जयपुर में रूसी फोटोग्राफर और गुलाबी हाथी को लेकर क्या है विवाद? फोटोशूट के बाद मौत
क्या है खबर?
राजस्थान की राजधानी जयपुर यानी 'गुलाबी शहर' में गुलाबी हाथी को लेकर एक विवाद छिड़ गया है। दरअसल, रूस की फोटोग्राफर जूलिया बुरुलेवा ने पिछले साल जयपुर में एक आर्ट प्रोजेक्ट किया था, जिसके तहत 70 वर्षीय हाथी को गुलाबी रंग में रंगकर फोटोशूट किया गया था। फोटोशूट के कुछ महीने बाद हाथी मौत हो गई और फोटोशूट के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। पूरा मामला क्या है? आइए, जानते हैं।
विवाद
क्या है मामला?
बार्सिलोना की जूलिया रूसी ट्रैवलिंग आर्ट फोटोग्राफर हैं। वह पिछले साल 6 हफ्तों के लिए राजस्थान में थीं। यहां उन्होंने सिटी के गुलाबी रंग, ऐतिहासिक स्थलों और राजस्थानी संस्कृति से प्रभावित होकर आर्ट प्रोजेक्ट बनाया। उन्होंने शहर में कई जगह गुलाबी प्रतीक के आधार पर फोटोशूट किया और नवंबर 2025 में एक सुनसान गणेश मंदिर में हाथी और मॉडल को चटख गुलाबी रंग में रंगकर फोटो खींचा। यही फोटो सोशल मीडिया पर आने के बाद वन्यजीव प्रेमी नाराज हो गए।
विवाद
क्यों खड़ा हुआ विवाद?
दरअसल, जिस हाथी को लेकर जूलिया ने फोटोशूट किया था, उसका नाम चंचल था। उसे होली के गुलाल से रंगा गया था। हालांकि, 30 मिनट के अंदर उसे धुल दिया गया। इसके बाद फरवरी में चंचल का निधन हो गया। इस बात का कोई सबूत नहीं कि चंचल की मौत फोटोशूट और रंग की वजह से हुई थी, लेकिन लोगों ने दोनों घटनाओं को एक-साथ जोड़ना शुरू कर दिया। अब वन विभाग नियमों के उल्लंघन की जांच कर रही है।
सफाई
जूलिया ने अपनी सफाई में लंबा पोस्ट लिखा
जूलिया ने सफाई में एक लंबा इंस्टाग्राम पोस्ट लिखा और बताया कि राजस्थान में हाथी मुख्य प्रतीक है, इसलिए वह इसके बिना फोटोशूट नहीं कर सकती थीं। उन्होंने बताया कि हाथी को जैविक गुलाल लगाया था, जो होली पर उपयोग होता है और जानवरों के लिए सुरक्षित है, जिसे फोटोशूट के 10 मिनट बाद धो दिया गया था। इस जवाब से वन्यजीव प्रेमी संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि जूलिया AI से भी हाथी को गुलाबी दिखा सकती थीं।
ट्विटर पोस्ट
जयपुर में हाथी का फोटोशूट
रूस की प्रोफेशनल फोटोग्राफर जूलिया बुरूलेव ने जयपुर में फोटो शूट करवाने के लिए हाथी को गुलाबी रंग से रंगवा दिया !
— Ritesh Mishra (@Ritesh_Mishraaa) March 30, 2026
पता नहीं मेनका गांधी जी यह सब देख रही हैं या नहीं ? pic.twitter.com/BNC3sQCFKs