राजनीति की खबरें

हर पल रंग बदलती राजनीति की नब्ज पर पकड़।

राजस्थान कांग्रेस में खींचतान के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बताया मित्र 

राजस्थान की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश कांग्रेस में चल रही खींचतान की ओर इशारा करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तारीफ की और उनको अपना मित्र बताया।

लखनऊ: मेयर सीट के लिए भाजपा में परिवारवाद हावी, परिजनों को टिकट दिलाना चाहते हैं नेता

उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की घोषणा हो चुकी है और सबसे अधिक नजर लखनऊ की मेयर सीट पर है, जो इस बार फिर महिलाओं के लिए आरक्षित है।

12 Apr 2023

कर्नाटक

कर्नाटक: भाजपा को 2 दिन में दूसरा झटका, टिकट न मिलने पर लक्ष्मण सावदी का इस्तीफा

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को भाजपा को दूसरा झटका लगा। लिंगायत समुदाय के नेता लक्ष्मण सावदी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

विपक्षी एकता: कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मिलेंगे नीतीश कुमार और तेजस्वी, राहुल रह सकते हैं मौजूद

दिल्ली दौरे पर आए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को दोपहर 1ः00 बजे तक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करेंगे। इस दौरान राहुल गांधी भी मौजूद रह सकते हैं।

#NewsBytesExplainer: अशोक गहलोत और सचिन पायलट के विवाद का इतिहास और अभी क्या हो रहा है?

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट अपनी ही सरकार के खिलाफ अनशन पर बैठ गए हैं। उन्होंने अशोक गहलोत सरकार पर भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।

राहुल गांधी सांसदी जाने के बाद पहली बार वायनाड पहुंचे, प्रियंका के साथ किया रोड शो

संसद की सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहली बार अपने पूर्व संसदीय क्षेत्र केरल के वायनाड पहुंचे। यहां उन्होंने बहन प्रियंका गांधी के साथ रोड शो किया।

#NewsBytesExplainer: भारत में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा कैसे मिलता है और इससे क्या फायदा होता है?

चुनाव आयोग ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (AAP) को राष्ट्रीय पार्टी के रूप में मान्यता दे दी। इसके विपरीत ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC), शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छीन लिया गया है।

आर्यन की जमानत पर जूही चावला ने तोड़ी चुप्पी, साइन किया था 1 लाख का बॉन्ड 

शाहरुख खान और जूही चावला की दोस्ती 90 के दशक से आज तक बरकरार है। दोनों 'डर', 'पहेली' और 'डुप्लीकेट' समते कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

कर्नाटक में भाजपा को बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता केएस ईश्वरप्पा ने चुनावी राजनीति छोड़ी

कर्नाटक चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। राज्य के वरिष्ठ नेता केएस ईश्वरप्पा ने चुनावी राजनीति छोड़ने का ऐलान करते हुए चुनाव लड़ने से मना कर दिया है।

11 Apr 2023

गोवा

TMC सांसद लुइजिन्हो फलेरियो का राज्यसभा से इस्तीफा, कांग्रेस छोड़कर पार्टी में हुए थे शामिल

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 71 वर्षीय सांसद लुइजिन्हो फलेरियो ने मंगलवार को राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया।

11 Apr 2023

दिल्ली

1984 सिख विरोधी दंगे: CBI ने कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर की आवाज के नमूने लिए

दिल्ली के 1984 सिख विरोधी दंगों की जांच के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की फॉरेंसिक प्रयोगशाला में मंगलवार को कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर की आवाज के नमूने लिए गए।

सोनिया गांधी का आरोप, प्रधानमंत्री मोदी भाजपा और RSS की भड़काई हिंसा को करते हैं नजरअंदाज

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने द हिंदू अखबार में लेख के माध्यम से भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर देश में हिंसा फैलाने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा।

केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग: सोनिया गांधी का प्रधानमंत्री पर निशाना, कहा- 95 प्रतिशत मामले विपक्ष पर

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने द हिंदू अखबार में एक लेख के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया।

राजस्थान: अपनी ही सरकार के खिलाफ अनशन पर बैठे सचिन पायलट, कांग्रेस बोली- ये पार्टी विरोधी

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट राज्य की अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ एक दिन के अनशन पर बैठ गए हैं। पायलट के इस कदम पर आपत्ति जताते हुए कांग्रेस ने इसे पार्टी विरोधी गतिविधि कहा है।

सोनिया गांधी का प्रधानमंत्री पर निशाना, कहा- थोपी गई चुप्पी समस्याएं हल नहीं कर सकती

कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने द हिंदू अखबार में एक लेख लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।

AAP को मिला राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा; TMC, NCP और CPI से छिना

चुनाव आयोग ने आखिरकार आम आदमी पार्टी (AAP) को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दे दिया है। इसके साथ ही तृणमूल कांग्रेस (TMC), राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (NCP) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छीन लिया गया है।

भाजपा युवा मोर्चा की नेता ने बकरीद को बताया सपा का स्थापना दिवस, गलत निकला दावा

उत्तर प्रदेश में भाजपा युवा मोर्चा की सोशल मीडिया प्रमुख डॉ रिचा राजपूत का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। इसमें उन्होंने भाजपा और समाजवादी पार्टी (सपा) के स्थापना दिवस की जानकारी दी है।

राजस्थान कांग्रेस में फिर घमासान, गहलोत सरकार के खिलाफ अनशन पर बैठेंगे सचिन पायलट

राजस्थान में सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच गुटबाजी एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है।

#NewsBytesExplainer: कर्नाटक में क्या हैं जातीय समीकरण और कौन से समुदाय निभाते हैं अहम भूमिका? 

कर्नाटक चुनाव में करीब एक महीने का समय शेष बचा है। राज्य में कुल 225 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से 224 सीटों पर 10 मई को चुनाव होगा। एक सीट मनोनीत सदस्य के लिए आरक्षित हैं।

अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, बोले- लोकतंत्र नहीं, जातिवादी और वंशवादी राजनीति खतरे में

उत्तर प्रदेश के कौशांबी महोत्सव में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि उनको लोकसभा से अयोग्य ठहराए जाने पर विपक्षी पार्टियों द्वारा संसद की कार्यवाही बाधित की गई।

विपक्षी एकता की कवायद तेज, कांग्रेस ने समान विचारधारा वाली पार्टियों को दिया बैठक का न्योता

2024 लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने की उम्मीद में कांग्रेस ने वर्तमान राजनीतिक स्थिति और रणनीति पर चर्चा करने के लिए समान विचारधारा वाली पार्टियों के नेताओं की एक बैठक प्रस्तावित की है।

आंध्र प्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री किरण रेड्डी भाजपा में शामिल, पिछले महीने दिया था कांग्रेस से इस्तीफा

दक्षिण भारत की राजनीति में कांग्रेस को लगातार दूसरे दिन बड़ा झटका लगा है। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ने आज भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

मनीष सिसोदिया का देश के नाम पत्र, कहा- प्रधानमंत्री का कम पढ़ा-लिखा होना बेहद खतरनाक

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री मामले में तिहाड़ जेल से देश के नाम एक पत्र लिखा है।

कांग्रेस नेता एके एंटनी बेटे के भाजपा में शामिल होने पर बोले- मेरे लिए बहुत पीड़ादायक

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी ने अपने बेटे अनिल एंटनी के भाजपा में शामिल होने के फैसले पर निराशा व्यक्त करते हुए इसे अपने लिए बेहद पीड़ादायक क्षण बताया।

AAP राष्ट्रीय पार्टी के दर्जे के लिए कर्नाटक हाई कोर्ट पहुंची, चुनाव आयोग को नोटिस जारी

अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP) ने चुनाव आयोग द्वारा उसे राष्ट्रीय पार्टी के रूप में मान्यता देने में हो रही देरी के खिलाफ कर्नाटक हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। इस याचिका में कहा गया है कि AAP राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा पाने की सभी शर्तें पूरी करती है।

भाजपा स्थापना दिवस: लखनऊ मुख्यालय में लगे बैनर से अटल, राजनाथ और अमित शाह गायब

भाजपा आज देशभर में अपना 44वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित भाजपा मुख्यालय में लगे एक बैनर की तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें तीन बड़े भाजपा नेता नहीं दिख रहे हैं।

06 Apr 2023

बिहार

बिहार: दंगों के बाद पिता से हुई तेजस्वी की तुलना, दंगे रोकने खुद पहुंचे थे लालू

बिहार में रामनवमी के दंगों के बाद लोग उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की तुलना उनके पिता लालू प्रसाद यादव से कर रहे हैं और तेजस्वी को कमजोर बता रहे हैं।

कांग्रेस के दिग्गज नेता एके एंटनी के बेटे अनिल भाजपा में शामिल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए।

06 Apr 2023

कर्नाटक

कर्नाटक: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार बोले- पार्टी जीतेगी 141 सीटें; मुख्यमंत्री बनने पर यह कहा

कर्नाटक चुनाव के प्रचार के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने दावा किया कि राज्य में उनकी पार्टी 141 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा में तकनीकी सेल बनाने का सुझाव दिया, युवाओं को जोड़ने का आह्वान

भाजपा के 44वें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी में एक तकनीकी सेल बनाने का सुझाव दिया है, ताकि आधुनिक तकनीक पर काम किया जा सके।

#NewsBytesExplainer: 2 लोकसभा सीटों से 303 सीटों तक, कैसा रहा भाजपा का राजनीतिक सफर? 

भाजपा आज अपना 44वां स्थापना दिवस मना रही है। 6 अप्रैल, 1980 को अस्तित्व में आई भाजपा आज सदस्यता के मामले में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है।

06 Apr 2023

दिल्ली

बजट सत्र के आखिरी दिन विपक्षी पार्टियों का 'तिरंगा मार्च', खड़गे का अडाणी मामले पर हमला

संसद के बजट सत्र के आखिरी दिन आज विपक्षी पार्टियों के सांसदों ने संसद से विजय चौक तक 'तिरंगा मार्च' निकाला। इस मार्च में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल हुए।

06 Apr 2023

झारखंड

झारखंड: शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन, कोरोना संक्रमण के बाद कराया था फेफड़ों का प्रत्यारोपण

झारखंड सरकार में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का गुरुवार सुबह चेन्नई के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। महतो ने नवंबर, 2020 में कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद फेफड़ों का प्रत्यारोपण करवाया था।

प्रधानमंत्री मोदी बोले- भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद की चुनौतियों से लड़ने को भाजपा तैयार

भाजपा के 44वें स्थापना दिवस पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और कानून व्यवस्था की चुनौतियों से लड़ने के लिए तैयार है।

मनी लॉन्ड्रिंग मामला: दिल्ली हाई कोर्ट ने सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका खारिज की

दिल्ली हाई कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को जमानत देने से इनकार कर दिया है।

भाजपा स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी बोले- विपक्ष हताश, मेरी कब्र खोदनी की धमकी दी जा रही

भाजपा के 44वें स्थापना दिवस पर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

भाजपा स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधित, 10 लाख स्थानों पर होगा लाइव प्रसारण

भाजपा आज अपना 44वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसका प्रसारण देशभर के 10 लाख स्थानों पर लाइव होगा।

गुलाब नबी आजाद ने अपनी आत्मकथा में कांग्रेस पर साधा निशाना, प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की

कांग्रेस के पूर्व नेता और डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (DPAP) के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने अपनी किताब 'आजाद' में कई खुलासे किए हैं।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के प्रमुख मुद्दे क्या हैं?

कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने हैं। इस चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भाजपा, कांग्रेस और जनता दल सेक्युलर (JDS) जैसी प्रमुख पार्टियों समेत अन्य राजनीतिक पार्टियों ने अपना चुनाव अभियान तेज कर दिया है।

ओवैसी का नीतीश और तेजस्वी पर तंज, बोले- चाचा-भतीजा समझ रहे इफ्तार से काम चला लें

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर तंज कसा है।