LOADING...
TVK विधायक के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट के आदेश से सुप्रीम कोर्ट नाराज, कहा- अत्यंत निदंनीय
TVK विधायक सीनिवास सेतुपति के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट के आदेश से सुप्रीम कोर्ट नाराज

TVK विधायक के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट के आदेश से सुप्रीम कोर्ट नाराज, कहा- अत्यंत निदंनीय

लेखन गजेंद्र
May 13, 2026
01:21 pm

क्या है खबर?

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को मद्रास हाई कोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें उसने तमिलागा वेत्री कड़गम (TVK) के विधायक आर सीनिवास सेतुपति को तमिलनाडु विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेने से मना किया था। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, संदीप मेहता, विजय बिश्नोई की पीठ ने हाई कोर्ट आदेश को लेकर कहा, "यह कहना गलत नहीं होगा कि ये अत्यंत निंदनीय है।" कोर्ट ने कहा कि आदेश अनुच्छेद-226 की याचिका पर पारित था, न कि चुनाव याचिका पर।

आदेश

हाई कोर्ट के सामने सुनवाई भी स्थगित

शिवगंगई जिले के तिरुप्पत्तूर-185 से विधायक सेतुपति ने मंगलवार को आए हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिस पर बुधवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा, "हमने दोनों पक्षों के वरिष्ठ अधिवक्ताओं की बात सुन ली है। प्रतिवादी के अधिवक्ता को 2 सप्ताह का समय दिया जाता है। इस बीच, आदेश पर रोक जारी रहेगी। हाई कोर्ट के समक्ष आगे की कार्यवाही भी स्थगित कर दी गई है।"

मामला

क्या है मामला?

तिरुप्पत्तूर-185 निर्वाचन क्षेत्र में उनके प्रतिद्वंद्वी और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के उम्मीदवार केआर पेरियाकरुप्पन विधानसभा चुनाव में TVK उम्मीदवार सेतुपति से एक वोट से हार गए थे। उन्होंने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया कि डाक से भेजा गया एक मतपत्र इससे मिलते-जुलते तिरुप्पत्तूर-50 भेज दिया गया, जिससे उसकी गिनती नहीं हुई। इसके बाद कोर्ट ने अगले आदेश तक सेतुपति को सदन की कार्यवाही में भाग लेने से रोक दिया था।

Advertisement

जानकारी

विश्वास मत में भाग नहीं ले पाए सेतुपति

तमिलनाडु विधानसभा में बुधवार को मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय को बहुमत साबित करना था। इस दौरान उनके 107 विधायकों में एक विधायक सेतुपति वहां मौजूद नहीं थे। हालांकि, विजय को 144 विधायकों का समर्थन मिला।

Advertisement