मणिपुर: खबरें
मणिपुर: महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने का जो वीडियो वायरल हो रहा, वो पूरा मामला क्या है?
मणिपुर में पिछले 2 महीने से ज्यादा समय से हिंसा जारी है। इस बीच यहां 2 महिलाओं को निर्वस्त्र करके सड़क पर घुमाने का एक खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मणिपुर वीडियो: मुख्यमंत्री बीरेन सिंह बोले- दोषियों को मौत की सजा दिलाऊंगा
मणिपुर में 2 महिलाओं को नग्न घुमाने और उनके यौन उत्पीड़न के मामले में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह का बयान आया है। उन्होंने दोषियों को मौत की सजा दिलाने का प्रयास करने की बात कही है।
मणिपुर में महिलाओं को नग्न घुमाने का मामला: केंद्र ने ट्विटर से वीडियो हटाने को कहा
मणिपुर में 2 महिलाओं को नग्न घुमाने और उनका यौन उत्पीड़न करने के मामले में केंद्र सरकार ने ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया मंचों को वीडियो हटाने के लिए कहा है।
मणिपुर की घटना ने देश को शर्मसार किया, किसी को बख्शा नहीं जाएगा- प्रधानमंत्री मोदी
आज से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने मणिपुर हिंसा पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उनका हृदय पीड़ा और क्रोध से भरा हुआ है।
मणिपुर वीडियो: ट्विटर के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है केंद्र सरकार, संसद में हंगामे के आसार
मणिपुर से सामने आए एक शर्मनाक वीडियो को लेकर केंद्र सरकार अब ट्विटर पर कार्रवाई कर सकती है। खबर है कि सरकार ने ट्विटर को निर्देश दिया है कि उक्त वीडियो को शेयर करने से रोका जाए। समाचार एजेंसी ANI ने इस बात की जानकारी दी है।
मणिपुर: कांगपोकपी इलाके में रात भर हुई हिंसक झड़प में पुलिसकर्मी की मौत, 10 घायल
मणिपुर में जारी जातीय हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को पश्चिमी कांगपोकपी इलाके में रात भर हिंसक झड़प होती रही। इसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हुए हैं।
मणिपुर हिंसा: सुप्रीम कोर्ट की हिदायत, उसके मंच का इस्तेमाल हिंसा बढ़ाने के लिए न करें
मणिपुर में जातीय हिंसा के बीच इंटरनेट बहाल करने के हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की।
मणिपुर हिंसा: देर रात बिष्णुपुर जिले के कांगवई में हुई गोलीबारी, एक पुलिसकर्मी घायल
मणिपुर में अभी भी हिंसक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार रात को बिष्णुपुर जिले के कांगवई-अवांग लेखई क्षेत्र में रुक-रुककर गोलीबारी जारी रही। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में एक पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना है।
अमेरिकी राजदूत ने की मणिपुर हिंसा से निपटने में मदद की पेशकश; कांग्रेस ने किया विरोध
भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा है कि अमेरिका मणिपुर में जारी हिंसा से निपटने में भारत की सहायता करने के लिए तैयार है।
मणिपुर: इंफाल में महिला की स्कूल के बाहर गोली मारकर हत्या
मणिपुर में 2 महीने से जारी जातीय हिंसा के बीच गुरुवार को पश्चिम इंफाल जिले में एक महिला की स्कूल के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर महिला को गोली मारकर मौके से फरार हो गए।
मणिपुर: भारत की जीत के बाद फुटबॉलर जैक्सन सिंह ने मैतेई समुदाय का झंडा लपेटा, विवाद
मणिपुर हिंसा के बीच भारतीय फुटबॉलर जैक्सन सिंह ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है।
मिजोरम के मुख्यमंत्री ने की मणिपुर में शांति की अपील, पूछा- आखिर कब रुकेगी हिंसा
मणिपुर में जातीय हिंसा के बीच मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा ने शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने ट्विटर पर एक लंबी पोस्ट कर अपनी बात कही।
मणिपुर: सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगी रिपोर्ट, पूछा- हिंसा रोकने के लिए क्या कदम उठाए
मणिपुर हिंसा को लेकर दायर हुई याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने राज्य सरकार से 7 दिनों के भीतर स्टेटस रिपोर्ट मांगी है।
मणिपुर हिंसा: कुकी संगठनों ने 2 महीने बाद राष्ट्रीय राजमार्ग को खोला, नाकेबंदी हटाई
मणिपुर में जातीय हिंसा के बीच कुकी संगठनों ने 2 महीने बाद राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-2) से अपना धरना वापस ले लिया और नाकेबंदी हटा दी।
मणिपुर में जारी हिंसा के बीच रक्षा सचिव ने म्यांमार के सैन्य अधिकारियों से की मुलाकात
मणिपुर में पिछले 2 महीने से जारी हिंसा के बीच रक्षा सचिव गिरिधर अरमने ने म्यांमार के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ मुलाकात की है।
मणिपुर: मुख्यमंत्री बीरेन सिंह नहीं देंगे इस्तीफा, नाटकीय घटनाक्रम के बाद बदला इरादा
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह इस्तीफा नहीं देंगे। एक ट्वीट में उन्होंने कहा, 'मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि इस महत्वपूर्ण मोड़ पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दूंगा।'
मणिपुर: मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह आज दे सकते हैं इस्तीफा, राज्यपाल से मिलने का वक्त मांगा
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने आज राज्यपाल से मिलने का वक्त मांगा है। इसके बाद चर्चा है कि वे राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं।
मणिपुर: राहुल गांधी हेलीकॉप्टर के जरिए चुराचांदपुर पहुंचे, राहत शिविर में बच्चों के साथ खाया खाना
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को हिंसाग्रस्त मणिपुर के चुराचांदपुर जिले का दौरा किया।
मणिपुर: हिंसा प्रभावित चुराचांदपुर जिले जा रहे राहुल गांधी के काफिले को पुलिस ने रोका
कांग्रेस नेता राहुल गांधी मणिपुर के दौरे पर हैं। उनके काफिले को आज चुराचांदपुर जाते वक्त रास्ते में पुलिस ने रोक लिया। चुराचांदपुर मणिपुर में जातीय हिंसा से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में से एक है।
मणिपुर: राहुल गांधी 2 दिवसीय दौरे पर इंफाल पहुंचे, राहत शिविरों में हिंसा पीड़ितों से मिलेंगे
कांग्रेस नेता राहुल गांधी जातीय हिंसा से जल रहे मणिपुर के 2 दिवसीय दौरे पर पहुंच गए हैं। राहुल इंफाल पहुंचकर यहां से चुराचांदपुर जिले के लिए रवाना हुए।
मणिपुर: हिंसा के बीच सरकार का आदेश, कार्यालय नहीं आ रहे कर्मचारियों को नहीं मिलेगा वेतन
मणिपुर हिंसा के बीच राज्य सरकार ने कार्यालय में नहीं आने वाले अपने कर्मचारियों के लिए 'काम नहीं, वेतन नहीं' का नियम लागू करने का फैसला लिया है।
मणिपुर में हिंसा फैलाने के लिए म्यांमार से हुई थी हथियारों की तस्करी- रिपोर्ट
मणिपुर में पिछले डेढ़ महीने से अधिक समय से जारी हिंसा को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।
मणिपुर: सुरक्षा बलों के अभियान में हस्तक्षेप कर रहीं महिलाएं, सेना बोली- मानवीय होना कमजोरी नहीं
हिंसा प्रभावित मणिपुर में महिला कार्यकर्ता जानबूझकर रास्तों को बंद कर रही हैं और सुरक्षा बलों के अभियानों में हस्तक्षेप कर रही हैं।
मणिपुर: मुख्यमंत्री बीरेन सिंह को ही नहीं पता राज्य में क्या हो रहा, बोले- स्थिति अराजक
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को ही नहीं पता है कि राज्य में क्या हो रहा है।
मणिपुर: करीब 1,200 महिलाओं ने सुरक्षाबलों को घेरा, मजबूरी में सेना को छोड़ने पड़े 12 उग्रवादी
मणिपुर में हिंसक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए शनिवार को सेना ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान मैतेई उग्रवादी समूह कांगलेई यावोल कन्ना लुप (KYKL) के 12 उग्रवादी सेना के हत्थे चढ़ गए।
मणिपुर हिंसा: गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में दिल्ली में हुई सर्वदलीय बैठक
मणिपुर में जारी हिंसा पर चर्चा करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को दिल्ली में एक सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता की।
मणिपुर हिंसा: भाजपा विधायकों ने अपनी ही सरकार के खिलाफ प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, फिर मुकरे
मणिपुर में पिछले एक महीने से भड़की हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। यहां लगातार अलग-अलग इलाकों में हिंसा और गोलबारी की घटनाएं जारी है।
असम: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कुकी उग्रवादी संगठन से संबंध पर दी सफाई, आरोप नकारे
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मणिपुर के कुकी उग्रवादी संगठन से कोई भी संबंध होने के आरोपों को नकारते हुए सफाई दी है और इन्हें पूरी तरह से झूठ बताया है।
मणिपुर: कुकी समुदाय ने मांगी सेना की सुरक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
मणिपुर में जारी हिंसा के बीच सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सुरक्षा को लेकर दाखिल कुकी समुदाय की याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से मना कर दिया।
मणिपुर: इंफाल में उग्रवादियों की गोलीबारी में सेना का जवान घायल, कई घरों को आग लगाई
मणिपुर में जातीय हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही। रविवार देर रात पश्चिमी इंफाल के कांटो साबल और चिंगमांग गांव में उग्रवादियों ने अचानक गोलीबारी कर दी, जिसमें सेना का एक जवान घायल हो गया।
मणिपुर हिंसा: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल, लोगों ने जलाए रेडियो
कांग्रेस ने मणिपुर में पिछले डेढ़ महीने से जारी हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।
मणिपुर में देर रात को फिर हुई गोलीबारी, भीड़ ने पुलिस स्टेशन पर किया हमला
मणिपुर में 3 मई से जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के क्वाकटा और चुराचांदपुर जिले के कंगवई में शुक्रवार देर रात तक स्वचालित हथियारों से गोलीबारी हुई।
मणिपुर हिंसा: TMC ने की संसदीय स्थायी समिति की बैठक बुलाने की मांग
मणिपुर में जातीय हिंसा को लेकर चिंतित विपक्ष ने सरकार से ठोस कदम उठाने के लिए कहा है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने मामले पर संसदीय स्थायी समिति की बैठक बुलाने की मांग रखी है।
मणिपुर: थम नहीं रही हिंसा, उपद्रवियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री का घर फूंका
मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। अब उपद्रवियों ने राजधानी इंफाल में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री आरके रंजन सिंह के घर को आग के हवाले कर दिया। इस घटनाक्रम में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।
मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा, राजधानी इंफाल में प्रदर्शनकारियों ने घरों को आग लगाई
पिछले एक महीने से भी ज्यादा वक्त से मणिपुर में जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है।
मणिपुर हिंसा: इंटरनेट पर जारी रहेगा प्रतिबंध, 20 जून तक बढ़ाई गई रोक
मणिपुर में जातीय हिंसा के मद्देनजर इंटरनेट पर प्रतिबंध जारी रहेगा। राज्य सरकार ने रोक की अवधि 20 जून को दोपहर 3ः00 बजे तक बढ़ा दी है।
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा; गोलीबारी में 9 लोगों की मौत, 10 घायल
मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़कने से 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं।
मणिपुर हिंसा: कुकी समुदाय ने किया सरकार द्वारा गठित शांति समिति का बहिष्कार, जानें वजह
मणिपुर में कुकी समुदाय ने दोबारा शांति स्थापित करने के लिए गठित शांति समिति के बहिष्कार का ऐलान किया है। कुकी समुदाय के कई प्रतिनिधियों ने कहा कि उन्हें शांति समिति में शामिल करने से पहले उनकी सहमति नहीं ली गई।
केंद्र ने हिंसाग्रस्त मणिपुर में राज्यपाल की अध्यक्षता में शांति समिति का किया गठन
केंद्र सरकार ने हिंसाग्रस्त मणिपुर में दोबारा शांति स्थापित करने के लिए शांति समिति गठित की है।
मणिपुर में मां और घायल बेटे को एंबुलेंस में जिंदा जलाए जाने का मामला क्या है?
मणिपुर में पिछले महीने शुरू हुई हिंसा के बीच एक दर्दनाक घटना सामने आई है।