LOADING...
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने पेट्रोल-डीजल की किल्लत को नकारा, कहा- अभी 60 दिन का भंडार
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने पेट्रोल और डीजल की किल्लत को खारिज किया

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने पेट्रोल-डीजल की किल्लत को नकारा, कहा- अभी 60 दिन का भंडार

लेखन गजेंद्र
May 12, 2026
06:41 pm

क्या है खबर?

पश्चिम एशिया में तनाव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद देश में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति रो लेकर चिंता और अफवाह बढ़ गई है। इस पर मंगलवार को केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं और किसी को घबराना नहीं चाहिए। CII वार्षिक व्यापार शिखर सम्मेलन 2026 में पुरी ने कहा कि देश के पास 60 दिनों का कच्चा तेल भंडार सुरक्षित है।

बयान

पुरी ने क्या कहा?

पुरी ने कहा कि देश में पेट्रोलियम उत्पाद की कमी नहीं है। भारत के पास 60 दिनों का कच्चा तेल, 60 दिनों की LNG और 45 दिनों का LPG भंडार है। पुरी ने कहा कि कुछ लोगों ने कालाबाजारी की और अफवाह फैलाने की पूरी कोशिश की, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में ईंधन में कोई कमी नहीं आई। उन्होंने कहा कि कई देशों में तेल के दाम और उपलब्धता में उतार-चढ़ाव है, लेकिन भारत पर असर नहीं दिखा।

बयान

प्रधानमंत्री के बयान का बेतुका अर्थ न निकालें- पुरी

पुरी ने आगे कहा कि पश्चिम एशिया में तनाव के बीच निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भारत ने अपने दैनिक LPG उत्पादन में अभूतपूर्व वृद्धि 35,000 टन से बढ़ाकर 54,000 टन की है। उन्होंने कहा, "डेढ़ दिन से यह घबराहट क्यों मची हुई है? प्रधानमंत्री ने वास्तव में क्या कहा है, उसे देखें और उस पर कोई बेतुका अर्थ न निकालें।" उन्होंने कहा कि भारत किसी भी अल्पकालिक व्यवधान से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

पुरी का बयान

Advertisement