चंडीगढ़ में भाजपा मुख्यालय के बाहर जोरदार धमाका; ग्रेनेड जैसी चीज फेंकी गई, NIA मौके पर
क्या है खबर?
पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बुधवार दोपहर को जोरदार धमाका हुआ है, जिससे हड़कंप मच गया। यह धमाका सेक्टर-37 स्थित भाजपा मुख्यालय के बाहर हुआ है। धमाके में अभी तक किसी के घायल होने या हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, कुछ वाहनों को नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी है। आतंकवाद रोधी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम मौके पर मौजूद है।
धमाका
ग्रेनेड फेंकते वीडियो सामने आया
पुलिस अधिकारियों ने बताया भाजपा दफ्तर के बाहर एक स्कूटी खड़ी थी, जिसमें धमाका हुआ है। यह वाहन भाजपा के किसी कार्यकर्ता का बताया जा रहा है। एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति हैंड ग्रेनेड फेंकता दिख रहा है, जिसके थोड़ी देर बाद तेज धमाके की आवाज आती है। वीडियो की पुष्टि नहीं की गई है। धमाके के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने इलाका सील कर दिया है।
धमाका
राष्ट्रीय जांच एजेंसी मौके पर मौजूद
चंडीगढ़ की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बुधवार को करीब 5 बजे सूचना मिली थी कि भाजपा दफ्तर के पास तेज धमाके की आवाज आई है। सूचना के बाद पुलिस की टीम, बम निरोधक दस्ता, फोरेंसिक विज्ञान की टीम और अपराध शाखा की टीम मौके से सबूत जुटा रही है। NIA की टीम भी पड़ताल कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि छोटी विस्फोटक चीज फेंकी गई है।
धमकी
पिछले दिनों मिली हैं कई धमकियां
पुलिस अधिकारियों ने अभी तक धमाके को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। धमाके के बाद उसके छर्रे दीवारों पर नजर आ रहे हैं। बता दें कि पिछले कई दिनों से चंडीगढ़ से स्कूल और अदालत परिसर में बम रखने होने की धमकी मिल रही थी, जिसके बाद जांच कराई जा रही थी। बुधवार को धमाके के पीछे कोई साजिश है या कोई हादसा है, इसको लेकर जांच जारी है।
ट्विटर पोस्ट
ग्रेनेड फेंकने का सामने आया वीडियो
Viral video of a man throwing Grenade outside BJP Office in Chandigarh in India earlier today. The origin of the video as of now is unclear. No injuries or casualties took place in the blast. Several vehicles were damaged due to the blast. Police has launched probe. pic.twitter.com/MgjMNKXcgC
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) April 1, 2026
ट्विटर पोस्ट
मौके पर जांच
#WATCH चंडीगढ़: चंडीगढ़ के सेक्टर 37 में पंजाब BJP कार्यालय के बाहर एक संदिग्ध धमाके की आवाज़ सुनी गई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 1, 2026
FSL टीम और चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/OZaEuMYpN9