LOADING...
प्रधानमंत्री मोदी बोले- युद्ध के चलते दुनिया में पेट्रोल-डीजल का संकट, एकजुट होकर चुनौती से निपटें
प्रधानमंत्री मोदी ने 'मन की बात' में नागरिकों से कई अपील कीं

प्रधानमंत्री मोदी बोले- युद्ध के चलते दुनिया में पेट्रोल-डीजल का संकट, एकजुट होकर चुनौती से निपटें

लेखन आबिद खान
Mar 29, 2026
12:39 pm

क्या है खबर?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देश के लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम के 132वें एपिसोड में उन्होंने अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दुनिया में जंग चल रही है, जिससे पेट्रोल-डीजल का संकट पैदा हुआ है लेकिन भारत इस चुनौती से निपट रहा है। उन्होंने नागरिकों से अफवाहों से बचने और केवल सरकार की तरफ से आने वाली जानकारी पर ही भरोसा करने की अपील की।

बयान

प्रधानमंत्री बोले- एकजुट होकर चुनौती से बाहर निकलें

प्रधानमंत्री ने कहा, "दुनिया के जिस क्षेत्र में युद्ध चल रहा है, वह हमारी ऊर्जा जरूरतों का बड़ा केंद्र है। इसकी वजह से में पेट्रोल और डीजल का संकट सामने आया है। हमारे वैश्विक संबंध, अलग-अलग देशों से मिल रहा सहयोग और देश के सामर्थ्य की वजह से भारत इन परिस्थितियों का डटकर मुकाबला कर रहा है। निश्चित तौर पर यह चुनौतीपूर्ण समय है। मैं देशवासियों से फिर आग्रह करूंगा कि हमें एकजुट होकर इस चुनौती से बाहर निकलना है।"

अपील

प्रधानमंत्री ने नागरिकों से की ये अपील

प्रधानमंत्री ने कहा, "मैं सभी देशवासियों से अपील भी करूंगा कि वो जागरुक रहें, अफवाहों के बहकावे में ना आएं। सरकार की तरफ से जो जानकारी दी जा रही है, उस पर भरोसा करें। मुझे हर बार की तरह इस बार भी विश्वास है कि जैसे हमने देश के 140 करोड़ देशवासियों के सामर्थ्य से पुराने संकटों को हराया था, इस बार भी हम सब मिलकर के इस कठिन हालत से बहुत ही अच्छी तरह बाहर निकल जाएंगे।"

Advertisement