देश की खबरें
उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम, देश से जुड़ी हर जरुरी खबर।
ओडिशा में सड़क किनारे सेंटा क्लॉज की टोपी बेच रहे लोगों को खदेड़ा
ओडिशा से एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति सड़क किनारे सेंटा क्लॉज की टोपी बें रहे लोगों को प्रताड़ित करते दिख रहा है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुआ मुक्त व्यापार समझौता, जानिए क्या होगा फायदा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच सोमवार को मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर मुहर लग गई। दोनों देशों ने समझौते पर हस्ताक्षर कर इस संबंध में घोषणा की।
गुजरात का युवक यूक्रेन में बना युद्धबंदी, रूसी सेना में भर्ती के लिए कैसे किया मजबूर?
गुजरात के मोरबी जिला निवासी साहिल मोहम्मद हुसैन (23) को यूक्रेन ने युद्ध बंदी बना लिया है, क्योंकि वह रूस की ओर से युद्ध लड़ रहा था।
कर्नाटक: दलित युवक से विवाह करने पर पिता ने गर्भवती बेटी की पीट-पीटकर हत्या की
कर्नाटक के धारवाड़ जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने दलित युवक से विवाह करने पर अपनी गर्भवती बेटी की हत्या कर दी।
दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भरते ही एयर इंडिया के इंजन में आई खराबी, लौटी
दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया के विमान को कुछ देर बाद ही दिल्ली हवाई अड्डे पर इंजन में गड़बड़ी के कारण लौटना पड़ा।
पहाड़ी राज्यों में जमकर हो रही बर्फबारी, जानिए मैदानी इलाकों में क्या हुआ असर
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बूंदाबांदी के कारण मैदानी इलाकों में कोहरे और शीतलहर ने ठंड बढ़ा दी है।
मोहन भागवत ने बांग्लादेश के हालातों पर जताई चिंता, हिंदुओं को दिया संगठित होने का संदेश
राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास (27) की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के बाद वहां के हालातों पर गहरी चिंता व्यक्त की है।
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्कूलों में अनिवार्य किया भगवद गीता का पाठ
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में भगवद गीता के श्लोकों का पाठ करना अनिवार्य होगा।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने VB-जी राम जी विधेयक को दी मंजूरी, मनरेगा की जगह बना कानून
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विकसित भारत गारंटी रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण (VB-जी राम जी) विधेयक को रविवार को अपनी सहमति दे दी है, जिससे महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के स्थान पर एक नए वैधानिक ग्रामीण रोजगार ढांचे का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
एयर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट की यात्री से मारपीट के मामले में सफाई, जानिए क्या कहा
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 पर कतार तोड़ने के मामले में यात्री के साथ मारपीट करने के आरोपी एयर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट वीरेंद्र सेजवाल ने पूरे मामले पर सफाई दी है।
#NewsBytesExplainer: अरावली पर सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा क्या कहा कि सड़क से सोशल मीडिया तक छिड़ा विवाद?
दुनिया की सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखलाओं में से एक अरावली एक बार फिर चर्चा में है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा अरावली की पहाड़ियों की एक जैसी परिभाषा तय किए जाने के बाद राजस्थान से लेकर दिल्ली और सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक लोग विरोध में उतर आए हैं।
भारत ने चटगांव वीजा केंद्र बंद किया, दिल्ली में बांग्लादेशी उच्चायोग के सामने प्रदर्शन पर क्या कहा?
विदेश मंत्रालय ने दिल्ली में बांग्लादेशी उच्चायोग के बाहर हुए प्रदर्शनों पर बांग्लादेश की मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया है।
ग्रेट निकोबार परियोजना में बनने वाले हवाई अड्डे की अहम जानकारी सामने आई, जानें रणनीतिक महत्व
अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के ग्रेट निकोबार इलाके में केंद्र सरकार ग्रेट निकोबार परियोजना पर काम कर रही है।
दिल्ली में 600 से अधिक उद्योगों के बंद होने का खतरा, जानिए क्या है मामला
दिल्ली में वायु गुणवत्ता के गंभीर स्तर तक बिगड़ने के बाद सरकार ने ग्रैप (GRAP) स्टेज-4 के तहत सख्ती को तेज कर दिया है।
भारतीय रेलवे ने दिया लोगों को झटका, साधारण और एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए में की बढ़ोतरी
भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ा झटका देते हुए सामान्य और एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। यह बढ़ोतरी 26 दिसंबर से लागू हो जाएगी।
कोहरे ने हवाई यात्रियों की बढ़ाई मुश्किल, विमानन प्राधिकरण ने जारी की एडवाइजरी
भारतीय विमानन प्राधिकरण (AAI) ने रविवार को कोहरे के कारण उत्तर भारत में हवाई सेवा पर पड़ रहे असर को लेकर एडवाइजरी जारी की है।
रूस ने यूक्रेन से युद्ध लड़ने के लिए 202 भारतीयों को भर्ती किया, 26 मारे गए
रूस ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए 200 से ज्यादा भारतीयों को अपनी सेना में भर्ती किया है। युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक इनमें से 26 मारे गए हैं। विदेश मंत्रालय ने संसद में पूछे गए एक सवाल के जवाब में ये जानकारी दी है।
घने कोहरे-शीतलहर से उत्तर भारत में थमा जीवन, उड़ाने रद्द और ट्रेनें घंटों लेट
पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। कश्मीर में मौसम की पहली बर्फबारी हुई है।
#NewsBytesExplainer: बांग्लादेश में हिंसा भारत के लिए क्यों है चिंता की बात?
कट्टरपंथी युवा छात्र नेता उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में नए सिरे से हिंसा भकड़ उठी है। हादी भारत के मुखर आलोचक थे इसीलिए उनकी हत्या में भारत का नाम भी जोड़ा जा रहा है।
जंगल जैसा अहसास, बांस की डिजाइन; देश के पहले प्रकृति-आधारित एयरपोर्ट टर्मिनल में क्या है खास?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के गुवाहाटी में लोकप्रिया गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया। ये प्रकृति आधारित थीम पर बना देश का पहला एयरपोर्ट टर्मिनल है।
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में बड़ा घोटाला; कई लाभार्थियों का एक फोटो, खाता नंबर भी समान
देश के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने के लिए लाई गई केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) में कई गड़बड़ियां सामने आई हैं। भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) ने अपनी ऑडिट रिपोर्ट में योजना को लेकर कई खुलासे किए हैं।
पश्चिम बंगाल में घने कोहरे के कारण नहीं उतर पाया प्रधानमंत्री मोदी का हेलीकॉप्टर, वापस लौटा
पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के ताहेरपुर में शनिवार को छाए घने कोहरे के कारण बहुत कम दृष्यता के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर नहीं उतर पाया।
यात्री ने एयर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट पर लगाया मारपीट का आरोप, एयरलाइन ने दी प्रतिक्रिया
स्पाइसजेट के एक यात्री ने आरोप लगाया कि जब उसने एयर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट द्वारा बोर्डिंग लाइन तोड़ने पर आपत्ति जताई तो पायलट ने उस पर हमला कर दिया।
उत्तर भारत में घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित, टेन और उड़ानें प्रभावित
पश्चिमी विक्षोभ के चलते आने वाले दिनों में मौसम पटलने के आसार बने हुए हैं। उत्तर भारत में कोहरा देखा जा रहा है। इससे रेल, सड़क और हवाई सेवा प्रभावित हो रही है।
असम: राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 8 हाथियों की मौत, ट्रेन के 5 डिब्बे पटरी से उतरे
असम के लुमडिंग डिवीजन में आज सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां सैरांग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस जंगली हाथियों के झुंड से टकरा गई। इसके बाद ट्रेन का इंजन और 5 डिब्बे पटरी से उतर गए। वहीं, झुंड में शामिल करीब 8 हाथियों की भी मौत हो गई।
1971 के बाद सबसे बड़ी चुनौती, चीन-पाकिस्तान की भूमिका; बांग्लादेश पर संसदीय समिति ने क्या-क्या कहा?
भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में कुछ समय की शांति के बाद फिर हिंसा भड़क गई है। इस दौरान वहां भारत विरोधी नारेबाजी हो रही है और भारतीय उच्चायोग और दूतावास के सामने प्रदर्शन हो रहे हैं।
महाराष्ट्र: महिला ने गलती से होटल के दूसरे कमरे का दरवाजा खटखटाया, युवकों ने गैंगरेप किया
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में एक 30 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है।
बांग्लादेश: राजशाही-चटगांव में भारतीय सहायक उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन, भारत विरोधी नारेबाजी हुई; 4 घायल
बांग्लादेश में कट्टरपंथी युवा नेता उस्मान हादी की मौत के बाद नए सिरे से हिंसा भड़क उठी है। इस दौरान जमकर भारत विरोधी नारेबाजी हो रही है और भारतीय दूतावास और उच्चायोग के सामने प्रदर्शनकारी इकट्ठा हो रहे हैं।
'डंकी रूट' मामले में ED की छापेमारी; करोड़ों नकद, 313 किलो चांदी और 6 किलो सोना बरामद
अवैध तरीके से विदेश भेजने वाले डंकी रूट नेटवर्क पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। 18 दिसंबर को ED की जालंधर जोनल टीम ने पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में एक साथ 13 ठिकानों पर छापा मारा था।
महाराष्ट्र में नागपुर के सोलर प्लांट में मॉड्यूलर पानी का टैंक फटा, 3 मजदूरों की मौत
महाराष्ट्र के नागपुर में शुक्रवार को एक सोलर प्लांट में मॉड्यूलर पानी का टैंक फटने से 3 मजदूरों की मौत हो गई। हादसे में कम से कम 11 अन्य मजदूर घायल है।
बंगाल की खाड़ी में कैसे भारत को उकसाने की कोशिश कर रहा है बांग्लादेश?
शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद बांग्लादेश में भारत विरोधी गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं। अब जानकारी सामने आई है कि बंगाल की खाड़ी में भी बांग्लादेश भारत को उकसाने की कोशिश कर रहा है।
जहरीले प्रदूषण से कराह रही दिल्ली, आखिर क्यों नहीं हुई संसद में प्रदूषण पर चर्चा?
दिल्ली और उसके आसपास के इलाके वायु प्रदूषण से कराह रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार और सांसदों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
नवी मुंबई हवाई अड्डे से 25 दिसंबर से शुरू होंगी उड़ानें, फरवरी तक होगा पूर्ण संचालन
महाराष्ट्र के नवी मुंबई हवाई अड्डे से 25 दिसंबर को आंशिक उड़ानें शुरू हो जाएंगी। इसकी तैयारी हो चुकी है। अभी उड़ानें सीमित होंगी, लेकिन सुनियोजित और चरणबद्ध तरीके से की जाएंगी।
दिल्ली में घने कोहरे के कारण दृश्यता हुई कम, 150 से अधिक उड़ानें रद्द होंगी
दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में शुक्रवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे दृश्यता घटकर 50 मीटर से कम रह गई है।
मध्य प्रदेश में बच्चों को चढ़ा दिया HIV संक्रमित खून, डॉक्टर निलंबित; क्या है मामला?
मध्य प्रदेश के सतना जिले में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की लापरवाही से थैलेसीमिया से पीड़ित 6 बच्चे HIV संक्रमण की चपेट में आ गए।
महाराष्ट्र के गांव में सिर्फ 1,500 आबादी, 3 साल में "पैदा हुए 27,000 बच्चे"
महाराष्ट्र के यवतमाल जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक गांव में पिछले 3 महीने के अंदर 27,397 बच्चे पैदा हुए हैं, जबकि गांव की आबादी केवल 1,500 है।
दिल्ली कार धमाका: NIA ने एक और संदिग्ध को गिरफ्तार किया, अब तक 9 पकड़े गए
दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कश्मीर से एक और गिरफ्तारी की है। एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर निवासी यासिर अहमद डार को गिरफ्तार किया है। दिल्ली धमाके मामले में यह 9वीं गिरफ्तारी है।
मनरेगा से कितना अलग है 'VB-जी राम जी' और रोजगार के दिन समेत क्या-क्या बदला?
विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) विधेयक यानी VB-जी राम जी विधेयक लोकसभा से पारित हो गया है। इस दौरान लोकसभा में खूब हंगामा हुआ और विपक्षी सांसदों ने विधेयक की प्रति फाड़ी और विरोध करते हुए वेल तक आ गए।
छत्तीसगढ़ के सुकमा में मुठभेड़ के दौरान मारे गए 3 माओवादी, 2 साल में 500 ढेर
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेजी से चल रहा है। गुरुवार को सुकमा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक महिला सहित 3 माओवादी मारे गए हैं।
अमेरिका में वीजा संकट गहराया, H1-B वीजा के लिए साक्षात्कार अगले साल अक्टूबर तक टले
अमेरिका में H1-B और H-4 वीजा के लिए आवेदन करने वाले लोगों को फिर झटका लगा है। उनके साक्षात्कार अगले साल अक्टूबर 2026 तक के लिए टाल दिए गए हैं।