Page Loader
पहलवानों के धरने में पहुंचे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उदित राज
कुश्ती खिलाड़ियों से मिलने धरनास्थल पर पहुंचे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस नेता उदित राज (तस्वीर: ट्विटर/@Bhupindershooda)

पहलवानों के धरने में पहुंचे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उदित राज

लेखन गजेंद्र
Apr 25, 2023
06:07 pm

क्या है खबर?

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरने पर बैठे कुश्ती खिलाड़ियों से मिलने मंगलवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस नेता उदित राज जंतर-मंतर पहुंचे। इससे पहले सोमवार को हुड्डा ने ट्वीट किया था, 'बड़े अफसोस की बात है कि देश का नाम रोशन करने वाले अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को धरने पर बैठना पड़ रहा है, उन्हें न्याय मिलना चाहिए। मैं खुद दिल्ली के जंतर-मंतर धरना स्थल पर जाऊंगा।'

विरोध 

प्रदर्शनकारी पहलवानों ने राजनीतिक दलों को लेकर बदला है अपना रुख

कुश्ती खिलाड़ियों ने पहले राजनीतिक दलों से प्रदर्शन से दूर रहने का निवेदन किया था। खिलाड़ियों का कहना था कि वे इस प्रदर्शन को राजनीतिक रूप नहीं देना चाहते। इस दौरान उन्होंने CPM नेता वृंदा करात को मंच से नीचे उतार दिया था। हालांकि, मांगों पर कोई कार्रवाई होते न देख उन्होंने राजनीतिक दलों का धरने में स्वागत किया है। हुड्डा से पहले महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा खिलाड़ियों से मिली थीं। साक्षी उनसे गले मिलकर रोई थीं।

ट्विटर पोस्ट

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष से गले लगकर रोतीं साक्षी मलिक