'धुरंधर' के बाद सारा अर्जुन पर यशराज फिल्म्स का बड़ा दांव, इस निर्देशक ने संभाली कमान
क्या है खबर?
'धुरंधर फ्रेंचाइजी' से लोकप्रिय हुईं सारा अर्जुन को अपनी नई परियोजना को लेकर चर्चा में आ गई हैं। बताया जा रहा है कि यशराज फिल्म्स (YRF) ने अपनी अगली फिल्म के लिए उन्हें साइन किया है। यह एक संगीतमय प्रेम कहानी बताई जा रही है, जिसका नाम तय होना बाकी है। फिल्म के निर्देशन की कमान मनीष शर्मा को मिली है जो सलमान खान की 'टाइगर 3' (2023) के लिए जाने जाते हैं।
परियोजना
सारा के साथ ये अभिनेता निभाएगा मुख्य किरदार
मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के जनवरी, 2027 में पंजाब में फ्लोर पर आने की उम्मीद है।
इस बारे में बात करते हुए एक सूत्र ने कहा, "सारा की अगली फिल्म YRF के साथ एक प्रेम कहानी है। प्री-प्रोडक्शन चल रहा है और वह जनवरी में पंजाब में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी।"
इसमें उनके साथ मुख्य किरदार में अंबरीश वर्मा नजर आएंगे, जिन्हें लोकप्रिय वेब सीरीज 'सपने वर्सेस एवरीवन' में उनके काम के लिए जाना जाता है।
मौका
YRF की फिल्म से सारा को मिला बड़ा मौका
कहा जा रहा है कि फिल्म में 8 गाने शामिल होंगे, जिससे संगीत इसकी कहानी का एक जरूरी हिस्सा बन जाएगा।
सारा के लिए यह परियोजना YRF बैनर में उनके लिए एक बड़ा मौका लेकर आई है, जिससे उनके फैंस उन्हें एक नए किरदार को निभाते हुए बड़े पर्दे पर देख पाएंगे।
फिलहाल, निर्माताओं की ओर से परियोजना पर पुष्टि और सारा का इसमें हिस्सा बनने का आधिकारिक ऐलान होना बाकी है।