LOADING...
जर्मनी से हैदराबाद आ रही लुफ्थांसा उड़ान को बम की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा अलर्ट जारी
जर्मनी से हैदराबाद आ रही लुफ्थांसा उड़ान को बम की धमकी वाला ईमेल

जर्मनी से हैदराबाद आ रही लुफ्थांसा उड़ान को बम की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा अलर्ट जारी

लेखन गजेंद्र
May 15, 2026
11:38 am

क्या है खबर?

जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से तेलंगाना के हैदराबाद आ रही लुफ्थांसा की एक उड़ान को बम की धमकी वाला ईमेल मिला, जिसके बाद हड़कंप मच गया। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने के बाद सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया और आपातकालीन प्रोटोकॉल शुरू किए गए। विमान को सुरक्षित उतार लिया गया है। उसकी आइसोलेशन-बे में जांच चल रही है।

धमकी

शमशाबाद पहुंचने से पहले विस्फोट की धमकी

हवाई अड्डा अधिकारियों ने बताया कि एयरलाइन के ग्राहक सहायता विभाग को एक ईमेल मिला जिसमें दावा किया गया था कि उडा़न संख्या LH-754 में बम लगाया गया है, हैदराबाद पहुंचने से पहले ही विस्फोट हो जाएगा। इसके बाद तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को सूचित किया गया और आपातकालीन प्रोटोकॉल लागू कर दिया गया। विमान को उतारने के बाद बम निरोधक दल और हवाई अड्डे के सुरक्षा कर्मियों ने उसकी गहन जांच की। हालांकि, कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

जांच

2 उड़ानों का बदला गया मार्ग

जांच अधिकारियों का कहना है कि सभी यात्रियों की और उनके सामान की भी जांच की गई है। मामले की पड़ताल जारी है। एक अलग घटना में गुरुवार को तेज हवाओं के कारण हैदराबाद हवाई अड्डे पर आने वाली 2 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया। पुणे से आने वाली उड़ान को विजयवाड़ा और दुबई से आने वाली उड़ान को बेंगलुरु की ओर मोड़ कर दिया गया था। तेज हवाओं के कारण विमान हैदराबाद में नहीं उतर सके थे।

Advertisement