अमेरिकी युद्ध मंत्री से पूछा गया डोनाल्ड ट्रंप की मानसिक स्थिति पर सवाल, मिला ये जवाब
क्या है खबर?
अमेरिका में कांग्रेस की सुनवाई के दौरान अजीबोगरीब वाकया सामने आया, जब युद्ध सचिव (रक्षा सचिव) पीट हेगसेथ से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मानसिक सेहत से जुड़ा सवाल पूछ लिया गया। हाउस आर्म्ड सर्विसेज कमेटी के समक्ष हेगसेथ की उपस्थिति के दौरान कैलिफोर्निया की डेमोक्रेट सांसद सारा जैकब्स ने ट्रंप का यीशू मसीह वाला मीम दिखाकर उनकी मानसिक स्थिरता के बारे में पूछा था। सवाल के बाद हेगसेथ काफी नाराज हो गए और सवाल टालने की कोशिश की।
सवाल
सारा जैकब्स ने कहा- मेरे सवाल का नहीं मिला जवाब
जैकब्स ने एक्स पर सुनवाई का एक वीडियो साझा कर लिखा, 'मैंने आज सेक्रेटरी हेगसेथ से एक सीधा-सादा, हां या ना वाला सवाल पूछा- क्या डोनाल्ड ट्रंप कमांडर इन चीफ बनने के लिए दिमागी तौर पर काफी स्थिर हैं? उन्होंने हां नहीं कहा। और यह बहुत कुछ कहता है।' इस दौरान हेगसेथ ने सवालों को टालते हुए कहा कि वह ट्रंप के खिलाफ हो रही अपमानजनक टिप्पणियों पर बात नहीं करेंगे।
सवाल
जैकब्स ने क्या पूछा था सवाल?
जैकब्स ने पूछा, "मुझे अपने राष्ट्रपति के बारे में यह सवाल पूछना भी दुखद लगता है, लेकिन मेरे निर्वाचन क्षेत्र के पूछ रहे हैं। क्या आपको लगता है कि राष्ट्रपति कमांडर-इन-चीफ के लिए मानसिक रूप से स्थिर हैं?" हेगसेथ ने जवाब दिया, "क्या आपने यही सवाल जो बाइडेन से 4 साल तक पूछा था?" जैकब्स ने कहा, "बाइडेन राष्ट्रपति नहीं हैं।" तब हेगसेथ बोले, "आपकी अपमानजनक टिप्पणी पर मैं ध्यान नहीं दूंगा। ट्रंप पीढ़ियों में हमारे सबसे तेज-दूरदर्शी कमांडर-इन-चीफ हैं।"
मीम
यीशू मसीह के पोस्ट पर क्या बोले हेगसेथ?
जैकब्स ने आगे ट्रंप की खुद को यीशू मसीह दिखाने वाली पोस्ट को दिखाते हुए पूछा, "मैं अपने मतदाताओं को इस पोस्ट के बारे में कैसे समझाऊं। मैं यहूदी हूं, इसलिए मुझे कोई खास फर्क नहीं पड़ता, लेकिन मेरी समझ से यह कई ईसाइयों के लिए काफी आपत्तिजनक है। तो आप इस पोस्ट की व्याख्या कैसे करेंगे?" हेगसेथ बोले, "मैं यहां इस पोस्ट को समझाने नहीं आया हूं। हमारे पास एक कमांडर-इन-चीफ हैं, जो हमारे सैनिकों को सर्वोपरि रखते हैं।"
ट्विटर पोस्ट
कांग्रेस में सुनवाई का वीडियो
I asked Secretary Hegseth a straightforward, yes or no question today: Is Donald Trump mentally stable enough to be Commander in Chief?
— Congresswoman Sara Jacobs (@RepSaraJacobs) April 29, 2026
He didn't say yes. And that speaks volumes. pic.twitter.com/ncWhEBAX9r