होगी बात

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी एकता के लिए सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे।

ममता बनर्जी से मिलने के लिए कोलकाता जाएंगे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी से मिलने के लिए कोलकाता जाएंगे।

23 Apr 2023

कर्नाटक

कर्नाटक: सिद्धारमैया के लिंगायत समुदाय पर बयान के बाद गरमाई सियासत, जानें पूरा मामला

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया के लिंगायत समुदाय पर दिए एक बयान पर राज्य की सियासत गरमा गई है।

IYC अध्यक्ष श्रीनिवास को असम पुलिस का नोटिस, 2 मई को पूछताछ के लिए बुलाया

भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी को असम पुलिस ने नोटिस जारी कर 2 मई को पेश होने को कहा है।

महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार 15 दिनों में गिर जाएगी, संजय राउत ने किया दावा

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने दावा किया है कि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार 15 दिनों के अंदर गिर जाएगी।

विपक्ष ने करवाई अतीक और उसके भाई की हत्या, उत्तर प्रदेश के मंत्री ने किया दावा 

उत्तर प्रदेश के मंत्री धर्मपाल सिंह ने शनिवार को कहा कि गैंगस्टर से राजनेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की हत्या के पीछे विपक्ष का हाथ है।

शराब नीति घोटाला: AAP नेता संजय सिंह ने ED अधिकारियों को भेजा नोटिस, दिया अल्टीमेटम

आम आदमी पार्टी (AAP) नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दिल्ली के कथित शराब नीति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चार्जशीट में नाम होने पर कानूनी नोटिस भेजा है।

22 Apr 2023

असम

कांग्रेस ने IYC अध्यक्ष श्रीनिवास पर आरोप लगाने वालीं अंगकिता दत्ता को पार्टी से निकाला

कांग्रेस ने शनिवार को असम प्रदेश युवा कांग्रेस की अध्यक्ष डॉ अंगकिता दत्ता को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

राहुल गांधी ने सांसदी जाने के बाद दिल्ली स्थित सरकारी बंगले को किया खाली

कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली के 12, तुगलक लेन स्थित सरकारी बंगला शनिवार को खाली कर दिया है।

हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर विवाद के बीच शरद पवार से मिले गौतम अडाणी, 2 घंटे चली बैठक

हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट पर विवाद के बीच अडाणी समूह के मालिक गौतम अडाणी ने आज राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार से उनके मुंबई स्थित 'सिल्वर ओक' बंगले में मुलाकात की।

कर्नाटक: नड्डा के 'मोदी के आशीर्वाद से वंचित रहने' के बयान को कांग्रेस ने बताया धमकी

कर्नाटक चुनाव को लेकर चल रहे प्रचार के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का एक बयान वायरल हो रहा है, जिसमें वह राज्य के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से वंचित रहने की बात कह रहे हैं।

मानहानि मामला: राहुल गांधी को झटका, सूरत कोर्ट ने खारिज की सजा पर रोक की याचिका

मोदी सरनेम से जुड़े मानहानि मामले में सूरत कोर्ट से राहुल गांधी को बड़ा झटका लगा है। सूरत कोर्ट ने राहुल की याचिका खारिज कर दी है।