Loading...
पाकिस्तान: कलात के खान के बेटे बलूच राजकुमार का 3 बंदूकधारियों के साथ अपहरण
कलात के खान के बेटे बलूच राजकुमार का 3 बंदूकधारियों के साथ अपहरण कर लिया गया है

पाकिस्तान: कलात के खान के बेटे बलूच राजकुमार का 3 बंदूकधारियों के साथ अपहरण

Oct 28, 2026
12:36 pm

क्या है खबर?

पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। कलात के खान सुलेमान खान दाऊद के बेटे राजकुमार मुहम्मद खान अहमदजई का उनके 3 सुरक्षाकर्मियों (बंदूकधारियों) के साथ अपहरण कर लिया गया है। स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को इस सनसनीखेज वारदात की पुष्टि की है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस और स्थानीय लोग भी राजकुमार अहमदजई की तलाश में जुट गए हैं।

घटना

कैसे हुई यह घटना?

क्वेटा स्थित पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, यह घटना सोमवार रात की है।

शुरुआती जांच से पता चला है कि राजकुमार अहमदजई का वाहन जब खुजदार से कलात की ओर जा रहा था, तभी राजमार्ग पर हथियारबंद बदमाशों ने उनके वाहन को बीच में ही रोक लिया।

इसके बाद अपहरणकर्ता राजकुमार और उनके तीनों सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर किसी अज्ञात स्थान पर ले गए। उनकी युद्ध स्तर पर तलाश जारी है।

संवेदनशीलता

क्यों बेहद संवेदनशील है यह अपहरण?

'खान ऑफ कलात' भूतपूर्व कलात रियासत के शासकों की एक ऐतिहासिक पदवी है, जो वर्तमान बलूचिस्तान प्रांत में केंद्रित एक ब्रहुई-नेतृत्व वाली रियासत थी।

कलात के खान के परिवार को बलूचिस्तान के लोगों के बीच अत्यधिक सम्मान प्राप्त है।

इस शाही परिवार ने बलूचिस्तान के लोगों के लिए राजनीतिक एकता स्थापित करने, संप्रभु पहचान और सांस्कृतिक गौरव को गढ़ने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है।

वर्तमान खान यूनाइटेड किंगडम (UK) में निवास कर रहे हैं।

ADVERTISEMENT