राजनीति की खबरें

हर पल रंग बदलती राजनीति की नब्ज पर पकड़।

अमित शाह को फोन करने के दावों पर ममता बोलीं- साबित हुआ तो इस्तीफा दे दूंगी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (TMC) को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा वापस दिलवाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को फोन नहीं किया था।

महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे खेमे की चेतावनी, कहा- अजित पवार आए तो हम सरकार में नहीं रहेंगे

महाराष्ट्र में सियासी अटकलों के बीच एकनाथ शिंदे के खेमे वाली शिवसेना के प्रवक्ता संजय शिरसाट ने कहा है कि अगर अजित पवार विधायकों के साथ भाजपा से हाथ मिलाते हैं तो शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना महाराष्ट्र में सरकार का हिस्सा नहीं रहेगी।

19 Apr 2023

कर्नाटक

कर्नाटक: भाजपा युवा मोर्चा के नेता की हत्या, तेजस्वी सूर्या ने की कार्रवाई की मांग

कर्नाटक के धारवाड़ जिले में मंगलवार देर रात भाजपा की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के नेता प्रवीण कम्मर की हत्या कर दी गई।

सिद्धारमैया ने चुनावी राजनीति छोड़ने का किया ऐलान, बोले- यह मेरा आखिरी चुनाव

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने आज ऐलान कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद वह चुनावी राजनीति छोड़ देंगे। सिद्धारमैया ने मैसूर के वरुणा में नामांकन दाखिल करते वक्त एक रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही।

TMC नेता मुकल रॉय की भाजपा में वापसी की अटकलें तेज, जानिए क्या है पूरा मामला

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय जब से दिल्ली पहुंचे हैं, उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। रॉय ने कहा है कि वह अभी भी भाजपा के विधायक हैं और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलना चाहते हैं।

18 Apr 2023

जनगणना

#NewsBytesExplainer: जातिगत जनगणना क्या है और विपक्षी पार्टियां इस मुद्दे को क्यों उठा रही हैं?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार को जातिगत जनगणना कराने के चुनौती दी है, वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है।

छत्तीसगढ़: कांग्रेस विधायक के काफिले पर नक्सलियों का हमला, सभी बाल-बाल बचे

छत्तीसगढ़ में पद्देड़ के पास मंगलवार दोपहर को नक्सलियों ने कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर हमला कर दिया। उनके काफिले पर गोलीबारी की गई।

NCP नेता सुप्रिया सुले का दावा- 15 दिन में महाराष्ट्र और दिल्ली में होंगे राजनीतिक विस्फोट

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की नेता और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने मीडिया से कहा कि अगले 15 दिन में दो बड़े राजनीतिक विस्फोट होंगे। इनमें एक दिल्ली और दूसरा महाराष्ट्र में होगा।

NCP नेता अजित पवार ने पार्टी छोड़ने और भाजपा से गठबंधन की अटकलों को किया खारिज

महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता अजित पवार ने पार्टी छोड़ने की अफवाहों से किनारा करते हुए मंगलवार को सफाई दी।

सपा कार्यकर्ता ने टिकट न मिलने पर अखिलेश यादव का पुतला फूंका, मुलायम की तस्वीर जलाई

उत्तर प्रदेश नगर निगम चुनाव में लखनऊ के हुसैनाबाद वार्ड से समाजवादी पार्टी (सपा) का टिकट न मिलने पर नाराज कार्यकर्ता ने पार्टी कार्यालय पर हंगामा किया।

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- अब कोई माफिया उद्यमी को फोन पर डरा-धमका नहीं सकता

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब कोई पेशेवर अपराधी और माफिया किसी उद्यमी को फोन पर डरा-धमका नहीं सकता। योगी ने कहा कि प्रदेश बेहतर कानून व्यवस्था की गारंटी देता है।

महाराष्ट्र: 34 NCP विधायकों के साथ भाजपा से हाथ मिला सकते हैं अजित पवार- रिपोर्ट

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता और महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार शिवसेना और भाजपा के गठबंधन वाली एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हो सकते हैं।

#NewsBytesExplainer: बिहार में डॉन आनंद मोहन की रिहाई की अटकलें क्यों लगाई जा रही हैं? 

उत्तर प्रदेश में गैंगस्टर अतीक अहमद की हत्या के बीच बिहार के पूर्व सांसद और डॉन आनंद मोहन की रिहाई की अटकलों पर राज्य की सियासत गरम है। बिहार सरकार के कारा नियमों में बदलाव करने के बाद डॉन आंनद की रिहाई को लेकर अटकलें तेज हुई हैं।

#NewsBytesExplainer: शेट्टार और सावदी के कांग्रेस में जाने से भाजपा को क्या नुकसान हो सकता है?

कर्नाटक चुनाव से पहले आज भाजपा को बड़ा झटका लगा और पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने कई दशकों तक भाजपा में रहने के बाद कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।

लखनऊ: पार्षद चुनाव हार चुकीं सुषमा खर्कवाल को भाजपा ने बनाया मेयर उम्मीदवार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मेयर चुनाव के लिए भाजपा ने पार्टी में 30 साल से जुड़ी सुषमा खर्कवाल पर दांव लगाया है। खर्कवाल प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य हैं।

17 Apr 2023

गुजरात

AAP नेता गोपाल इटालिया गिरफ्तार, गुजरात के गृह मंत्री सांघवी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी  

गुजरात में आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता गोपाल इटालिया को सोमवार को गुजरात क्राइम ब्रांच की टीम ने सूरत से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, इटालिया को बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया।

राजस्थान चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कर रहे विधायकों से मुलाकात, सचिन पायलट अनुपस्थित

राजस्थान चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पार्टी के सभी प्रमुख नेता विधायकों के साथ अलग-अलग मुलाकात कर रहे हैं, लेकिन इस बैठक से सचिन पायलट अनुपस्थित रहे।

शराब नीति घोटाला: दिल्ली कोर्ट ने 29 अप्रैल तक बढ़ाई मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत

दिल्ली के कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े दो मामलों में सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है।

शिक्षक भर्ती घोटाला: CBI ने TMC नेता अभिषेक बनर्जी को कल पूछताछ के लिए बुलाया

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को शिक्षक भर्ती घोटाले में मंगलवार को पूछताछ के लिए बुलाते हुए समन जारी किया है।

17 Apr 2023

आजम खान

आजम खान की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की रविवार को इफ्तार के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें देर रात दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पश्चिम बंगाल: शिक्षक भर्ती घोटाले में TMC विधायक गिरफ्तार, 2 मोबाइल फोन तालाब में फेंके  

पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम ने 65 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक जीवन कृष्ण साहा को गिरफ्तार कर लिया है।

17 Apr 2023

कर्नाटक

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार कांग्रेस में हुए शामिल, कल भाजपा से दिया था इस्तीफा

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार सोमवार को बेंगलुरू में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस में शामिल हो गए।

अतीक अहमद हत्याकांड: विपक्ष ने की योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे की मांग, जानिये किसने कहा 

उत्तर प्रदेश में गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की हत्या के बाद से योगी सरकार निशाने पर है।

15 Apr 2023

कर्नाटक

कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस ने जारी की तीसरी सूची, सिद्धारमैया को कोलार से नहीं मिला टिकट

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इसमें 43 उम्मीदवारों के नाम है।

समाजवादी पार्टी ने "भाजपा के अपराधी" नेताओं की सूची जारी कर पूछा- ये क्यों बचे हुए

उत्तर प्रदेश में गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के एनकाउंटर के बाद राजनीति गर्म है। समाजवादी पार्टी (सपा) योगी सरकार को कठघरे में खड़ा कर रही है।

दिल्ली: राहुल गांधी का 12 तुगलक लेन बंगला हो रहा खाली, अब मां के साथ रहेंगे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद सदस्यता रद्द होने के बाद दिल्ली में 12 तुगलक लेन स्थित अपना सरकारी बंगला खाली करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को ट्रक द्वारा बंगले से सामान 10 जनपथ शिफ्ट किया गया।

कर्नाटक चुनाव: पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी कांग्रेस में शामिल, भाजपा ने नहीं दिया था टिकट

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में भाजपा को झटका लगा है। पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने इसकी पुष्टि की है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे विपक्ष को मिलाने के लिए बहा रहे पसीना, 17 घंटे बैठकें की

लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष को एकजुट करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी-जान से जुटे हैं।

गोवा: सार्वजनिक संपत्तियों पर पोस्टर चिपकाने पर पुलिस ने अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया

गोवा पुलिस ने 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान सार्वजनिक संपत्तियों पर पोस्टर चिपकाने के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी कर 27 अप्रैल को पेशी पर बुलाया है।

राजस्थान संकट में सक्रिय हुए कमलनाथ, पायलट और गहलोत के बीच सुलह कराने की जिम्मेदारी मिली

राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच फिर से तनातनी जारी है। पायलट अपनी ही सरकार के खिलाफ एक दिन के धरने पर बैठ गए थे।

आदित्य ठाकरे का दावा, जेल जाने के डर से मातोश्री आकर रोए थे एकनाथ शिंदे

शिवसेना (उद्धव बाबा साहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने दावा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पिछले साल जेल जाने के डर से मातोश्री आकर रोए थे।

लोकसभा चुनाव: विपक्षी एकता के लिए नीतीश कुमार का 'एक सीट एक उम्मीदवार' फॉर्मूला, जानें रणनीति

2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा से मुकाबले के लिए विपक्षी दल एकजुट हो रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव समेत कई नेताओं ने मुलाकात की।

गहलोत के बाद अब RJD ने प्रधानमंत्री मोदी को घेरा, डिग्री और जाति को नकली बताया

राजस्थान में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बाद अब राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने उन पर निशाना साधा है।

अखिलेश यादव ने असद अहमद के एनकाउंटर को बताया फर्जी, जानें और किसने क्या कहा

उत्तर प्रदेश पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड में शामिल अतीक अहमद के बेटे असद अहमद और एक शूटर गुलाम मोहम्मद का गुरुवार को झांसी में एनकाउंटर कर दिया।

13 Apr 2023

कर्नाटक

कर्नाटक: भाजपा पर लगा टिकट बंटवारे में परिवारवाद का आरोप, मंत्रियों के परिजनों को मिला मौका

कर्नाटक चुनाव के लिए 189 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के बाद भाजपा पर टिकट बंटवारे में परिवारवाद का आरोप लगना शुरू हो गया है।

अमित शाह से मिलेंगे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी, गठबंधन पर हो सकती है बातचीत

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HUM) के संस्थापक जीतनराम मांझी गुरुवार को दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं।

राहुल गांधी एक और मानहानि केस में फंसे, सावरकर के पोते ने किया मुकदमा

मानहानि से जुड़े मामलों में राहुल गांधी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब उनके खिलाफ मानहानि का एक ओर मुकदमा दर्ज कराया गया है।

मोदी सरनेम मामला: पटना कोर्ट का राहुल गांंधी को 23 अप्रैल को तलब किया

मोदी सरनेम मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बिहार में पटना की एक कोर्ट ने 23 अप्रैल को पेश होने को कहा है।

प्रधानमंत्री के तंज पर गहलोत का पलटवार, कहा- आपका बयान तमाम पूर्व रेल मंत्रियों का अपमान

राजस्थान में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसे तमाम पूर्व रेल मंत्रियों का अपमान बताया है।

नीतीश की राहुल और खड़गे के साथ बड़ी बैठक, विपक्ष को एकजुट करने पर बनी सहमति 

लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकता को मजबूत करने की कवायद जारी है। इस कड़ी में बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से उनके आवास पर एक बैठक की, जिसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत कई अन्य नेता मौजूद रहे।