दुनिया की खबरें
हर ऐसी खबर, जो दुनिया में हलचल मचाती है।
ईरानी राष्ट्रपति ने अमेरिका को चेतावदी दी, कहा- खामेनेई पर हमला पूर्ण युद्ध का कारण बनेगा
ईरान में विरोध-प्रदर्शन और अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच तेहरान ने चेतावनी दी है कि अगर उसके सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई पर हमला हुआ, तो यह पूर्ण युद्ध की घोषणा जैसा होगा।
स्पेन: पटरी से उतरने के बाद दो तेज रफ्तार ट्रेनों की टक्कर, 21 की मौत
स्पेन के कॉर्डोबा प्रांत में रविवार देर शाम एक तेज रफ्तार ट्रेन पटरी से उतरने के बाद सामने से आ रही दूसरी ट्रेन से टकरा गई। हादसे में कम से कम 21 लोगों की मौत हुई है।
ईरान में प्रदर्शनों के दौरान अब तक हुई 5,000 लोगों की मौत, 24,000 से ज्यादा गिरफ्तार
ईरान में आर्थिक संकट के बीच सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के खिलाफ हो रहे विरोध-प्रदर्शन में अब तक 5,000 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें लगभग 500 सुरक्षाकर्मी शामिल हैं।
डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड योजना का विरोध करने वाले 8 यूरोपीय देशों पर टैरिफ लगाया
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक और विवादित कदम उठाते हुए यूरोप के 8 देशों पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया है, जो 1 फरवरी से लागू होगा।
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर नहीं थम रहा अत्याचार, 36 घंटे में हुई 2 हिंदुओं की हत्या
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।
ट्रंप ने 'गाजा शांति बोर्ड' गठित किया, भारतीय मूल के अजय बंगा समेत इन्हें मिली जगह
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा युद्ध को खत्म करने के लिए बनाई गई 20-सूत्रीय योजना के दूसरे चरण की शुरुआत कर दी है। इसके तहत अमेरिकी राष्ट्रपति ने शांति बोर्ड का गठन किया है।
रूस ने खारकीव में ओस्कोल नदी का पुल तबाह किया, यूक्रेन के लिए कितना जरूरी था?
रूस की सेना ने शुक्रवार को यूक्रेन के खारकीव में अपनी बमबारी जारी रखी है। इस बार उसने खारकीव में एक पुल को उड़ा दिया है, जिससे यूक्रेन हथियारों की आपूर्ति करता था।
ईरान: प्रदर्शनकारियों के शवों के बदले लाखों रुपये मांग रहे अधिकारी- रिपोर्ट
ईरान में जारी सत्ता विरोधी प्रदर्शनों में 2,000 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। अब खबर आ रही है कि अधिकारी इन प्रदर्शनकारियों के शवों को वापस करने के लिए परिजनों से पैसों की मांग कर रहे हैं। BBC ने मारे गए लोगों के परिवारों के हवाले से ये जानकारी दी है।
बांग्लादेश के सिलहट में हिंदू शिक्षक के घर में आग लगी, परिवार को लोग सुरक्षित
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ हमले रुक नहीं रहे हैं। अब सिलहट जिले के गोवाईघाट उपज़िला में स्थित शिक्षक बिकाश रंजन देब के घर में आग लगने की सूचना मिली है।
क्या नोबेल विजेता किसी और को दे सकता है अपना पुरस्कार, क्या कहते हैं नियम?
वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरीना मचाडो ने अपना नोबेल शांति पुरस्कार अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दे दिया है। मचाडो ने वेनेजुएला के भविष्य पर चर्चा के लिए व्हाइट हाउस में ट्रंप से मुलाकात की थी। इसी दौरान उन्होंने अपना नोबेल पुरस्कार ट्रंप को दे दिया।
वेनेजुएला की नेता मारिया मचाडो ने अपना नोबेल शांति पुरस्कार ट्रंप को दिया, जानिए क्या कहा
वेनेजुएला में विपक्ष की नेता मारिया कोरिना मचाडो ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपना नोबेल शांति पुरस्कार ट्रंप को भेंट किया।
ईरान से तनाव के बीच अमेरिका ने अपने नौसैनिक बेड़े को मध्य-पूर्व की ओर मोड़ा- रिपोर्ट
ईरान से बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने इलाके में अपनी सैन्य तैनाती बढ़ा दी है। अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन ने कहा है कि वह एक अमेरिकी कैरियर स्ट्राइक ग्रुप को दक्षिण चीन सागर से मध्य-पूर्व की ओर रवाना कर रहा है। ये इलाका अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अंतर्गत आता है।
हमास गाजा का नियंत्रण अमेरिका समर्थित फिलिस्तीनी तकनीकी समिति को सौंपने को तैयार
फिलिस्तीन में सशस्त्र समूह हमास ने गुरुवार को गाजा पट्टी का प्रशासन अमेरिका समर्थित फिलिस्तीनी तकनीकी समिति को सौंपने को तैयार हो गया है।
अमेरिका: न्यू जर्सी में भारतीय मूल की महिला गिरफ्तार, अपने 2 बच्चों की हत्या का आरोप
अमेरिका के न्यू जर्सी में एक भारतीय मूल की महिला को गिरफ्तार किया गया है। उसके ऊपर अपने 2 बच्चों की हत्या करने का आरोप है।
कौन हैं राजकुमारी लियोनोर, जो बनेंगी स्पेन की रानी? 150 साल बाद कोई महिला संभालेगी सत्ता
स्पेन में इस समय 20 वर्षीय राजकुमारी लियोनोर की काफी चर्चा हो रही है। वह देश में 150 साल बाद रानी बनने की ओर बढ़ रही हैं। एक ऐसा पद, जिस पर 150 साल पहले उनके परिवार की महान इसाबेला द्वितीय रही थीं।
ईरान का हवाई क्षेत्र बंद, अमेरिका ने सैनिक बुलाए; यूरोपीय अधिकारी बोले- 24 घंटे में हमला
ईरान में प्रदर्शनों के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है। अमेरिका ने कतर स्थित अल-उदैद एयरबेस से सैनिकों को वापस बुलाया है। ये मध्य-पूर्व में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य अड्डा है। कतर ने कहा कि यह वापसी मौजूदा क्षेत्रीय तनावों के जवाब में हुई है।
ईरान में प्रदर्शनकारियों को फांसी दिए जाने पर ट्रंप बोले- मौत की सजा रुक गई है
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों को फांसी दिए जाने की खबरों पर कहा कि अब तेहरान की ऐसी कोई योजना नहीं है।
ईरानी टीवी की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, कहा- इस बार गोली का निशाना नहीं चूकेगा
ईरान में जारी राजनीतिक गतिरोध और अमेरिका के साथ तनाव के बीच एक खतरनाक मोड़ आया है, जिसमें ईरानी सरकारी टेलीविजन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धमकी दी है।
अमेरिका ने पाकिस्तान और बांग्लादेश समेत 75 देशों के लिए वीजा पर लगाई रोक
अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने आगामी 21 जनवरी से 75 देशों के लोगों के लिए वीजा प्रक्रिया बंद कर दी है।
ईरान की अमेरिकी सहयोगियों को चेतावनी, हमला हुआ तो सैन्य अड्डों को बनाएंगे निशाना
ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों का असर मध्य-पूर्व में भी देखने को मिल सकता है। ईरान ने तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और सऊदी अरब जैसे अमेरिका के सहयोगियों को चेतावनी दी है।
अमेरिका और चीन नहीं इस छोटे देश का पासपोर्ट सबसे ताकतवर, जानिए भारत का कितना मजबूत
दुनियाभर के ताकतवर पासपोर्ट की नई सूची आ गई है। लंदन स्थित हेनली पासपोर्ट सूचकांक ने वीजा-मुक्त पहुंच के आधार पर 2026 की रैंकिंग जारी की है।
सैन्य कार्रवाई, साइबर युद्ध या कुछ और, ईरान पर क्या-क्या संभावित कार्रवाई कर सकता है अमेरिका?
अमेरिका और ईरान में टकराव बढ़ता जा रहा है। खबर है कि ईरान प्रदर्शनकारियों को खुलेआम फांसी दे सकता है। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि अगर ऐसा हुआ तो इसके सख्त परिणाम होंगे।
बांग्लादेश में 7 महीने में 116 अल्पसंख्यकों की हत्या, पुलिस बरत रही लापरवाही
बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के तख्तापलट और मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार बनने के बाद देश में अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं हैं।
थाईलैंड में निर्माण कार्य के दौरान क्रेन गिरने से पटरी से उतरी ट्रेन, 22 की मौत
थाईलैंड के नाखोन रत्चासिमा प्रांत में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां पटरी के ऊपर पुल निर्माण के दौरान एक क्रेन चलती ट्रेन के ऊपर गिर गया, जिससे ट्रेन पटरी से उतर गई।
ट्रंप ने ईरान में प्रदर्शनकारी को फांसी देने के खिलाफ चेतावनी दी, कहा- कड़ी कार्रवाई करेंगे
ईरान में सरकार के खिलाफ चल रहे विरोध-प्रदर्शन में शामिल एक प्रदर्शनकारी को आज फांसी की सजा दी जाएगी, जिसको लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बड़ा कदम उठा सकते हैं।
ईरान में प्रदर्शन के दौरान 2,000 लोगों की मौत, विपक्षी मीडिया ने बताया 12,000 का आंकड़ा
ईरान में आर्थिक संकट के बीच सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के खिलाफ हो रहे विरोध-प्रदर्शन में अब तक 2,000 लोगों की मौत हो गई है।
ग्रीनलैंड में तैनात डेनिश सेना कितनी ताकतवर? इस मामले में अमेरिकी सेना को दे सकेगी टक्कर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की धमकी के बाद आर्कटिक-अटलांटिक महासागरों के बीच स्थित सबसे बड़े, शांत और बर्फीले द्वीप पर हलचल तेज है।
अमेरिका की सैन्य कार्रवाई का जवाब देगा ईरान, अब्बास अराघची बोले- पहले से बड़ी तैयारी
अमेरिका ने ईरान में चल रहे सरकार विरोधी प्रदर्शन को देखते हुए सैन्य कार्रवाई की धमकी दी है, जिसके बाद ईरान सरकार का जवाब आया है।
यूक्रेन के लिए 2025 साबित हुआ सबसे घातक, रूसी हमले में 2,500 लोग मारे गए
रूस और यूक्रेन के बीच वर्ष 2022 से चल रहे युद्ध में सबसे विनाशकारी साल 2025 रहा, जिसमें यूक्रेन के 2,500 नागरिकों ने अपनी जान गंवा दी।
ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन को लेकर पहली फांसी, 26 वर्षीय युवक को दी जाएगी सजा
ईरान में सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के खिलाफ चल रहे देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन के बीच पहली फांसी की तैयारी हो रही है।
ट्रंप ने ईरान के साथ व्यापार करने वालों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया, भारत पर असर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में राजनीतिक अशांति के बीच बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने इस्लामिक गणराज्य के साथ व्यापार करने वाले देशों पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाया है।
बांग्लादेश में हिंदू ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या, 27 दिनों में 7 मामले
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ हमले नहीं रुक रहे हैं। अब यहां के दक्षिणी हिस्से में अज्ञात लोगों ने हिंदू युवक समीर कुमार दास की पीटने के बाद चाकू मारकर हत्या कर दी।
बांग्लादेश के जाने-माने गायक और आवामी लीग के नेता प्रोलोय चाकी की हिरासत में मौत
बांग्लादेश में राजनीतिक अशांति के बीच जाने-माने गायक और आवामी लीग के हिंदू नेता प्रोलोय चाकी (60) की रविवार रात को पुलिस हिरासत में मौत हो गई।
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस वाहन को निशाना बनाकर IED धमाका, 6 की मौत
पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक बार फिर पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया गया। यहां के टैंक जिले में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के धमाके में 6 पुलिसकर्मियों की मौत हुई है।
रूस का दावा, अमेरिका निर्मित यूक्रेन के F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया
रूस के एक सैन्य कमांडर ने दावा किया है कि उनकी सेना ने यूक्रेन के F-16 लड़ाकू विमान को S-300 वायु रक्षा प्रणाली की मदद से मार गिराया है।
ईरान में 544 प्रदर्शनकारियों की मौत, डोनाल्ड ट्रंप बोले- बात करना चाहता है ईरान
ईरान में गंभीर आर्थिक संकट के बीच सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह खामेनेई के खिलाफ चल रहे विरोध-प्रदर्शन में अब तक 544 लोगों की मौत हो चुकी है।
डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को वेनेजुएला का 'कार्यवाहक राष्ट्रपति' बताया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने खुद को वेनेजुएला का 'कार्यवाहक राष्ट्रपति' बताया है।
अमेरिका के लॉस एंजिल्स में ईरान सरकार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन में घुसा ट्रक
अमेरिका में कैलिफोर्निया राज्य के लॉस एंजिल्स शहर में ईरान सरकार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के दौरान एक ट्रक प्रदर्शनकारियों की भीड़ में घुस गया।
ग्रीनलैंड पर हमले की योजना बना रहे डोनाल्ड ट्रंप, सैन्य अधिकारियों को दिया आदेश- रिपोर्ट
वेनेजुएला पर हमला करने के बाद अमेरिका अब ग्रीनलैंड को लेकर सख्त रुख अपना रहा है। खबर है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने वरिष्ठ सैन्य बलों के कमांडरों को ग्रीनलैंड पर संभावित हमले के लिए योजना तैयार करने का निर्देश दिया है। डेली मेल ने ये जानकारी दी है।
डोनाल्ड ट्रंप को ईरान पर हमले की योजना बताई गई, इजरायल भी अलर्ट; जानें ताजा घटनाक्रम
ईरान में करीब 2 हफ्ते से चल रहे प्रदर्शन धीरे-धीरे उग्र होते जा रहे हैं। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रदर्शनकारियों की मदद की बात कहकर अमेरिकी हस्तक्षेप की आशंकाओं को और बढ़ा दिया है।