अमेरिका: खबरें
नोरो वायरस की चपेट में आया 3,000 लोगों को ले जा रहा जहाज, 115 हुए संक्रमित
हंता वायरस के बाद एक और जहाज पर नोरो वायरस का संक्रमण फैल गया है। कैरिबियन प्रिंसेस नामक इस जहाज पर 3,116 यात्री सवार हैं, जिनमें से 115 लोग संक्रमित हो गए हैं। इनमें 102 यात्री और 13 चालक दल के सदस्य हैं।
अमेरिकी सरकार सार्वजनिक करेगी UFO से जुड़ी नई फाइलें, वेबसाइट हुई लॉन्च
अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ वॉर ने UFO और अनजान हवाई घटनाओं से जुड़ी नई फाइलें सार्वजनिक करने की घोषणा की है।
अमेरिका और ईरान में युद्धविराम के बीच होर्मुज में गोलाबारी, दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाया
अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे नाजुक युद्धविराम के बीच गुरुवार को फिर टकराव की खबर आई है।
अमेरिकी अदालत ने डोनाल्ड ट्रंप के वैश्विक 10 प्रतिशत टैरिफ को रद्द किया, अमान्य बताया
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को न्यूयॉर्क स्थित अंतरराष्ट्रीय व्यापार न्यायालय से टैरिफ के मामले में बड़ा झटका लगा है।
अमेरिका-ईरान में नौसैनिक नाकाबंदी में ढील और होर्मुज जलडमरूमध्य को धीरे-धीरे खोलने पर बनी सहमति- रिपोर्ट
अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर एक अहम सहमति बनने की खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी को धीरे-धीरे खत्म करने और समुद्री यातायात को दोबारा शुरू करने के लिए एक समझौते पर पहुंच गए हैं। अल अरबिया ने इसकी जानकारी दी है।
CNN के संस्थापक और 24 घंटे टीवी समाचार चक्र के जनक टेड टर्नर का निधन
अमेरिका में केबल न्यूज नेटवर्क (CNN) के संस्थापक और अरबपति मीडिया दिग्गज टेड टर्नर का बुधवार को 87 साल की उम्र में निधन हो गया।
डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज से जहाजों को निकालने के लिए अपना 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' रोका, नाकाबंदी जारी
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को ईरान के साथ कूटनीति वार्ता में प्रगति को देखते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य में शुरू किया अपना 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' रोक दिया है।
गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और xAI नए AI मॉडल का सरकार को देंगे पहले एक्सेस
अमेरिका में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर नई पहल शुरू की गई है।
अमेरिका का ईंधन भरने वाला KC-135 विमान टैंकर होर्मुज के ऊपर लापता, दिया था आपातकालीन संकेत
अमेरिका और ईरान में तनाव बढ़ने के बीच अमेरिकी वायुसेना का हवा में ईंधन भरने वाले बोइंग KC-135 स्ट्रैटोटैंकर फारस की खाड़ी में होर्मुज जलडमरूमध्य के ऊपर लापता हो गया।
नासा के बजट में कटौती अंतरिक्ष में अमेरिका के भविष्य के लिए क्यों है खतरा?
अमेरिका के प्लैनेटरी सोसाइटी की CEO जेनिफर वॉन ने नासा के बजट में प्रस्तावित कटौती को लेकर गंभीर चिंता जताई है।
#NewsBytesExplainer: जहाज पर हंता वायरस से 3 लोगों की मौत; ये कितना घातक, कैसे फैलता है?
अटलांटिक महासागर में एक पर्यटक जहाज पर हंता वायरस फैल गया है। इसके चलते 3 लोगों की मौत हो गई है और कम से कम 3 अन्य लोग बीमार हो गए हैं।
UAE के तेल बंदरगाह पर ईरानी हमले में 3 भारतीय घायल, प्रधानमंत्री मोदी ने निंदा की
अमेरिका और ईरान में युद्धविराम के बीच सोमवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पर ताजा ईरानी हमलों ने पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा दिया है।
होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे जहाजों को निकालने के लिए अभियान शुरू करेगा अमेरिका
अमेरिका होर्मुज जलडमरूध्य में फंसे जहाजों को निकालने के लिए अभियान शुरू करेगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसकी जानकारी दी है।
ईरान ने अमेरिका को भेजा नया शांति प्रस्ताव, डोनाल्ड ट्रंप बोले- मंजूरी की उम्मीद कम
ईरान ने युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका को 14-सूत्रीय शांति प्रस्ताव भेजा है। इसे पाकिस्तान के जरिए ट्रंप प्रशासन द्वारा प्रस्तावित 9-सूत्रीय ढांचे के जवाब में भेजा गया है। इसमें युद्ध खत्म करने और नौसैनिक नाकेबंदी खत्म करने समेत कई मांगें की गई हैं।
डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोप को दिया झटका, जर्मनी से 5,000 सैनिकों को वापस बुलाएगा अमेरिका
ईरान युद्ध को लेकर अमेरिका और यूरोप में दरार बढ़ती जा रही है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा फैसला लेते हुए जर्मनी से 5,000 अमेरिकी सैनिकों को निकालने का आदेश दिया है। अगले 6 से 12 महीने में इन सैनिकों को अमेरिका लाया जाएगा।
डोनाल्ड ट्रंप ने ठुकराया ईरान का युद्धविराम प्रस्ताव, बोले- पागलों को परमाणु बम नहीं दे सकते
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान का नया युद्धविराम प्रस्ताव खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान ऐसी रियायतें मांग रहा है, जिन्हें वह स्वीकार नहीं कर सकते।
ईरानी विदेश मंत्री अराघची से राष्ट्रपति पेजेश्कियन और स्पीकर गलिबाफ नाराज, बर्खास्त करने का दबाव बढ़ा
अमेरिका के साथ शांति वार्ता ठप होने के बाद ईरान के अंदरखाने भी तनाव बढ़ने लगा है।
विलुप्त ब्लूबक को फिर जीवित करने की तैयारी में जुटी अमेरिकी कंपनी, क्या है योजना?
अमेरिका की बायोटेक कंपनी कोलोसल बायोसाइंसेज अब खत्म हो चुकी अफ्रीकी प्रजाति ब्लूबक को फिर से जीवित करने की तैयारी कर रही है।
ईरान पर नए हमले की तैयारी में अमेरिका? 6,500 टन गोला-बारूद इजरायल पहुंचा
ईरान और अमेरिका में नाजुक युद्धविराम और आगे की बातचीत में गतिरोध के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अगले कदम को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं। खबरें हैं कि अमेरिका ईरान पर नया हमला करने की तैयारी कर रहा है और इसके लिए 6,500 टन गोला-बारूद इजरायल भेजा गया है।
अमेरिका ने भारत को चीन-वियतनाम के साथ प्राथमिकता निगरानी वाली सूची में रखा, क्या है मतलब?
अमेरिका ने गुरुवार को एक वार्षिक रिपोर्ट जारी की, जिसमें भारत को बौद्धिक संपदा अधिकारों के मामले में एक प्रमुख चिंता या 'प्राथमिकता वाला विदेशी देश' बताया गया है।
अमेरिका ने कहा- हम ईरान के साथ युद्ध में नहीं, कांग्रेस का दखल देना जरूरी नहीं
अमेरिका और ईरान में चल रहे संघर्ष के बीच अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष माइक जॉनसन ने गुरुवार को कहा अमेरिका ईरान के साथ युद्ध में नहीं है।
अमेरिकी वैज्ञानिक चार्ल्स लीबर चीन में बना रहे हैं ब्रेन-कंप्यूटर लैब, बढ़ी वैश्विक चिंता
दिमाग में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लगाने वाली ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस तकनीक को लेकर चीन में नई हलचल देखी जा रही है।
ईरान का वो हथियार, जो अमेरिका को दे सकता है 'दिल का दौरा'?
ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ युद्ध में नया हथियार इस्तेमाल करने की धमकी दी है और दावा किया है कि इससे दुश्मन को दिल का दौरा पड़ सकता है।
ईरान को लेकर 3 योजनाओं पर विचार कर रही अमेरिकी सेना, 'आखिरी हमला' भी शामिल- रिपोर्ट
ईरान और अमेरिका में युद्धविराम वार्ता या समझौते को लेकर बातचीत आगे नहीं बढ़ पा रही है। ऐसी स्थिति में अमेरिकी सेना राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान में संभावित सैन्य कार्रवाई की नई योजनाओं के बारे में जानकारी देगी।
अमेरिका ने भारत को लौटाईं 133 करोड़ रुपये कीमत की 657 प्राचीन वस्तुएं, क्या-क्या हैं शामिल?
अमेरिका ने भारत को 657 प्राचीन और ऐतिहासिक वस्तुएं और मूर्तियां लौटाई हैं। इनकी कीमत करीब 133 करोड़ रुपये है। इसकी घोषणा मैनहट्टन के जिला अटॉर्नी एल्विन ब्रैग ने की।
अमेरिकी युद्ध मंत्री से पूछा गया डोनाल्ड ट्रंप की मानसिक स्थिति पर सवाल, मिला ये जवाब
अमेरिका में कांग्रेस की सुनवाई के दौरान अजीबोगरीब वाकया सामने आया, जब युद्ध सचिव (रक्षा सचिव) पीट हेगसेथ से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मानसिक सेहत से जुड़ा सवाल पूछ लिया गया।
शेयर बाजार में आज सुबह-सुबह क्यों 1,100 अंक लुढ़का सेंसेक्स? जानिए वजह
भारतीय शेयर बाजार में आज (30 अप्रैल) सुबह-सुबह सेंसेक्स में 1,100 अंकों की गिरावट देखने को मिल रही है।
ट्रंप-पुतिन के बीच फोन पर हुई बातचीत, रूसी राष्ट्रपति ने दी 'बेहद नुकसानदायक नतीजों' की चेतावनी
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत हुई है।
अमेरिका-इजरायल के खिलाफ ईरान इस्तेमाल करेगा 'नया हथियार', कहा- दिल का दौरा पड़ सकता है
अमेरिका के साथ चल रही शांति वार्ता के बीच ईरानी नौसेना ने एक नए हथियार के इस्तेमाल करने की चेतावनी दी है, जिससे उसके दुश्मन भयभीत हो सकते हैं।
अमेरिकी उपराष्ट्रपति का मानना- ट्रंप को युद्ध से जुड़ी पूरी सच्चाई नहीं बता रहा पेंटागन
अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच ट्रंप प्रशासन के भीतर मतभेद की खबरें सामने आ रही हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का मानना है कि पेंटागन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को युद्ध की जमीनी हकीकत के बारे में सटीक जानकारी नहीं दे रहा है।
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच होर्मुज से गुजरा सुपरयॉट, कौन हैं इसके मालिक एलेक्सी मोर्दाशोव?
ईरान-अमेरिका के बीच चल रहे तनाव के कारण होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों का आना-जाना लगभग थम सा गया है।
गोल्डमैन सैक्स ने हांगकांग में एंथ्रोपिक क्लाउड AI मॉडल पर क्यों लगाई रोक?
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी एंथ्रोपिक के क्लाउड AI मॉडल पर गोल्डमैन सैक्स ने अपने कर्मचारियों के लिए प्रतिबंध लगा दिया है।
ईरानी हैकर्स ने 2000 अमेरिकी सैनिकों का डाटा चुराने का दावा किया, जांच शुरू
ईरान से जुड़े हैकरों के एक समूह ने दावा किया है कि उसने हजारों अमेरिकी मरीन सैनिकों का निजी डाटा चुरा लिया है। कथित तौर पर ये सैनिक पश्चिम एशिया में तैनात हैं।
अमेरिका के पासपोर्ट पर अब दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, कुछ सीमित संस्करण होगा जारी
अमेरिका के पासपोर्ट में एक नया और बड़ा बदलाव दिखने जा रहा है। इस पर अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर नजर आएगी। यह लंबे समय से चली आ रही परंपराओं से हटकर एक नई पहल होगी।
होर्मुज जलडमरूमध्य पर नाकाबंदी के बाद भी भारतीय बंदरगाह पहुंच रहे तेल-गैस टैंकर, जानिए कैसे
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बरकरार है। ईरान ने अपने बंदरगाहों से अमेरिकी नौसेना की नाकाबंदी हटाने और समझौता होने तक होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने से इनकार कर दिया है।
2025 में अमेरिकियों को सोशल मीडिया ठगी में 200 अरब रुपये का हुआ नुकसान
साइबर ठगी की समस्या भारत समेत दुनिया के कई देशों में एक बड़ी चुनौती बन गई है।
उत्तर कोरिया में कोरोना महामारी के दौरान बढ़े थे फांसी की सजा के मामले - रिपोर्ट
कोरोना वायरस महामारी में के दौरान जहां पूरी दुनिया इस वायरस के प्रकोप से जूझ रही थी, वहीं दूसरी ओर उत्तर कोरिया में लोगों को फांसी की सजा दिए जाने में बढ़ोतरी हुई थी।
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरा पुतिन के करीबी का सुपरयॉट, प्रतिबंधों का नहीं दिखा असर
अमेरिका और ईरान में तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य पर प्रतिबंध लगा हुआ है। इस बीच, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के एक प्रमुख सहयोगी का सुपरयॉट 'नॉर्ड' आराम से यहां से गुजर गया है।
शेयर बाजार: सेंसेक्स में 450 अंकों की उछाल दर्ज, क्या है इस तेजी की वजह?
भारतीय शेयर बाजार में आज (28 अप्रैल) भी सुबह-सुबह तेजी देखने को मिल रही है।
ईरान के युद्ध समाप्ति प्रस्ताव से संतुष्ट नहीं हैं ट्रंप, परमाणु मुद्दों की शर्तों से नाखुश
ईरान ने युद्ध समाप्त करने के लिए अमेरिका को अपना नया प्रस्ताव भेजा है, लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इससे संतुष्ट नहीं दिख रहे।