Loading...
आईफोन डुओ की स्क्रीन टूटने के पीछे क्या है कारण? यहां जानिए वजह
कंपनी ने अब तक प्रभावित फोन की संख्या नहीं बताई है

आईफोन डुओ की स्क्रीन टूटने के पीछे क्या है कारण? यहां जानिए वजह

Oct 28, 2026
12:55 pm

क्या है खबर?

ऐपल के नए फोल्डेबल फोन आईफोन डुओ की अंदरूनी स्क्रीन टूटने की शिकायतें सामने आई हैं। फोन लॉन्च होने के कुछ ही घंटों बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसकी तस्वीरें साझा कीं। इनमें स्क्रीन के बीच हिंज के पास दरार और दाईं ओर कई लाइनें दिखाई दीं। ऐपल ने सोमवार को इस समस्या को स्वीकार किया और कहा कि वह खराब फोन बदल रहा है। हालांकि, कंपनी ने अब तक प्रभावित फोन की संख्या नहीं बताई है।

हिंज

हिंज की बनावट को बताया जा रहा खराबी की वजह

फोन की जांच करने वाले आईफिक्सइट के तकनीशियन शाहराम मोख्तारी के मुताबिक, स्क्रीन टूटने की वजह हिंज की बनावट हो सकती है।

हिंज में गियर, स्प्रिंग और दूसरे हिस्से मिलकर फोन को खोलने और बंद करने में मदद करते हैं। जांच में संकेत मिले हैं कि फोन बंद होने पर स्क्रीन का लचीला हिस्सा हिंज के एक हिस्से से दब सकता है।

इससे स्क्रीन पर दबाव बढ़ता है और दरार पड़ने का खतरा पैदा हो सकता है।

आशंका

स्क्रीन और धातु के हिस्से के बीच दबाव की आशंका

मोख्तारी के मुताबिक, फोन की अंदरूनी स्क्रीन काफी नाजुक है और उस पर तेज चीज से दबाव पड़ने पर नुकसान हो सकता है।

खराब फोन की तस्वीरों में स्क्रीन पर काला धब्बा भी दिखाई देता है। यह उस जगह हो सकता है, जहां धातु का हिस्सा स्क्रीन से टकराता है।

आईफिक्सइट की जांच में यह सामने आया कि फोन बंद होने पर हिंज का बीच वाला हिस्सा हमेशा पूरी तरह नीचे नहीं जाता, जिससे स्क्रीन पर दबाव बढ़ सकता है।

ADVERTISEMENT

पक्ष

ऐपल ने कम फोन प्रभावित होने की बात कही

इस समस्या से फोन की छोटी संख्या प्रभावित हुई है। कंपनी ने फिलहाल फोन वापस मंगाने का फैसला नहीं किया है।

मोख्तारी के मुताबिक, शुरुआती मॉडल में ऐसी खराबियां सामने आ सकती हैं, लेकिन अगर अगले तीन महीने तक इसी तरह की शिकायतें मिलती रहीं, तो मामला गंभीर हो सकता है।

उनका मानना है कि ऐपल अगली पीढ़ी के फोल्डेबल फोन में हिंज की बनावट बदल सकता है। फिलहाल कई यूजर्स बिना परेशानी फोन इस्तेमाल कर रहे हैं।

ADVERTISEMENT