LOADING...
मणिपुर: कांगपोकपी इलाके में रात भर हुई हिंसक झड़प में पुलिसकर्मी की मौत, 10 घायल
मणिपुर के कांगपोकपी में हुई हिंसक झड़प में पुलिसकर्मी की मौत (फाइल तस्वीर: ट्विटर/@badre2_alam)

मणिपुर: कांगपोकपी इलाके में रात भर हुई हिंसक झड़प में पुलिसकर्मी की मौत, 10 घायल

लेखन गजेंद्र
Jul 10, 2023
06:25 pm

क्या है खबर?

मणिपुर में जारी जातीय हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को पश्चिमी कांगपोकपी इलाके में रात भर हिंसक झड़प होती रही। इसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हुए हैं। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, सुबह तड़के 3ः00 बजे से 6ः00 बजे के बीच कुछ शांति हुई थी, लेकिन इसके बाद फिर फेयेंग और सिंगदा गांवों से गोलीबारी की आवाजें आने लगीं। असम राइफल्स दोनों गांवों पर नजर रखती है।

हिंसा

कांपचुप इलाके के गांवों और पहाड़ियों को बनाया गया निशाना

अधिकारियों ने बताया कि कांगपोकपी जिले के कांगचुप इलाके के गांवों और पहाड़ियों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की गई थी। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों से अधिक लोग हताहत हो सकते हैं, लेकिन इस विषय में अभी कोई सटीक जानकारी नहीं मिली है। बता दें, 3 मई से शुरू हिंसा में अब तक 150 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं, जबकि सैंकड़ों घायल हुए हैं। हिंसा को देखते हुए यहां 2 महीने से इंटरनेट बंद है।