LOADING...
शेयर बाजार में आज सुबह-सुबह क्यों 1,100 अंक लुढ़का सेंसेक्स? जानिए वजह
आज सुबह-सुबह सेंसेक्स में 1,100 अंकों की गिरावट देखने को मिल रही है

शेयर बाजार में आज सुबह-सुबह क्यों 1,100 अंक लुढ़का सेंसेक्स? जानिए वजह

Apr 30, 2026
11:42 am

क्या है खबर?

भारतीय शेयर बाजार में आज (30 अप्रैल) सुबह-सुबह सेंसेक्स में 1,100 अंकों की गिरावट देखने को मिल रही है। बाजार खुलने के कुछ ही देर बाद सेंसेक्स लगभग 1,150 अंक गिरकर 76,349 के इंट्राडे लो पर आ गया, जबकि निफ्टी 50 350 अंक गिरकर 23,801 के स्तर पर आ गया। इस बड़ी गिरावट से निवेशकों को कुछ ही देर में लगभग 9 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ और बाजार में घबराहट का माहौल बना रहा।

असर

वैश्विक तनाव और तेल की कीमतों का असर

इस गिरावट की वजह अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव है, जिससे वैश्विक बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है। इसके साथ ही, कच्चे तेल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई हैं। भारत जैसे बड़े तेल आयातक देश के लिए यह स्थिति चिंता बढ़ाने वाली है, क्योंकि इससे महंगाई बढ़ सकती है और आर्थिक दबाव भी बढ़ सकता है, जिसका असर सीधे शेयर बाजार पर पड़ रहा है।

असर

रुपये की कमजोरी और विदेशी निवेश पर असर

भारतीय रुपये की कमजोरी भी बाजार गिरने की अहम वजह बनी है। रुपया डॉलर के मुकाबले गिरकर 95.20 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है। इससे विदेशी निवेशकों का भरोसा कमजोर हुआ है और वे बाजार से पैसा निकाल रहे हैं। लगातार बिकवाली के कारण बाजार पर दबाव बढ़ता जा रहा है और निवेशकों का सेंटिमेंट भी नकारात्मक होता जा रहा है, जिससे गिरावट और तेज हो रही है।

Advertisement

दबाव

अमेरिकी नीतियां और FII बिकवाली का दबाव

अमेरिकी केंद्रीय बैंक के सख्त रुख ने भी बाजार पर असर डाला है। ब्याज दरों में राहत न मिलने के संकेत से निवेशकों की चिंता बढ़ी है। इसके अलावा विदेशी निवेशक लगातार भारतीय शेयर बेच रहे हैं, जिससे बाजार पर दबाव बना हुआ है। पिछले कई सत्रों से जारी बिकवाली के कारण बाजार में स्थिरता नहीं आ पा रही है और गिरावट का दौर जारी है, जिससे निवेशकों में सतर्कता बढ़ गई है।

Advertisement