ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान कर सकता है नापाक हरकत, राजनाथ बोले- दुस्साहस का जवाब मिलेगा
क्या है खबर?
रक्षा मंक्षी राजनाथ सिंह ने पश्चिमी एशिया में चल रहे तनाव के बीच पड़ोसी देश पाकिस्तान को लेकर आगाह किया है कि वह कोई भी नापाक कदम उठा सकता है। उन्होंने गुरुवार को केरल के तिरूवनन्तपुरम में आयोजित सैनिक सम्मान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान ने कोई दुस्साहस किया तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा एक बार फिर दोहराया कि अभी 'ऑपरेशन सिंदूर' खत्म नहीं हुआ है, सिर्फ रोका गया है।
बयान
क्या बोले रक्षा मंत्री?
सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "हमारा पड़ोसी आजकल जो स्थिति है उसमें कोई भी कदम उठा सकता है। अगर उसने ऐसा किया तो भारत का एक्शन अभूतपूर्व और निर्णायक होगा।" सिंह ने कहा कि पश्चिमी एशिया में जो संघर्ष चल रहा है वह साधारण नहीं है बल्कि गंभीर है और हमारी सरकार इस स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और नजर रख रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को चिंता नहीं करनी चाहिए।
बयान
आतंकी घटनाओं पर लगाम लगी- राजनाथ
रक्षा मंत्री ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार आने के बाद से देश में आतंकवादी घटनाओं पर लगाम लगी है और जो हमला हुआ है, उसका करारा जवाब दिया गया है। उन्होंने आगे कहा, "पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद भारतीय सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को महज 22 मिनट में घुटनों पर ला दिया था। यह अब तक का यह सबसे बड़ा ऑपरेशन था।"
ट्विटर पोस्ट
राजनाथ सिंह का पूरा भाषण
Addressing a ‘Sainik Samman Sammelan’ at Thiruvananthapuram. https://t.co/pFSgTYnmI4
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) April 2, 2026