मणिपुर हिंसा: कुकी संगठनों ने 2 महीने बाद राष्ट्रीय राजमार्ग को खोला, नाकेबंदी हटाई
क्या है खबर?
मणिपुर में जातीय हिंसा के बीच कुकी संगठनों ने 2 महीने बाद राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-2) से अपना धरना वापस ले लिया और नाकेबंदी हटा दी।
यूनाइटेड पीपुल्स फ्रंट (UPF) और कुकी नेशनल आर्गनाइजेशन (KNO) ने एक संयुक्त बयान जारी कर नाकेबंदी हटाने की जानकारी दी। संगठनों ने बयान में कहा कि अवरोधक हटा लिए गए हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य में शांति और सद्भाव बहाल करने के लिए गहरी चिंता जताई है।
हिंसा
3 ग्राम स्वयंसेवकों की गोली मारकर हत्या
बता दें कि मणिपुर में 2 राष्ट्रीय राजमार्ग हैं, एक इंफाल-दीमापुर (NH-2) और दूसरा इंफाल-जिरीबाम (NH-37)। कुकी संगठनों ने हिंसा शुरू होने के बाद NH-2 राजमार्ग जाम किया था।
राज्य में हिंसा को लेकर गोलीबारी की खबरें अभी रुकी नहीं हैं। बिष्णुपुर जिले के खोइजुमंतबी गांव में रविवार रात को 3 ग्राम स्वयंसेवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त दोनों स्वयंसेवक अस्थायी बंकर में क्षेत्र में रखवाली कर रहे थे।