LOADING...
बेंगलुरु में लिव-इन में रह रहे इंजीनियर युवक ने फांसी लगाई, युवती 17वीं मंजिल से कूदी
बेंगलुरु में लिव-इन में रह रहे इंजीनियर युवक और युवती ने आत्महत्या की

बेंगलुरु में लिव-इन में रह रहे इंजीनियर युवक ने फांसी लगाई, युवती 17वीं मंजिल से कूदी

लेखन गजेंद्र
Mar 31, 2026
03:02 pm

क्या है खबर?

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक चौंकाने वाला सामने आया है। यहां के कोथनूर में इंजीनियर युवक और युवती ने एक ही दिन आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार रात को एक अपार्टमेंट में घटी है। मृतक चंद्र भानु रेड्डी (31) और शाजिया (31) शामिल हैं। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। रेड्डी ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या की, जबकि शाजिया ने 17वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया है।

आत्महत्या

9 साल से साथ में रह रहे थे दोनों

डेक्कन हेराल्ड ने बताया कि दोनों तेलंगाना के सिद्दिपेट जिले के रहने वाले थे और एक ही कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों पिछले 9 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। इसकी जानकारी उनके परिजनों को नहीं थी। हालांकि, कुछ जगह उनके शादी करने की भी खबर चल रही है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी झगड़े होते रहते थे।

जांच

पुलिस ने युवक के पास से सुसाइड नोट बरामद किया

शाजिया सोमवार रात को रेड्डी का बंद कमरा खटखटा रही थीं। दरवाजा न खुलने पर उन्होंने अपार्टमेंट के सुरक्षा कर्मचारियों और पड़ोसियों को बुलाया। जब लोगों ने मिलकर दरवाजा तोड़ा तो अंदर पंखे से रेड्डा का शव लटका था। इसे देखकर शाजिया के होश उड़ गए और कुछ देर बाद अपार्टमेंट की 17वीं मंजिल से छलांग लगा दी। पुलिस को रेड्डी के पास से सुसाइड नोट मिला हैं, लेकिन उसमें आत्महत्या के कारण के बारे में कुछ नहीं लिखा है।

Advertisement

जानकारी

आत्महत्या के विचार पर यहां से लें सहायता

अगर आप या आपके जानने वाले किसी भी प्रकार के तनाव से गुजर रहे हैं और आत्महत्या करने के विचार आ रहे हैं तो आप समाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर 1800-599-0019 या आसरा NGO के हेल्पलाइन नंबर 91-22-27546669 पर संपर्क करें।

Advertisement