Page Loader
कर्नाटक: बीएस येदियुरप्पा बोले- मैं खून से लिखकर दे सकता हूं, जगदीश शेट्टार नहीं जीतेंगे
बीएस येदियुरप्पा ने जगदीश शेट्टार पर साधा निशाना

कर्नाटक: बीएस येदियुरप्पा बोले- मैं खून से लिखकर दे सकता हूं, जगदीश शेट्टार नहीं जीतेंगे

लेखन गजेंद्र
Apr 26, 2023
03:17 pm

क्या है खबर?

कर्नाटक चुनाव के प्रचार के दौरान हुबली में एक सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने जगदीश शेट्टार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, "जगदीश शेट्टार हुबली धारवाड़ सेंट्रल विधानसभा सीट से चुनाव नहीं जीतेंगे। यह बात मैं अपने खून से लिखकर दे सकता हूं।" इससे पहले येदियुरप्पा ने मीडिया से कहा था, "शेट्टार धोखेबाज व्यक्ति हैं। उन्हें उनके कर्मों की सजा जरूर मिलेगी। जनता उन्हें सबक सिखाएगी। वह जीतेंगे नहीं।"

बयान

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं शेट्टार

पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार लिंगायत समुदाय के कद्दावर नेता माने जाते हैं। वह भाजपा में थे, लेकिन टिकट न मिलने के कारण बागी हो गए और कांग्रेस का हाथ थाम लिया। उनको कांग्रेस ने धारवाड़ सेंट्रल सीट से टिकट दिया है। यहां से भाजपा ने महेश तेंगिनाकाई को उतारा है। बता दें कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 10 मई को होने हैं और परिणाम 13 मई को घोषित किए जाएंगे। यहां कुछ बड़े भाजपा नेता कांग्रेस में चले गए हैं।