LOADING...
क्या अब विदेश यात्रा पर लगेगा अतिरिक्त कर? प्रधानमंत्री मोदी ने खुद बताई सच्चाई
प्रधानमंत्री मोदी ने विदेश यात्रा पर अतिरिक्त कर लगाए जाने की खबरों को झूठ करार दिया है

क्या अब विदेश यात्रा पर लगेगा अतिरिक्त कर? प्रधानमंत्री मोदी ने खुद बताई सच्चाई

May 15, 2026
11:36 pm

क्या है खबर?

एक समाचार चैनल की रिपोर्ट में विदेश यात्रा पर कर, सेस या सरचार्ज लगाए जाने को लेकर बड़ा दावा किया गया है। इस रिपोर्ट में बताया गया कि सरकार विदेश यात्रा पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने पर विचार कर रही है। हालांकि, इस खबर चर्चा शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद सामने आकर इस पूरी तरह से झूठी रिपोर्ट करार दिया है। आइए जानते हैं रिपोर्ट में क्या कहा गया और प्रधानमंत्री मोदी ने कैसे खंडन किया।

रिपोर्ट

रिपोर्ट में क्या कहा गया?

रिपोर्ट में कहा गया था कि यह प्रस्ताव उच्च स्तर पर चर्चा में है और इसे कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, आयात लागत और युद्ध से जुड़े आर्थिक दबाव को संभालने के लिए अस्थायी रूप से लागू किया जा सकता है। यह कर एक साल के लिए लगाया जा सकता है और इससे मिलने वाली राशि सीधे केंद्र सरकार के पास जाएगी। हालांकि, वित्त मंत्रालय की ओर से उस समय कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।

खंडन

प्रधानमंत्री मोदी ने किस तरह किया रिपोर्ट का खंडन?

इन खबरों के बाद लोगों के बीच चिंता और अटकलें बढ़ गईं। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने खबर को झूठी करार देते हुए एक्स पर लिखा, 'विदेश यात्रा पर किसी भी तरह का नया कर लगाने की खबर पूरी तरह गलत है। इसमें जरा भी सच्चाई नहीं है। विदेश यात्रा पर ऐसे किसी भी प्रतिबंध का सवाल ही नहीं उठता। सरकार नागरिकों के लिए इज ऑफ डूइंग बिजनेस और इज ऑफ लिविंग को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।'

Advertisement