Page Loader
असम: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कुकी उग्रवादी संगठन से संबंध पर दी सफाई, आरोप नकारे
असम के मुख्यमंत्री हिंमत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस के आरोप नकारे (तस्वीर: ट्विटर/@himantabiswa)

असम: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कुकी उग्रवादी संगठन से संबंध पर दी सफाई, आरोप नकारे

लेखन गजेंद्र
Jun 21, 2023
02:24 pm

क्या है खबर?

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मणिपुर के कुकी उग्रवादी संगठन से कोई भी संबंध होने के आरोपों को नकारते हुए सफाई दी है और इन्हें पूरी तरह से झूठ बताया है। सरमा ने कहा, "मणिपुर के कुछ भूमिगत नेताओं के साथ हाल के सोशल मीडिया पोस्ट में कुछ निराधार आरोप लगाए गए हैं। मैं दोहराता हूं कि ऐसे किसी भी तत्व के साथ कोई जुड़ाव नहीं है। कांग्रेस ने मेरे खिलाफ झूठे दावे किए हैं।"

सफाई

कांग्रेस ने की थी सरमा की गिरफ्तारी की मांग

सरमा की सफाई मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदाय के बीच जारी संघर्ष के दौरान असम महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीरा बोरठाकुर गोस्वामी के आरोप के बाद आई है। आरोप था कि कुकी उग्रवादी समूह के एक नेता ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर कहा था कि उन्होंने मणिपुर चुनावों में भाजपा की मदद की थी। मामले पर असम कांग्रेस के प्रमुख भूपेन बोरा ने सरमा को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत गिरफ्तार करने की मांग की थी।