देश की खबरें
उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम, देश से जुड़ी हर जरुरी खबर।
ब्रिटेन ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर बुलाई 35 देशों की बैठक, भारतीय विदेश सचिव होंगे शामिल
ब्रिटेन ने होर्मुज जलडमरूध्य को खुलवाने के लिए शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने का ऐलान किया है। भारत को भी इस बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत के विदेश सचिव बैठक में हिस्सा लेंगे।
बेंगलुरु: बाल्टी में डूबा 11 महीने का बच्चा, सदमे में मां ने की आत्महत्या
कर्नाटक के बेंगलुरु में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां अपने बच्चे की मौत के बाद मां सदमे में चली गई और अपनी जान दे दी।
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान कर सकता है नापाक हरकत, राजनाथ बोले- दुस्साहस का जवाब मिलेगा
रक्षा मंक्षी राजनाथ सिंह ने पश्चिमी एशिया में चल रहे तनाव के बीच पड़ोसी देश पाकिस्तान को लेकर आगाह किया है कि वह कोई भी नापाक कदम उठा सकता है।
बंगाल के कोयला तस्करी मामले में I-PAC के दफ्तरों में छापा, दिल्ली-हैदराबाद और बेंगलुरु पहुंची ED
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के कोयला तस्करी से जुड़े मामले में राजनीतिक परामर्श फर्म इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (I-PAC) के खिलाफ बड़ा तलाशी अभियान चलाया।
आयात में विविधता, नियमों में छूट; ऊर्जा सुरक्षा के लिए बड़े कदम उठा रही भारत सरकार
ईरान युद्ध को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रोज मिले-जुले संकेत दे रहे हैं। इससे युद्धविराम को लेकर अनिश्चितताएं और बढ़ गई हैं।
पश्चिम बंगाल: भीड़ ने न्यायिक अधिकारियों को 9 घंटे तक घेरा, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी
पश्चिम बंगाल के मालदा में प्रदर्शनकारियों ने चुनाव कार्यालय का घेराव कर लिया। इस दौरान SIR प्रक्रिया में जुटे 7 न्यायिक अधिकारी 9 घंटे तक अंदर बंद रहे। लोगों ने गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की।
उत्तर-पश्चिम राज्यों में आज से जोर पकड़ेगी बारिश, जानिए कहां-कहां होगी
देशभर में मार्च के बाद अब अप्रैल में भी मौसम में उथल-पुथल जारी है। गुरुवार (2 अप्रैल) से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जो उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाला है।
प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया के हालात पर की CCS की अहम बैठक
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक की अध्यक्षता की। इसमें ईरान युद्ध की वजह से पैदा हुए हालातों को लेकर चर्चा हुई।
महाराष्ट्र: समृद्धि राजमार्ग पर मजदूरों से भरी पिकअप से ट्रक टकराया, 7 महिलाओं की मौत
महाराष्ट्र के जालना जिले में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के समृद्धि राजमार्ग पर मजदूरों से भरी एक पिकअप से ट्र्क टकरा गया, जिससे 7 महिलाओं की मौत हो गई।
चंडीगढ़ में भाजपा मुख्यालय के बाहर जोरदार धमाका; ग्रेनेड जैसी चीज फेंकी गई, NIA मौके पर
पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बुधवार दोपहर को जोरदार धमाका हुआ है, जिससे हड़कंप मच गया। यह धमाका सेक्टर-37 स्थित भाजपा मुख्यालय के बाहर हुआ है।
बेंगलुरु में इंजीनियर जोड़े की आत्महत्या: AI से गई 80 लाख की नौकरी, चोरी-छिपे की शादी
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मंगलवार को इंजीनियर जोड़े चंद्र भानु रेड्डी (31) और शाजिया (31) ने आत्महत्या कर ली थी, जिनको लेकर कई बड़े खुलासे हुए हैं।
पश्चिम एशिया तनाव को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने बुलाई सुरक्षा कैबिनेट की बैठक, ये होंगे शामिल
पश्चिम एशिया में तनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार शाम को 7 बजे सुरक्षा कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक बुलाई है।
दिल्ली में BRICS विदेश मंत्रियों की बैठक, ईरान युद्ध के बीच भारत के सामने ये चुनौतियां
भारत अगले महीने यानी मई में BRICS देशों के विदेश मंत्रियों की मेजबानी करने जा रहा है। BRICS समूह की अध्यक्षता के दौरान भारत में ये पहली प्रमुख मंत्रिस्तरीय बैठक होने जा रही है।
लोकसभा से पारित हुआ आंध्र प्रदेश पुनर्गठन संशोधन विधेयक, अमरावती को मिली राजधानी की मान्यता
संसद के बजट सत्र के दौरान आज लोकसभा में आंध्र प्रदेश पुनर्गठन संशोधन विधेयक पारित हो गया है। इसके तहत अमरावती को राज्य की एकमात्र राजधानी के रूप में औपचारिक मान्यता मिल गई है।
ईरान युद्ध के बीच बांग्लादेश-श्रीलंका ने किया भारत का रुख, मालदीव ने भी मांगी मदद
बीते कुछ समय से पड़ोसी देशों के साथ भारत के संबंध उथल-पुथल भरे दौर से गुजर रहे थे। नेपाल से लेकर मालदीव के साथ भारत के रिश्तों में कड़वाहट आई थी।
गोवा रोमियो लेन क्लब के मालिक लूथरा बंधुओं को मिली जमानत, अभी जेल में रहेंगे
गोवा के अरपोरा में स्थित बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में लगी आग के मामले में क्लब मालिक गौरव और सौरभ लूथरा को जमानत मिल गई है।
देश की पहली डिजिटल जनगणना आज से शुरू, 33 सवाल पूछे जाएंगे; जानें हर जरूरी बात
भारत की पहली डिजिटल जनगणना 2027 का पहला चरण आज यानी 1 अप्रैल से शुरू हो गया है। यह 30 सितंबर 2026 तक चलेगा। पहले चरण में हाउस लिस्टिंग यानी मकानों की गिनती की जाएगी।
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मंगलवार को शुरू हुई मुठभेड़ बुधवार को भी जारी रही। इस बीच एक आतंकवादी को मार गिराया गया है।
अंधड़-बारिश और ओलावृष्टि से होगी अप्रैल की शुरुआत, इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी
देश के कई राज्यों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि का दौर अभी कुछ दिन और चल सकता है। इससे लोगों अभी लू के थपेड़े नहीं झेलने पड़ रहे हैं। इससे खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो रही है।
स्मार्ट सिटी के तहत पूरे शहर का नहीं होना था विकास, केंद्र सरकार ने बताया
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार से स्मार्ट सिटी को लेकर सवाल पूछा था, जिसका जवाब मिलने पर उन्होंने इसे फेसबुक पर साझा किया है।
दिल्ली नगर निगम के उपायुक्त अभिषेक मिश्रा रिश्वत लेते गिरफ्तार, CBI ने रंगे हाथ पकड़ा
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने लाइसेंसिंग विभाग से जुड़े कथित 4 लाख रुपये के रिश्वत मामले में दिल्ली नगर निगम (MCD) के वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार किया है।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में घर के अंदर पति-पत्नी और 2 बच्चों के शव मिले
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मंगलवार को एक ही परिवार के 4 लोगों का शव घर के अंदर मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों में पति-पत्नी और 2 बच्चे शामिल हैं।
जयपुर में रूसी फोटोग्राफर और गुलाबी हाथी को लेकर क्या है विवाद? फोटोशूट के बाद मौत
राजस्थान की राजधानी जयपुर यानी 'गुलाबी शहर' में गुलाबी हाथी को लेकर एक विवाद छिड़ गया है।
जनगणना में पूछे गए 33 सवालों का गलत जवाब देना होगा अपराध? जानिए क्या होगी कार्रवाई
देश की पहली डिजिटल जनगणना का पहला चरण बुधवार (1 अप्रैल) से शुरू होने जा रहा है। यह 2011 के बाद देश की पहली जनगणना होगी।
बेंगलुरु में लिव-इन में रह रहे इंजीनियर युवक ने फांसी लगाई, युवती 17वीं मंजिल से कूदी
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक चौंकाने वाला सामने आया है। यहां के कोथनूर में इंजीनियर युवक और युवती ने एक ही दिन आत्महत्या कर ली।
बिहार: नालंदा के शीतला माता मंदिर में मची भगदड़, 8 महिलाओं की दबकर मौत
बिहार के नालंदा जिले में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां के शीतला माता मंदिर में भगदड़ मच गई, जिसमें 8 महिलाओं की मौत की खबर है।
दिल्ली समेत 15 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम, कहीं बारिश तो कहीं ओले गिरने की चेतावनी
मार्च में इस बार मौसम का अलग ही मिजाज देखने को मिल रहा है। आमतौर इस महीने में तेज गर्मी शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार ठंडी हवाएं चल रही हैं।
भारत में 1 अप्रैल से होगी जनगणना 2027 की शुरुआत, जानिए इससे जुड़ी सभी जानकारी
केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से भारत की पहली डिजिटल जनगणना आयोजित करने का ऐलान कर दिया है।
नौसेना कर्मचारी ने प्रेमिका को घर बुलाकर की हत्या, शव के टुकड़े कर फ्रिज में रखे
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक भयावह घटना सामने आया है।
केरोसिन अब पेट्रोल पंप पर भी मिलेगा, सरकार ने ब्रिकी के नियमों में दी ढील
ईरान युद्ध के कारण पैदा हुए ऊर्जा संकट को देखते हुए केंद्र सरकार ने केरोसिन के वितरण को लेकर नियमों में ढील दी है। केरोसिन अब राशन की दुकानों के साथ-साथ पेट्रोल पंप पर भी मिलेगा। इसके लिए सरकारी तेल कंपनियां हर जिले में 2 पेट्रोल पंपों का चयन करेंगी, जहां से केरोसिन वितरित किया जाएगा।
दिल्ली से लश्कर का आतंकी शब्बीर अहमद लोन गिरफ्तार, बांग्लादेश से चला रहा था आतंकी गतिविधियां
सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दिल्ली से सटे इलाके से लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के आतंकी शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार किया है।
देहरादून: रिटायर्ड ब्रिगेडियर की सड़क पर गोली लगने से मौत
देहरादून के राजपुर रोड पर सोमवार सुबह रिटायर्ड ब्रिगेडियर के. जोशी (70) की गोली लगने से मौत हो गई।
तूफानी हवाओं के साथ 17 राज्यों में बरसेंगे बादल, ओलावृष्टि को लेकर भी अलर्ट
पश्चिमी विक्षोभ के कारण देशभर में बिगड़े मौसम के बीच पिछले 2 दिनों से कई इलाकों में तापमान बढ़ रहा है, लेकिन अब अगले 3 दिनों मौसम खराब होने के संकेत मिल रहे हैं।
कुवैत में ईरानी हमले में एक भारतीय की मौत, अब तक 8 नागरिक मारे गए
बीते दिन यानी 29 मार्च को कुवैत में एक बिजली और वाटल डिसेलीनेशन (समुद्र का पानी शुद्ध करने वाले संयंत्र) पर ईरान ने हमला किया था। इस हमले में एक भारतीय कर्मचारी की मौत हो गई है।
ईरान में 3 महीने तक IRGC की कैद के बाद स्वदेश लौटे 8 भारतीय नाविक
मध्य-पूर्व में जारी जंग और तनाव के बीच ईरान से एक राहत की खबर सामने आई है।
प्रधानमंत्री मोदी बोले- युद्ध के चलते दुनिया में पेट्रोल-डीजल का संकट, एकजुट होकर चुनौती से निपटें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देश के लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम के 132वें एपिसोड में उन्होंने अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का जिक्र किया।
अंधड़-बारिश के साथ 7 राज्यों में गिरेंगे ओले, बदलेगा मौसम का मिजाज
मार्च का समापन और अप्रैल की शुरुआत भीषण गर्मी की बजाय सुहाने मौसम से होती दिख रही है। पश्चिमी विक्षोभ ने ज्यादातर राज्यों में इस महीने गर्मी पर ब्रेक लगा दिए हैं।
रेमंड समूह के पूर्व प्रमुख और पद्म भूषण से सम्मानित विजयपत सिंघानिया का निधन
रेमंड समूह के पूर्व चेयरमैन और पद्म भूषण से सम्मानित विजयपत सिंघानिया का शनिवार को 87 साल की उम्र में मुंबई स्थित उनके आवास पर निधन हो गया।
प्रधानमंत्री मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस से बात कर की ईरानी हमलों की निंदा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से बात की और पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर चर्चा की।
अयोध्या: राम मंदिर के पास कैबिनेट मंत्री दयाशंकर के यज्ञ स्थल पर लगी भीषण आग
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में शनिवार को बड़ा हादसा टल गया। यहां राम मंदिर से 800 मीटर दूर एक यज्ञ स्थल पर भीषण आग लग गई, जिससे एक एकड़ में फैला पंडाल जलकर खाक हो गया।