NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का निधन, लंबे समय से थे बीमार
    अगली खबर
    उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का निधन, लंबे समय से थे बीमार
    उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का निधन (तस्वीर: ट्विटर/@pushkardhami)

    उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का निधन, लंबे समय से थे बीमार

    लेखन गजेंद्र
    Apr 26, 2023
    03:42 pm

    क्या है खबर?

    उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री 65 वर्षीय चंदन राम दास का बुधवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे।

    अल्मोड़ा से बागेश्वर पहुंचने पर उनकी तबीयत बिगड़ी थी। उनको बागेश्वर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

    दास के निधन पर राज्य में 3 दिन का शोक घोषित किया गया है। इस दौरान तिरंगा आधा झुका रहेगा। जिस जिले में उनका अंतिम संस्कार होगा, वहां सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

    शोक

    2 विभाग संभाल रहे थे दास 

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में दास 2 विभाग संभाल रहे थे। उनके पास समाज कल्याण विभाग और परिवहन विभाग की जिम्मेदारी थी। मंगलवार को वह बागेश्वर के खरेही मंडल गए थे।

    दास 1997 में बागेश्वर नगर पालिका के निर्दलीय अध्यक्ष बने थे। उनको 2006 में पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी भाजपा में लाए, जिसके बाद वह लगातार 4 बार बागेश्वर से विधायक का चुनाव जीते।

    मुख्यमंत्री धामी ने उनके निधन पर ट्वीट कर दुख जताया।

    ट्विटर पोस्ट

    मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने जताया शोक

    मंत्रिमंडल में मेरे वरिष्ठ सहयोगी श्री चंदन राम दास जी के आकस्मिक निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। उनका निधन जनसेवा एवं राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है।

    ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

    ॐ… pic.twitter.com/BMTuaI62sr

    — Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) April 26, 2023
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तराखंड

    ताज़ा खबरें

    जैकलीन फर्नांडिस मां को याद कर बोलीं- टूट गई, किसी को खोने का दर्द सबसे बड़ा जैकलीन फर्नांडिस
    आतंकवाद पर पाकिस्तान को बेनकाब करने विदेश जाएंगे 7 प्रतिनिधिमंडल, थरूर समेत ये नेता करेंगे अगुवाई ऑपरेशन सिंदूर
    OpenAI की आबू धाबी में डाटा सेंटर बनाने की योजना, सबसे बड़ा होने का दावा  OpenAI
    उत्तर भारत में पारा 42 डिग्री के पार, 5 दिनों में भारी बारिश की चेतावनी  गर्मी की लहर

    उत्तराखंड

    जोशीमठ में सालों से चल रहा है जमीन धंसने का सिलसिला, अब क्या है इसका समाधान? देहरादून
    उत्तराखंड: जोशीमठ में हो रहे भू-धंसाव को लेकर PMO में अहम बैठक पुष्कर सिंह धामी
    उत्तराखंड: जोशीमठ आपदाग्रस्त क्षेत्र घोषित, 60 से ज्यादा परिवारों को किया गया रेस्क्यू पुष्कर सिंह धामी
    नैनीताल और उत्तरकाशी में भी बना हुआ है जमीन धंसने का खतरा- विशेषज्ञ उत्तरकाशी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025