Loading...
3 बार के पैरा-एशियाई खेल स्वर्ण पदक विजेता नीरज यादव ने की आत्महत्या
3 बार के पैरा-एशियाई खेल स्वर्ण पदक विजेता नीरज यादव ने आत्महत्या कर ली है

3 बार के पैरा-एशियाई खेल स्वर्ण पदक विजेता नीरज यादव ने की आत्महत्या

Oct 28, 2026
12:54 pm

क्या है खबर?

भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। भारत के दिग्गज पैरा-एथलीट और 3 बार के एशियाई पैरा खेलों के स्वर्ण पदक विजेता नीरज यादव ने आत्महत्या कर ली है। रिपोर्ट्स के अनुसार 42 वर्षीय यादव ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर विषाक्त पदार्थ का सेवन किया था। फिलहाल दिल्ली के एक अस्पताल में उनके शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। आइए पूरी खबर पर नजर डालते हैं।

पुष्टि

मुख्य कोच ने की घटना की पुष्टि

भारतीय पैरा-एथलेटिक्स टीम के मुख्य कोच एस सत्यनारायण ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, "नीरज यादव ने आत्महत्या कर ली है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसा हुआ। मैं सही वजह तो नहीं बता सकता, लेकिन अगर आप मुझसे पूछें, तो मैं कहूंगा कि एक खिलाड़ी को अच्छे और बुरे वक्त का सामना शांति से करना चाहिए।"

उन्होंने आगे कहा, "यह बहुत ही दुख की बात है कि उसने इतना आगे बढ़कर यह कदम उठाया।"

कारण

क्या रहा आत्महत्या का कारण?

रिपोर्ट्स के अनुसार, आत्महत्या के वास्तविक कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन बताया जा रहा है कि यादव काफी समय से तनाव में थे। वह F55 कैटेगरी (व्हीलचेयर/सीटेड फील्ड इवेंट्स) में प्रतिस्पर्धा करते थे।

डोपिंग निलंबन के कारण वे इसी महीने आयोजित हुए आइची-नागोया एशियई पैरा खेल 2026 में भाग नहीं ले पाए थे, जिससे वे काफी परेशान थे।

हालांकि, उनके इस आत्मघाती कदम के पीछे की सटीक वजहों की जांच अभी पुलिस द्वारा की जा रही है।

ADVERTISEMENT

करियर

कैसा रहा यादव का खेल करियर?

यादव भारत के सबसे सफल और सम्मानित पैरा-एथलीटों में से एक थे। उन्हें 7 साल की उम्र में पोस्ट-पोलियो रेजिडुअल पैरालिसिस नामक बीमारी हो गई थी।

शारीरिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। शुरुआत में उन्होंने व्हीलचेयर टेनिस खेला और बाद में पैरा-एथलेटिक्स (भाला फेंक और तस्तरी फेंक) को अपनाया।

उन्होंने जकार्ता पैरा एशियाई खेल 2018 में भाला फेंक प्रतियोगिता स्वर्ण और हांगझू 2023 में भाला फेंक के साथ तस्तरी फेंक प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीते थे।

ADVERTISEMENT