LOADING...
NEET 2026: राजस्थान के एक हॉस्टल मालिक ने कैसे किया पेपर लीक का खुलासा?
NEET पेपर लीक को लेकर नई जानकारियां सामने आई हैं

NEET 2026: राजस्थान के एक हॉस्टल मालिक ने कैसे किया पेपर लीक का खुलासा?

लेखन आबिद खान
May 13, 2026
11:25 am

क्या है खबर?

मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET 2026 के पेपर लीक की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी गई है। इस बीच लीक को लेकर नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं। अब पता चला है कि कैसे राजस्थान के सीकर के रहने वाले एक हॉस्टल मालिक ने पेपर लीक का खुलासा किया था। इस शख्स को MBBS की पढ़ाई कर रहे उसके बेटे ने 2 मई की रात को एक अनुमानित प्रश्न पत्र भेजा था, जिसने पूरे रैकेट का खुलासा किया।

रिपोर्ट

हॉस्टल मालिक को केरलम से मिला था 'अनुमानित प्रश्न पत्र'

NDTVके मुताबिक, केरलम के छात्र को सीकर में रहने वाले एक दोस्त से 'अनुमानित प्रश्नपत्र' मिला था। इस छात्र ने ये प्रश्न पत्र अपने पिता को भेज दिया, जो सीकर में हॉस्टल चलाते हैं। उसने अपने पिता से कहा कि अगर हॉस्टल में रह रहा कोई छात्र NEET परीक्षा दे रहा है, तो यह प्रश्नपत्र उसके लिए मददगार हो सकता है। पिता ने 4 लड़कियों को ये प्रश्न पत्र भेजा, लेकिन वे पहले ही परीक्षा देने निकल चुकी थीं।

प्रश्न पत्र

'अनुमानित प्रश्न' पत्र के 135 सवाल हूबहू परीक्षा में आए 

बाद में उन्होंने ये प्रश्न पत्र अपने एक परिचित शिक्षक को भेजा। इस शिक्षक ने NEET के ओरिजिनल प्रश्नपत्र से इसका मिलान किया तो सामने आया कि 108 में से 45 प्रश्न एक जैसे थे। इसके बाद जीव विज्ञान के एक शिक्षक ने भी प्रश्न पत्र जांचा तो पता चला कि 204 में से 90 प्रश्न एकदम सटीक थे। इसके बाद छात्रावास के मालिक और रसायन विज्ञान के शिक्षक ने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया।

Advertisement

पुलिस

सीकर पुलिस ने FIR दर्ज करने से किया इनकार

रिपोर्ट के मुताबिक, सीकर पुलिस ने FIR दर्ज करने या जांच करने से इनकार कर दिया। पुलिस का कहना था कि परीक्षा खत्म होने के बाद मामला दर्ज कराना के चलते शिक्षकों की मंशा संदिग्ध हो सकती है। इसके बाद छात्रावास के मालिक और शिक्षक ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) को ईमेल भेजा। फिर NTA ने खुफिया ब्यूरो को पत्र लिखा और 8 मई को राजस्थान विशेष अभियान समूह (SOG) को मामले की जांच करने का निर्देश दिया।

Advertisement

हरियाणा

राजस्थान से हरियाणा तक पहुंची जांच

जांच के दौरान पुलिस को एक सुराग जयपुर के बाहरी इलाके जमवारामगढ़ से मिला, जहां 2 भाइयों ने प्रश्न पत्र सीकर में अपने एक परिचित को बेचा था। इन दोनों भाइयों ने बताया कि उन्हें प्रश्न पत्र हरियाणा के एक छात्र ने बताया। रिपोर्ट के मुताबिक, यह शख्स आयुर्वेद चिकित्सा का प्रथम वर्ष का छात्र है। आरोप है कि इसने बिहार, जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी राशि देकर प्रश्न पत्र बेचा था।

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र से निकला पेपर लीक का मास्टरमाइंड

आयुर्वेद के छात्र ने पुलिस को बताया कि उसे प्रश्नपत्र नासिक के एक छात्र शुभम खैरनार ने दिया था। पुलिस ने शुभम के पास से ये प्रश्न पत्र बरामद भी किया है। जांच में सामने आया है कि शुभम ने प्रिंटिंग प्रेस से लीक कर पेपर पहले पुणे फिर गुरुग्राम में बेचा। बाद में जयपुर के 2 भाइयों ने पेपर खरीदा था। इसके लिए आरोपियों ने 26-27 अप्रैल को गुरुग्राम की एक गैंग को 30 लाख रुपये दिए थे।

Advertisement