Page Loader
मिजोरम के मुख्यमंत्री ने की मणिपुर में शांति की अपील, पूछा- आखिर कब रुकेगी हिंसा
मिजोरम के मुख्यमंत्री ने की मणिपुर हिंसा को लेकर अपील (तस्वीर: ट्विटर/@PIBAizawl)

मिजोरम के मुख्यमंत्री ने की मणिपुर में शांति की अपील, पूछा- आखिर कब रुकेगी हिंसा

लेखन गजेंद्र
Jul 04, 2023
11:49 am

क्या है खबर?

मणिपुर में जातीय हिंसा के बीच मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा ने शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने ट्विटर पर एक लंबी पोस्ट कर अपनी बात कही। उन्होंने ट्वीट किया, 'मई की शुरुआत में मणिपुर में एक क्रूर, अप्रिय और अनावश्यक घटना देखी गई। हम गिनती कर रहे हैं और आज 62वां दिन है। हम बहुत सद्भावना, प्रत्याशा और आशा के साथ उम्मीद करते रहे कि चीजें बेहतर हो जाएंगी, लेकिन हालात बदतर हो गए हैं। यह कब रुकेगा?'

अपील

अपने परिजनों को खोने वालों के लिए प्रार्थना कर रहा- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने लिखा, 'मैं मणिपुर के जातीय भाइयों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। उन लोगों के लिए मैं निरंतर प्रार्थना कर रहा हूं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया, उनके घर और परिवार टूट गए।' मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच हिंसा में अब तक 100 से ज्यादा की जान जा चुकी है। मिजोरम सरकार मणिपुर से विस्थापित 12,000 से अधिक लोगों के लिए केंद्र सरकार से राहत पैकेज का इंतजार कर रही है।