LOADING...
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

लेखन गजेंद्र
Apr 01, 2026
09:40 am

क्या है खबर?

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मंगलवार को शुरू हुई मुठभेड़ बुधवार को भी जारी रही। इस बीच एक आतंकवादी को मार गिराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने आतंकवादी को जिले के अरहामा इलाके में ढेर किया है। अभी इलाके में 1 से 2 आतंकियों के छिपे होने की सूचना है। इलाके को चारों तरफ से घेर लिया गया है और आतंकियों की तलाश की जा रही है।

गोलीबारी

रात भर हुई गोलीबारी

भारतीय सेना के चिनार कोर ने एक्स पर बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अराहमा इलाके में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया था। कोर ने बताया कि तलाशी के दौरान, सतर्क जवानों ने कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखीं थीं। इसी दौरान गोलीबारी शुरू हो गई, जिसका सामना किया गया। सेना ने बताया कि 31 मार्च की रात को, रुक-रुककर हो रही गोलीबारी के बीच घेराबंदी को व्यवस्थित कर एक आतंकवादी ढेर कर दिया गया।

अलर्ट

इलाके में हाई अलर्ट

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि 'ऑपरेशन अरहामा' की गंभीरता को देखते हुए पूरा इलाका सील कर दिया गया है और हाई अलर्ट पर है। इलाके में रात भर गोलीबारी की आवाज आती रही। क्षेत्र में अतिरिक्त कुमुक (फोर्स) भेजी गई है। ऑपरेशन में भारतीय सेना की 2 असम रेजिमेंट, स्थानीय पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की टीम शामिल है। ड्रोन की मदद से आतंकियों की तलाश की जा रही है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

ऑपरेशन पर तैनात जवान

Advertisement