CNN के संस्थापक और 24 घंटे टीवी समाचार चक्र के जनक टेड टर्नर का निधन
क्या है खबर?
अमेरिका में केबल न्यूज नेटवर्क (CNN) के संस्थापक और अरबपति मीडिया दिग्गज टेड टर्नर का बुधवार को 87 साल की उम्र में निधन हो गया। विश्व में समाचार प्रसारण को नया रूप देने वाले और 24 घंटे टीवी समाचार चक्र के जनक टर्नर ने अटलांटा के एक टेलीविजन स्टेशन को 1976 में पहले उपग्रह-आधारित 'सुपरस्टेशन' में बदला था। CNN को पहले 24 घंटे चलने वाले, पूरी तरह से समाचार प्रसारित करने वाले टीवी नेटवर्क के रूप में जाना जाता है।
निधन
संयुक्त राष्ट्र फाउंडेशन की थी स्थापना
ओहियो में जन्मे टर्नर ने सुपरस्टेशन के साथ फिल्मों और कार्टूनों के लिए लोकप्रिय चैनल, साथ ही अटलांटा ब्रेव्स जैसी पेशेवर खेल टीमों के मालिक रहे। टर्नर एक ख्यातिप्राप्त नाविक, संयुक्त राष्ट्र फाउंडेशन के संस्थापक, परमाणु हथियारों के विश्वव्यापी उन्मूलन के लिए काम करने वाले एक कार्यकर्ता और एक पर्यावरण संरक्षक भी थे। उन्होंने अमेरिकी पश्चिम में बाइसन (जंगली भैंस) को पुनः स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और बच्चों में पर्यावरण जागरूकता के लिए 'कैप्टन प्लेनेट' कार्टून बनाया था।
सम्मान
टाइम पत्रिका ने किया था सम्मानित
टर्नर को 1990 में फारस की खाड़ी का युद्ध छिड़ने के बाद घटनाओं को तुरंत और 24 घंटे प्रसारित कर 150 देशों में दर्शकों को इतिहास के तात्कालिक गवाह बनाने के लिए काम किया था। इसके बाद उन्हें 1991 में टाइम पत्रिका में 'मैन ऑफ द ईयर' के लिए नामित किया था। बात में टर्नर ने अपने नेटवर्क को टाइम वार्नर को बेच दिया और व्यवसाय से बाहर निकल गए। टर्नर को लेवी बॉडी डिमेंशिया था, जो मस्तिष्क विकार है।
संदेश
ट्रंप ने टर्नर को याद किया
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टेड टर्नर को याद करते हुए ट्रुथ पर उन्होंने महान बताया। उन्होंने लिखा कि टर्नर ने CNN की स्थापना की, उसे बेच दिया, और उस सौदे से उन्हें व्यक्तिगत रूप से बहुत गहरा सदमा लगा, क्योंकि नए मालिकों ने CNN (जो उनका बच्चा था) को ले लिया और उसे बर्बाद कर दिया। ट्रंप ने कहा कि वे प्रसारण इतिहास के महानतम लोगों में से एक और मेरे मित्र थे, वे हमेशा साथ खड़े रहे।