LOADING...
उत्तर-पश्चिम राज्यों में आज से जोर पकड़ेगी बारिश, जानिए कहां-कहां होगी
कई राज्यों में 6 अप्रैल तक मौसम खराब रहने का अनुमान है

उत्तर-पश्चिम राज्यों में आज से जोर पकड़ेगी बारिश, जानिए कहां-कहां होगी

Apr 02, 2026
08:48 am

क्या है खबर?

देशभर में मार्च के बाद अब अप्रैल में भी मौसम में उथल-पुथल जारी है। गुरुवार (2 अप्रैल) से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जो उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 2-6 अप्रैल के बीच कई राज्यों में बारिश, बर्फबारी, आंधड़ और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। आज 11 राज्यों में मौसम बिगड़ने के आसार हैं। इस दौरान कई जगह 70 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।

अनुमान

इन राज्यों में बारिश होने के आसार 

IMD के मुताबिक, 2 अप्रैल को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और जम्मू-कश्मीर में बादल मेहरबान होंगे। 3-4 अप्रैल को कई इलाकों में ओलावृष्टि के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं, वहीं 3 अप्रैल को कश्मीर घाटी में भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड़ में भी आने वाले 3-4 दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होगी और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने के आसार हैं।

AQI

राजधानी में सुधरी हवा की गुणवत्ता 

दिल्ली समेत NCR क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ जगह बारिश हो सकती है, जिससे गर्मी से लोगों को राहत रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में 3-4 अप्रैल को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश-ओलावृष्टि की संभावना बनी रहेगी। बारिश और तेज हवा के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में भी सुधार हुआ है।

Advertisement