राजनीति की खबरें

हर पल रंग बदलती राजनीति की नब्ज पर पकड़।

शरद पवार बने रहेंगे NCP अध्यक्ष? कोर समिति ने इस्तीफा नामंजूर किया

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) का नया अध्यक्ष चुनने के लिए हुई कोर समिति की बैठक में शरद पवार का इस्तीफा नामंजूर कर दिया गया है। 16 सदस्यीय समिति ने पवार से आग्रह किया है कि वे अपना इस्तीफा वापस लें और पार्टी अध्यक्ष बने रहें।

उत्तर प्रदेश: अमरोहा में निकाय चुनाव के दौरान फर्जी मतदान पर उपद्रव, पथराव में कई घायल

उत्तर प्रदेश में चल रहे नगर निकाय चुनाव के दौरान अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र में फर्जी मतदान को लेकर पथराव और तोड़फोड़ की खबरें सामने आ रही है।

उत्तर प्रदेश: लखनऊ में निर्दलीय महिला उम्मीदवार का भाजपा पार्षद उम्मीदवार पर बंधक बनाने का आरोप

उत्तर प्रदेश में नगर निगम चुनाव के दौरान राजधानी लखनऊ के फैजुल्लागंज द्वितीय वार्ड 44 में निर्दलीय महिला उम्मीदवार ममता त्रिपाठी ने भाजपा नेता पर उनको कार में बंधक बनाने आरोप लगाया।

उत्तर प्रदेश: लखनऊ में भाजपा सांसद और विधायक मतदान केंद्र पर डटे, मदद को बढ़ाया हाथ

उत्तर प्रदेश में चल रहे निकाय चुनाव के दौरान गुरुवार को मतदान के दिन भाजपा सांसद और उनकी विधायक पत्नी मतदान केंद्र पर ही डटे रहे।

कर्नाटक: कांग्रेस का यू-टर्न? पूर्व मुख्यमंत्री मोइली बोले- बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की योजना नहीं

कर्नाटक चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का वादा किया है, जिसे लेकर भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।

बजरंग दल: इतिहास और विवादों पर एक नजर, कांग्रेस ने प्रतिबंध लगाने का किया है वादा

कांग्रेस ने मंगलवार को कर्नाटक चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर बजरंग दल और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) जैसे संगठनों पर प्रतिबंध लगाने का वादा किया था, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

AAP नेता संजय सिंह का दावा- ED ने मानी गलती, चार्जशीट में गलती से जोड़ा नाम 

आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह का नाम प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली के कथित शराब नीति घोटाले से जुड़ी चार्जशीट में जोड़ लिया था।

मोदी सरनेम मामला: राहुल गांधी को झटका, रांची कोर्ट ने व्यक्तिगत पेशी से नहीं दी छूट

मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब रांची की MP-MLA कोर्ट ने राहुल की याचिका खारिज कर दी, जिसमें उन्होंने व्यक्तिगत पेशी से छूट की मांग की थी। यानी राहुल को सुनवाई के दौरान व्यक्तिगत तौर पर कोर्ट में हाजिर होना होगा।

कर्नाटक: प्रियंका गांधी का भाजपा पर तंज, कहा- आजकल सरकार चुराने वाले लोग आ गए हैं

कर्नाटक चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के भाषण सोशल मीडिया पर काफी वायरल हैं। इसमें एक जनसभा के दौरान वह भाजपा पर तंज कसते हुए उसे सरकार चुराने वाला बता रही हैं।

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी ने किया अमर्त्य सेन के आवास के बाहर धरने का आह्वान 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने अपनी सरकार के मंत्रियों से बीरभूम जिले के शांति निकेतन में स्थित नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन के आवास के बाहर धरना देने का आह्वान किया है।

तेलंगाना: हैदराबाद में कांग्रेस के खिलाफ बजरंग दल का प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कार्यकर्ता

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस के बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा के बाद तेलंगाना में संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया।

महाराष्ट्र: NCP में शरद पवार के इस्तीफे से हलचल, राष्ट्रीय महासचिव समेत कई ने छोड़ा पद

महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार के इस्तीफा देने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और विधायक जितेंद्र आव्हाड सहित कई नेताओं ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

महिला पहलवानों के समर्थन में आईं भाजपा सांसद मेनका गांधी, बोलीं- भगवान करें उनको न्याय मिले

भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दे रहीं महिला पहलवानों के समर्थन में भाजपा सांसद मेनका गांधी का बयान आया है।

#NewsByteExplainer: शरद पवार ने छोड़ा NCP अध्यक्ष पद, जानिए अब तक कैसा रहा उनका राजनीतिक सफर

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार ने आज पार्टी अध्यक्ष पद छोड़ने के साथ ही चुनाव न लड़ने का भी ऐलान किया है। 82 साल के राजनेता पवार पिछले 60 सालों से अधिक समय तक राजनीति में सक्रिय रहे हैं।

महाराष्ट्र: NCP नेता अजित पवार बोले- शरद पवार अपने इस्तीफे पर दोबारा विचार करेंगे

महाराष्ट्र में भारी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता अजित पवार ने कहा कि शरद पवार अपने इस्तीफे पर दोबारा विचार करेंगे।

मानहानि मामला: गुजरात हाई कोर्ट का राहुल गांधी को अंतरिम राहत देने से इनकार

कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद राहुल गांधी की अपील पर मोदी सरनेम से जुड़े मानहानि के मामले में मंगलवार को गुजरात हाई कोर्ट में सुनवाई हुई।

कर्नाटक: कांग्रेस के घोषणापत्र पर मोदी बोले- बजरंगबली को ताले में बंद करने का निर्णय लिया

कर्नाटक चुनाव के दौरान प्रचार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के घोषणापत्र को लेकर निशाना साधा और बजरंग दल जैसे संगठनों पर प्रतिबंध लगाने के वादे पर कटाक्ष किया।

IPL के बहाने कांग्रेस ने गौतम गंभीर को घेरा, हरकत को बताया 'सड़क छाप गुंडई'

कांग्रेस ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के बहाने दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर पर निशाना साधा है। उन्होंने विराट कोहली के साथ उनकी हरकत को 'सड़क छाप गुंडई' बताया।

शरद पवार के NCP का अध्यक्ष पद छोड़ने के ऐलान पर किस नेता ने क्या कहा? 

वरिष्ठ नेता शरद पवार ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) का अध्यक्ष का पद छोड़ने और चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है।

कर्नाटक: कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार के हेलीकॉप्टर से टकराया बाज, कांच टूटा

कर्नाटक चुनाव के दौरान प्रचार में लगे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार के हेलीकॉप्टर से मंगलवार को अचानक बाज टकरा गया, जिससे हेलीकॉप्टर का कांच टूट गया।

शरद पवार छोड़ेंगे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष पद, खुद किया ऐलान

शरद पवार ने मंगलवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष पद छोड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने खुद एक कार्यक्रम में इसकी घोषणा की है, लेकिन इस घोषणा के पीछे की अभी असली वजह साफ नहीं हो पाई है।

02 May 2023

दिल्ली

दिल्ली शराब नीति घोटाला: ED ने चार्जशीट में जोड़ा राघव चड्ढा का नाम? सांसद ने किया इनकार

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली शराब नीति घोटाले के मामले में अपनी दूसरी पूरक चार्जशीट में कथित तौर पर आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के नाम का जिक्र किया है।

कर्नाटक: कांग्रेस का चुनावी घोषणापत्र जारी, बजरंग दल पर बैन लगाने का किया वादा 

कर्नाटक चुनाव को लेकर भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है।

01 May 2023

केरल

#NewsBytesExplainer: क्या है 'द केरल स्टोरी' फिल्म से जुड़ा विवाद, जिससे गरमाई राज्य की सियासत?

केरल सरकार ने विवादों में घिरी 'द केरल स्टोरी' फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। इसके अलावा केरल की अन्य राजनीतिक पार्टियां भी लगातार इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रही हैं।

01 May 2023

आजम खान

सपा नेता आजम खान के विवादित बोल, कहा- राजीव गांधी के टुकड़े तक नहीं मिले थे

अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता आजम खान ने एक बार फिर विवादित बयान दिया। उन्होंने नेहरू-गांधी परिवार में हुई मौतों को लेकर टिप्पणी की।

कर्नाटक: प्रियंका गांधी के तंज के बाद प्रधानमंत्री पर हमलावर हुई कांग्रेस, CryPM अभियान शुरू किया

कर्नाटक चुनाव के प्रचार के बीच कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नया अभियान लेकर आई है। पार्टी ने सोशल मीडिया पर CryPM अभियान शुरू किया है, जिसमें मोदी को रोने वाला प्रधानमंत्री बताया गया।

कर्नाटक: मल्लिकार्जुन खड़गे के बाद बेटे प्रियांक ने प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना, 'नालायक बेटा' बताया

कर्नाटक चुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और उनको 'नालायक' बताया।

संजय राउत ने मोदी को रोने वाला प्रधानमंत्री बताया, बोले- संविधान नहीं, 'मन की बात' प्यारी

शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने 'मन की बात' के 100वें एपिसोड पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को संविधान से ज्यादा 'मन की बात' प्यारी लगती है।

छत्तीसगढ़: प्रमुख आदिवासी नेता नंद कुमार साय ने छोड़ी भाजपा, कांग्रेस में हुए शामिल

छत्तीसगढ़ के प्रमुख आदिवासी नेता नंद कुमार साय भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। वह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।

कर्नाटक: भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, UCC लागू करने का किया वादा 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को बेंगलुरू में कर्नाटक चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी मौजूद रहे।

मानहानि मामला: राहुल गांधी की अपील पर अगली सुनवाई 2 मई को, आज क्या-क्या हुआ?

मोदी सरनेम से जुड़े मानहानि मामले में आज राहुल गांधी की अपील पर गुजरात हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। राहुल की ओर से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने दलीलें रखी और सजा पर रोक की मांग की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेसियों ने मुझे 91 बार दी गालियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कर्नाटक के बीदर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

28 Apr 2023

बिहार

बिहार: आनंद सिंह की रिहाई पर बोले चिराग पासवान, चेतन ने याद दिलाई पिता की दोस्ती

बिहार के बाहुबली नेता आनंद सिंह की रिहाई पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता और सांसद चिराग पासवान के विरोध जताने पर आनंद सिंह के बेटे विधायक चेतन आनंद सिंह ने एक ट्वीट कर दोनों के पिता की दोस्ती याद दिलाई।

दिल्ली: शराब नीति मामले में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शराब नीति से जुड़े धन शोधन मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज कर दी।

कर्नाटक चुनाव: भाजपा विधायक का विवादित बयान, सोनिया गांधी को बताया 'विषकन्या'

कर्नाटक चुनाव में करीब 11 दिन का समय शेष बचा है। ऐसे में यहां चुनावी सरगर्मी बढ़ने के साथ-साथ नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है।

कर्नाटक: भाजपा विधायक बोले- प्रधानमंत्री और देवगौड़ा के बीच बातचीत, JDS का वोट भाजपा को मिलेगा

कर्नाटक चुनाव के दौरान मैसूर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक प्रीतम गौड़ा ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जनता दल सेक्युलर (JDS) प्रमुख एचडी देवगौड़ा के बीच बातचीत हुई है।

उद्धव ठाकरे को राहत, शिंदे गुट को नहीं मिलेगा शिवसेना की संपत्ति पर हक

शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने ठाकरे गुट के पास मौजूद शिवसेना की सभी संपत्ति को एकनाथ शिंदे गुट को ट्रांसफर करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है।

शराब नीति मामला: मनीष सिसोदिया को राहत नहीं, न्यायिक हिरासत 12 मई तक बढ़ी

शराब नीति मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 12 मई तक बढ़ा दी गई है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री की तुलना जहरीले सांप से की, बोले- मोदी ने देश बर्बाद किया

कर्नाटक चुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना जहरीले सांप से करते हुए कहा कि उन्होंने देश बर्बाद कर दिया।

राहुल गांधी ने आत्महत्या पर चुटकला सुनाने पर प्रधानमंत्री को घेरा, कहा- मजाक नहीं उड़ाना चाहिए

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आत्महत्या से जुड़ा एक चुटकुला सुनाने पर घेरा है।