दिल्ली में निजी बस के अंदर महिला से गैंगरेप, चालक और परिचालक गिरफ्तार
क्या है खबर?
दिल्ली में निर्भया कांड की याद दिलाने वाली एक और घटना सामने आई है। यहां के रानी बाग इलाके में एक निजी बस में महिला का गैंगरेप किया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार रात को घटी है। पीड़ित महिला पीतमपुरा की एक झुग्गी बस्ती में रहने वाली है और मंगोलपुरी की एक फैक्ट्री में काम करती है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने बस के चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना
क्या है पूरा मामला?
NDTV के मुताबिक, 11 मई की रात महिला काम के बाद घर लौट रही थी। तभी सरस्वती विहार के बस स्टॉप पर एक स्लीपर बस रुकी। महिला ने बस के दरवाजे पर खड़े एक व्यक्ति से समय पूछा, जिसके बाद उसे जबरन अंदर खींच लिया और बस को नांगलोई ले गए। महिला का आरोप है कि बस में उसका रेप हुआ है। वह विवाहित है और 3 बच्चों की मां है। पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण कराया है।
जांच
पुलिस ने बस को जब्त किया
महिला ने पुलिस को बताया कि घटना वाली रात बस में 3 लोग सवार थे, जिनमें से 2 व्यक्तियों पर उसने अपहरण और बलात्कार का आरोप लगाया है। घटना में शामिल बस रॉयल ट्रेवल्स एंड कार्गो बताई जा रही है, जिसका मुख्यालय फरीदाबाद के श्री हरि प्लाजा स्थित बेसमेंट में है। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और आरोपियों से पूछताछ कर रही है। उसने फॉरेंसिक टीम को भी जांच में लगाया है।
ट्विटर पोस्ट
वारदात में इस्तेमाल की गई बस जब्त
#WATCH | Delhi: The police have registered a case of the alleged gangrape of a woman on a private bus in Delhi. The police have arrested both accused individuals and also seized the bus used in the incident.
— ANI (@ANI) May 14, 2026
(Visuals of the bus seized by the police) pic.twitter.com/DFT2toJ5mL