#NewsBytesExplainer: खबरें
#NewsBytesExplainer: पद्मा नदी पर बैराज क्यों बना रहा बांग्लादेश, फरक्का समझौते को लेकर क्या है विवाद?
कुछ महीनों से तनावपूर्ण चल रहे भारत और बांग्लादेश के रिश्ते सामान्य होते नहीं दिख रहे हैं। अब बांग्लादेश ने गंगा नदी की धारा पद्मा नदी पर नया बैराज बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।
#NewsBytesExplainer: डोनाल्ड ट्रंप के न्योते के बावजूद गाजा शांति बोर्ड में शामिल क्यों नहीं हुआ भारत?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'गाजा शांति बोर्ड' में 17 देशों को शामिल करा लिया है। स्विट्जरलैंड के दावोस में इस बोर्ड के चार्टर पर इन देशों ने हस्ताक्षर कर दिए हैं।
#NewsBytesExplainer: धार भोजशाला को लेकर क्या है विवाद? जानें 1034 ईस्वी से अब तक की कहानी
मध्य प्रदेश के धार में स्थित भोजशाला फिर सुर्खियों में है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि हिंदू सुबह से दोपहर 12 बजे तक भोजशाला में पूजा करेंगे और इसके बाद मुस्लिम पक्ष नमाज पढ़ेगा। शाम में हिंदुओं को फिर से पूजा की अनुमति मिली है।
#NewsBytesExplainer: विश्व आर्थिक मंच क्या है और क्या काम करता है?
स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच (WEF) की सालाना बैठक शुरू हो चुकी है। भारत समेत दुनिया के कई देशों के हजारों प्रतिनिधि इसमें हिस्सा ले रहे हैं। आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इसे संबोधित करेंगे।
#NewsBytesExplainer: भारत-EU व्यापार समझौते को 'सभी समझौतों की जननी' क्यों कहा जा रहा, क्या होगा फायदा?
करीब 20 साल चली बातचीत के बाद आखिरकार भारत और यूरोपीय संघ (EU) में मुक्त व्यापार समझौता (FTA) होने जा रहा है। 27 जनवरी को होने वाले भारत-EU शिखर सम्मेलन में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
#NewsBytesExplainer: क्या अमेरिका के दबाव में भारत चाबहार बंदरगाह से बाहर निकला, ये कितना बड़ा नुकसान?
हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अमेरिका के दबाव के बाद भारत ने ईरान के चाबहार बंदरगाह से खुद को पीछे खींच लिया है। इससे देश में राजनीतिक खींचतान भी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने सरकार पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आगे आत्मसमर्पण करने का आरोप लगाया है।
#NewsBytesExplainer: BMC का बजट कई राज्यों से ज्यादा, कैसे बनी सबसे अमीर? कमाई-खर्च का पूरा हिसाब
महाराष्ट्र के 29 नगर निगम चुनाव की मतगणना जारी है। सबसे ज्यादा चर्चा बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) की है, जहां भाजपा गठबंधन 28 साल बाद सत्ता में आने जा रहा है। रुझानों में भाजपा गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।
#NewsBytesExplainer: ईरान में सत्ता परिवर्तन से भारत के लिए नुकसान या फायदा?
ईरान में बढ़ती महंगाई और आयातुल्लाह अली खामेनेई के नेतृत्व के खिलाफ प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है। अमेरिका ने भी सैन्य हस्तक्षेप के संकेत दिए हैं। इसके बाद स्थिति जटिल हो गई है और भारत हालात पर बारीकी से नजर रख रहा है।
#NewsBytesExplainer: जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज का भारत दौरा कितना अहम, किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज कल यानी 12 जनवरी को भारत दौरे पर आएंगे। वे अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे और बेंगलुरू में व्यापार जगत के लोगों के साथ चर्चा करेंगे। मर्ज के प्रतिनिधिमंडल में 25 जर्मन कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) भी शामिल हैं।
#NewsBytesExplainer: हल्दिया में नया अड्डा क्यों बना रही नौसेना, चीन-पाकिस्तान के लिहाज से ये कितना अहम?
भारतीय नौसेना पश्चिम बंगाल के हल्दिया में एक नया नौसैनिक अड्डा स्थापित करने जा रही है। इसका उद्देश्य बंगाल की खाड़ी में सैन्य मौजूदगी मजबूत करना, समुद्री निगरानी बढ़ाना और चीन-पाकिस्तान के साथ बांग्लादेश में हो रही गतिविधियों पर नजर रखना है।
#NewsBytesExplainer: दर्जनों अंतरराष्ट्रीय संगठनों से बाहर क्यों निकला अमेरिका, क्या होगा असर?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक और विवादित फैसला लिया है। उन्होंने अमेरिका को 60 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय संगठनों से बाहर निकालने वाले आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। इनमें संयुक्त राष्ट्र (UN) से जुड़े संगठन भी शामिल हैं।
#NewsBytesExplainer: ग्रीनलैंड पर हमला करेंगे या खरीदेंगे डोनाल्ड ट्रंप, क्या-क्या हैं विकल्प?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के बाद ग्रीनलैंड को निशाने पर ले लिया है। 4 जनवरी को उन्होंने कहा कि अमेरिका को ग्रीनलैंड की सख्त जरूरत है। वहीं, अब व्हाइट हाउस ने ग्रीनलैंड पर कब्जा करने के लिए सैन्य कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
#NewsBytesExplainer: कैसे हैं भारत-वेनेजुएला के रिश्ते, उथल-पुथल का हम पर क्या होगा असर?
अमेरिका ने वेनेजुएला पर हमला कर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें न्यूयॉर्क में एक डिटेंशन सेंटर में रखा गया है और अब मुकदमा चलाने की तैयारी है।
#NewsBytesExplainer: अमेरिका ने वेनेजुएला पर क्यों किया हमला? दोनों देशों के बीच विवाद की पूरी कहानी
साल की शुरुआत में ही दुनिया में युद्ध का नया मोर्चा खुल गया है। अमेरिका ने वेनेजुएला पर हमला कर दिया है।
#NewsBytesExplainer: क्या है STC, जिसे लेकर भिड़ गए सऊदी अरब और UAE? जानें पूरा विवाद
खाड़ी क्षेत्र में एक-दूसरे के करीबी सहयोगी रहे सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में इन दिनों तनाव है। इसकी शुरुआत 30 दिसंबर को हुई थी, जब सऊदी ने यमन के मुकाला पोर्ट पर बमबारी की थी।
#NewsBytesExplainer: अमेरिका ने नाइजीरिया में क्यों किए हमले, ईसाइयों से जुड़ी हिंसा का मामला क्या है?
अमेरिका ने उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) के ठिकानों पर हमला किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसकी जानकारी दी है।
#NewsBytesExplainer: अरावली पर सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा क्या कहा कि सड़क से सोशल मीडिया तक छिड़ा विवाद?
दुनिया की सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखलाओं में से एक अरावली एक बार फिर चर्चा में है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा अरावली की पहाड़ियों की एक जैसी परिभाषा तय किए जाने के बाद राजस्थान से लेकर दिल्ली और सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक लोग विरोध में उतर आए हैं।
#NewsBytesExplainer: बांग्लादेश में हिंसा भारत के लिए क्यों है चिंता की बात?
कट्टरपंथी युवा छात्र नेता उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में नए सिरे से हिंसा भकड़ उठी है। हादी भारत के मुखर आलोचक थे इसीलिए उनकी हत्या में भारत का नाम भी जोड़ा जा रहा है।
1971 के बाद सबसे बड़ी चुनौती, चीन-पाकिस्तान की भूमिका; बांग्लादेश पर संसदीय समिति ने क्या-क्या कहा?
भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में कुछ समय की शांति के बाद फिर हिंसा भड़क गई है। इस दौरान वहां भारत विरोधी नारेबाजी हो रही है और भारतीय उच्चायोग और दूतावास के सामने प्रदर्शन हो रहे हैं।
हर साल 2 लाख भारतीय छोड़ रहे नागरिकता; क्या है वजह, ये क्यों चिंता की बात?
भारत की नागरिकता छोड़ने वाले भारतीयों की संख्या हर साल बढ़ती जा रही है।
#NewsBytesExplainer: लोकसभा से SHANTI विधेयक पारित, परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में निजी भागीदारी समेत क्या-क्या बदलेगा?
संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा से नाभिकीय ऊर्जा का सतत दोहन तथा उन्नयन विधेयक, 2025 (SHANTI विधेयक) पारित हो गया है। विधेयक पर सदन में लंबी बहस हुई।
#NewsBytesExplainer: क्या है अमेरिका की 'पैक्स सिलिका' पहल और इसमें भारत को क्यों नहीं मिली जगह?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को लेकर फिर एक विवादित कदम उठाया है। हाल ही में उन्होंने पैक्स सिलिका नामक एक रणनीतिक पहल शुरू की है, जिसका उद्देश्य सुरक्षित सिलिकॉन सप्लाय चेन को विकसित करना है।
#NewsBytesExplainer: मेक्सिको ने भारत पर क्यों लगाया 50 प्रतिशत टैरिफ, क्या होगा असर?
अमेरिका के बाद मेक्सिको ने भी भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। मेक्सिको की संसद ने भारत समेत चीन, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और इंडोनेशिया पर टैरिफ लगाने को मंजूरी दे दी है।
#NewsBytesExplainer: बांग्लादेश में आम चुनाव कैसे होते हैं, भारत की क्यों रहेगी नजर?
बांग्लादेश में 12 फरवरी, 2026 को आम चुनाव होंगे। देश के मुख्य चुनाव आयुक्त AMM नासिरउद्दीन ने इसका ऐलान किया है।
#NewsBytesExplainer: डोनाल्ड ट्रंप के 'गोल्ड कार्ड' से कैसे मिलेगी अमेरिकी नागरिकता, कितने पैसे देने होंगे?
अब आप पैसे देकर अमेरिका की नागरिकता खरीद सकते हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसके लिए गोल्ड कार्ड वीजा की घोषणा की है।
#NewsBytesExplainer: अमेरिका वीजा आवेदकों के सोशल मीडिया की करेगा जांच, भारतीयों पर क्या होगा असर?
अमेरिका अपने वीजा नियमों को आए दिन सख्त करता जा रहा है। अमेरिका अब हर H-1B और H-4 वीजा आवेदक के सोशल मीडिया की भी जांच करेगा। ये प्रक्रिया 15 दिसंबर से लागू हो जाएगी।
#NewsBytesExplainer: अमेरिका ने राष्ट्रीय सुरक्षा नीति में क्या बदला, जिससे खुश हुआ रूस और भड़का यूरोप?
हाल ही में अमेरिका ने अपने बहुप्रतीक्षित राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति (NSS) जारी की है। इसमें पश्चिमी गोलार्ध में अमेरिकी प्रभुत्व को स्थापित करने और यूरोप के भीतर 'प्रतिरोध को बढ़ावा देने' का आह्वान किया गया है। साथ ही रूस के साथ 'रणनीतिक स्थिरता' को फिर से स्थापित करने की बात कही गई है।
क्या है 'राइट टू डिस्कनेक्ट', क्या आपको ऑफिस के बाद फोन-ईमेल का जवाब नहीं देना होगा?
अगर आप ऑफिस खत्म होने के बाद भी बॉस के ईमेल या फोन से परेशान रहते हैं, तो आपको जल्द ही इससे कानूनन मुक्ति मिल सकती है।
भारत-रूस के बीच 7 समझौते; मुफ्त वीजा, 2030 आर्थिक योजना समेत मोदी-पुतिन बैठक की बड़ी बातें
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी भारत यात्रा के दौरान आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। हैदराबाद हाउस में हुई इस बैठक में दोनों देशों का प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ।
नेहरू से लेकर मोदी और मिग से लेकर S-400 तक, कैसे मजबूत होते गए भारत-रूस संबंध?
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज भारत दौरे पर आ रहे हैं। वे 23वें भारत-रूस वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ बैठक करेंगे।
#NewsBytesExplainer: क्या इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू जाएंगे जेल, राष्ट्रपति से क्यों मांग रहे माफी?
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से माफी मांगी है।
#NewsByteseExplainer: क्या होता है सोलर रेडिएशन, क्यों थम गई एयरबस के 6,000 विमानों की उड़ान?
दुनिया की अग्रणी विमान कंपनी एयरबस ने अपने A320 सीरीज के विमानों की उड़ान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। कंपनी का कहना है कि इन विमानों पर सोलर रेडिएशन का खतरा मंडरा रहा है, जिससे विमान के कंट्रोल डेटा में तकनीकी खामी आ सकती है।
#NewsBytesExplainer: क्या होते हैं 'तीसरी दुनिया' के देश, जिनके नागरिकों को अमेरिका नहीं आने देंगे ट्रंप?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे अमेरिका में 'तीसरी दुनिया' के देशों से आने वाले प्रवासन को स्थायी रूप से रोक देंगे।
#NewsBytesExplainer: कांग्रेस के लिए डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया में से एक को चुनना कठिन क्यों है?
कर्नाटक सरकार में मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान तेज हो गई है। डीके शिवकुमार के कई समर्थकों ने दिल्ली में डेरा डाल रखा है, तो सिद्धारमैया भी आसानी से कुर्सी छोड़ने के मूड में नहीं दिख रहे हैं।
सरकार ने 7,280 करोड़ रुपये की दुर्लभ खनिज योजना को दी मंजूरी, क्यों अहम है फैसला?
केंद्र सरकार ने एक बड़े फैसले में 7,280 करोड़ रुपये की सिंटर्ड रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट (REPM) योजना को मंजूरी दी है। इसे अहम तकनीकों में इस्तेमाल होने वाले दुर्लभ खनिजों के आयात पर निर्भरता कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
#NewsBytesExplainer: चंडीगढ़ पर खत्म होगा हरियाणा-पंजाब का नियंत्रण, अनुच्छेद 240 को लेकर क्या है विवाद?
केंद्र सरकार संसद के शीतकालीन सत्र में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2025 पेश करने जा रही है। इसके तहत चंडीगढ़ को संविधान के अनुच्छेद 240 के दायरे में लाया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रपति को चंडीगढ़ के लिए विनियम और कानून बनाने का अधिकार मिल जाएगा।
यूक्रेन को NATO सदस्यता नहीं, रूस की G-7 में वापसी; ट्रंप के शांति प्रस्ताव की बड़ी बातें
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि वे पद संभालने के कुछ ही दिनों के भीतर रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कर देंगे। हालांकि, कई बैठकों के बाद अभी तक युद्ध खत्म नहीं हुआ है।
#NewsBytesExplainer: अमेरिका की टैंक किलर मिसाइल और एक्सकैलिबर तोपों से कितनी बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत?
अमेरिका और भारत के बीच करीब 824 करोड़ रुपये का बड़ा रक्षा समझौता हुआ है। इसके तहत अमेरिका भारत को 100 जेवलिन मिसाइल सिस्टम (FGM-148) और 216 एक्सकैलिबर प्रोजेक्टाइल स्मार्ट तोपगोला (M982A1) देगा।
#NewsBytesExplainer: अफगानिस्तान के वाणिज्य मंत्री का भारत दौरा कितना अहम है?
भारत और अफगानिस्तान के तालिबान शासन के बीच संबंध सामान्य होते जा रहे हैं। पहले तालिबान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी ने भारत का अहम दौरा किया था।
#NewsBytesExplainer: बिहार चुनाव में महिलाओं ने कैसे किया रिकॉर्ड मतदान, NDA या महागठबंधन में किसे फायदा?
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुका है। इस बार मतदाताओं के उत्साह ने वोटिंग के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। खासतौर से महिलाओं ने मताधिकार का इस्तेमाल करने में पुरुषों को भी पीछे छोड़ दिया है।