अंधड़-बारिश और ओलावृष्टि से होगी अप्रैल की शुरुआत, इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी
क्या है खबर?
देश के कई राज्यों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि का दौर अभी कुछ दिन और चल सकता है। इससे लोगों अभी लू के थपेड़े नहीं झेलने पड़ रहे हैं। इससे खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर पाकिस्तान और जम्मू क्षेत्र के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के साथ कुछ राज्यों में चक्रवात के कारण मौसम अस्थिर बना हुआ है। बुधवार को 19 राज्यों में अंधड़ और बारिश होने की संभावना है।
बारिश-ओलावृष्टि
इन राज्यों में जारी रहेगा बारिश-ओलावृष्टि का दौर
उत्तर प्रदेश में 1-3 अप्रैल तक बेमौसम की बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी रहने का अनुमान है। आज सुबह लखनऊ, अमेठी समेत 10 शहरों में बारिश हुई, जबकि पिछले 24 घंटे में मथुरा, जालौन और कन्नौज में ओले गिरे हैं। मध्य प्रदेश में 1-4 अप्रैल तक आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है, वहीं बिहार और झारखंड़ में भी ऐसा ही मौसम रहेगा। राजस्थान में 2 अप्रैल से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मौसम में बड़ा बदलाव दिखेगा।
तापमान
राजधानी के तापमान में आएगी गिरावट
दिल्ली में मंगलवार को दोपहर बाद घने बादल छाने और बिजली कड़कने के साथ मौसम अचानक से बदल गया। दिन में ही लोगों को गाड़ियों की लाइट जलानी पड़ी। कई हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिली। आज राजधानी समेत NCR में बारिश और 20-30 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। इससे अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट होने के आसार हैं। इसके साथ ही पंजाब और हरियाणा में बारिश के साथ कुछ ओलावृष्टि हो सकती है।
बर्फबारी
पहाड़ों पर बर्फबारी से मौसम सुहाना
जम्मू-कश्मीर में इन दिनों बर्फबारी देखने के लिए सैलानियों का तांता लगा हुआ है। दूसरी तरफ मंगलवार को बांदीपोरा जिले में हिमस्खलन के कारण कई रास्ते बंद हो गए। अगले 24 घंटों में बर्फबारी और हिमस्खलन का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 2 दिन बाद इन राज्यों में कुछ जगह भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
ट्विटर पोस्ट
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का लुत्फ उठाने पहुंचे सैलानी
#WATCH | Bhaderwah, Jammu & Kashmir: Fresh snowfall at Guldanda in Bhaderwah, Doda district, attracts thousands of tourists from across the country who flock to the high-altitude meadows to experience the rare spring snow. pic.twitter.com/7NlEr4uCH5
— ANI (@ANI) April 1, 2026