Loading...
वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक पारी पर फिदा हुए सूर्यकुमार यादव, बोले- अब तुम मेरी प्रेरणा हो
वैभव सूर्यवंशी कमाल के फॉर्म में हैं (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक पारी पर फिदा हुए सूर्यकुमार यादव, बोले- अब तुम मेरी प्रेरणा हो

Nov 25, 2026
10:34 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है। उन्होंने मंगलवार (24 नवंबर) को राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में UAE के खिलाफ इंडिया-A की ओर से खेलते हुए 53 गेंदों में 204 रन की पारी खेली थी। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव भी वैभव की बल्लेबाजी से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने तो युवा बल्लेबाज को अपनी प्रेरणा तक बता दिया। आइए जानते हैं कि उन्होंने वैभव को लेकर क्या कहा।

बयान

पूर्व भारतीय कप्तान ने क्या कहा? 

भारत के टी-20 विश्व कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार ने एक्स पर वैभव के लिए लिखा, 'वैभव अब तुम मेरी प्रेरणा बन गए हो। क्या खिलाड़ी है ये बिल्कुल खास'

पूर्व दिग्गज भारतीय खिलाड़ी सुरेश रैना ने भी इस युवा बल्लेबाज की जमकर तारीफ की।

उन्होंने एक्स पर लिखा, 'एक असाधारण प्रतिभा, इतनी कम उम्र में दोहरा शतक लगाना वैभव की निडर सोच और असाधारण क्षमता को दर्शाता है। बड़े सपने देखते रहो और चमकते रहो, युवा चैंपियन।'

पारी

ऐसी थी वैभव की पारी 

इंडिया-A को 250 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव और अभिषेक शर्मा (12) की जोड़ी ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई।

दोनों ने पहले विकेट के लिए 21 गेंदों में ही 68 रन जोड़े। इसके बाद वैभव ने रिंकू सिंह (19) के साथ तीसरे विकेट के लिए 43 गेंदों में 137 रन की साझेदारी निभाई।

उन्होंने अपनी इस धमाकेदार पारी में 7 चौके और रिकाॅर्ड 28 छक्कों से 204 रन बनाकर आउट हुए। उनकी स्ट्राइक रेट 384.91 की थी।

ADVERTISEMENT

दोहरा 

पेशेवर क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक

वैभव ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तरों को मिलाकर पेशेवर क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक जड़ा था।

उन्होंने इस मामले में न्यूजीलैंड के चाड बोवेस का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने साल 2024 में लिस्ट-A क्रिकेट में 103 गेंदों में दोहरा शतक (205) जड़ा था।

इस सूची में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक, भारत के एन जगदीशन और ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड संयुक्त तीसरे पायदान पर हैं। इन सभी ने 114-114 गेंदों में यह कमाल किया था।

ADVERTISEMENT