LOADING...
महाराष्ट्र: समृद्धि राजमार्ग पर मजदूरों से भरी पिकअप से ट्रक टकराया, 7 महिलाओं की मौत
महाराष्ट्र के जालना में समृद्धि राजमार्ग पर मजदूरों से भरी पिकअप से ट्रक टकराया

महाराष्ट्र: समृद्धि राजमार्ग पर मजदूरों से भरी पिकअप से ट्रक टकराया, 7 महिलाओं की मौत

लेखन गजेंद्र
Apr 01, 2026
07:43 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र के जालना जिले में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के समृद्धि राजमार्ग पर मजदूरों से भरी एक पिकअप से ट्र्क टकरा गया, जिससे 7 महिलाओं की मौत हो गई। हादसा कंडावची शिवरा इलाके में हुआ है। हादसे में घायल 6 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। ट्रक चालक फरार है।

हादसा

कैसे हुआ हादसा?

स्थानीय मराठी मीडिया के मुताबिक, बदनपुर तालुका के केलीगावां और खड़गांव इलाकों के 15 मजदूर एबी एंटरप्राइजेज के लिए रोजाना समृद्धि राजमार्ग की सफाई करने जाते हैं। बुधवार को काम के बाद सभी मजदूर महिंद्रा पिकअप से लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने महिंद्रा पिकअप को टक्कर मार दी। मौके पर ही 7 महिला मजदूरों की मौत हो गई। सभी मृतक मजदूर केलीगावां और खड़गांव इलाकों के ही रहने वाले हैं।

हादसा

हावेरी में सरकारी बस लोगों पर चढ़ी, एक बच्चे की मौत

कर्नाटक के हावेरी में बुधवार तड़के एक सरकारी बस चला रहे प्रशिक्षु चालक ने लोगों को टक्कर मार दी, जिससे ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य घायल है। सुबह 7 बजे बस चालक मंजुनाथ बस को हावेरी बस स्टैंड के प्लेटफार्म पर खड़ी करने की कोशिश कर रहा था, तभी ब्रेक की जगह एक्सीलेटर पर पैर दब गया। मृतक की पहचान हजरत अली इस्माइल रायचूर के रूप में हुई है, जो सावनूर निवासी थे।

Advertisement