Loading...
शाहरुख खान फैंस के साथ नहीं मनाएंगे अपना 61वां जन्मदिन, आखिर क्या है वजह?
शाहरुख खान जन्मदिन पर फैंस से नहीं करेंगे सालाना मुलाकात

शाहरुख खान फैंस के साथ नहीं मनाएंगे अपना 61वां जन्मदिन, आखिर क्या है वजह?

Oct 28, 2026
12:56 pm

क्या है खबर?

शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। इस खास दिन के लिए हमेशा से उनके चाहने वालों का उत्साह देखने लायक होता है। लोग उनकी एक झलक पाने के लिए उनके मुंबई स्थित घर 'मन्नत' के बाहर जमा होते हैं। हालांकि, इस साल फैंस को निराश होना पड़ सकता है। कहा जा रहा है कि शाहरुख अपने जन्मदिन पर होने वाले 'मीट-एंड-ग्रीट' सेशन में शामिल नहीं हो पाएंगे। इसके पीछे एक बड़ा कारण है।

वजह

शाहरुख ने रद्द की फैंस के साथ अपनी सालाना मुलाकात

NDTV के मुताबिक, शाहरुख इस साल अपने जन्मदिन पर फैंस के साथ सालाना मुलाकात नहीं करेंगे। उनके लंदन में होने की संभावना है, जहां वह अपनी आगामी फिल्म 'किंग' की शूटिंग करेंगे।

कहा जा रहा है कि 2 नवंबर को उनके 61वें जन्मदिन के अवसर पर 'किंग' के लिए एक गाने की शूटिंग रखी गई है।

फैंस भले शाहरुख का दीदार न कर पाने से निराश हो जाएं, लेकिन साल के अंत में उन्हें फिल्म का तोहफा मिलेगा।

उम्मीद

फिल्म रिलीज से पहले मीट-एंड-ग्रीट होने की संभावना

सूत्रों के अनुसार, शाहरुख अपनी फिल्म 'किंग' की रिलीज (24 दिसंबर, 2026) से एक दिन पहले फैंस के साथ मीट-एंड-ग्रीट सेशन रख सकते हैं। इसमें लोग अभिनेता से मिलने और उनकी फिल्म का जश्न मनाने के लिए आएंगे।

'किंग' के जरिए शाहरुख 3 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। उन्हें आखिरी बार 2023 में आई फिल्में 'जवान', 'पठान' और 'डंकी' में देखा गया था।

हाल ही में उनका फिल्म से एक नया लुक भी जारी हुआ है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर

ADVERTISEMENT