थाईलैंड में निर्माण कार्य के दौरान क्रेन गिरने से पटरी से उतरी ट्रेन, 22 की मौत
क्या है खबर?
थाईलैंड के नाखोन रत्चासिमा प्रांत में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां पटरी के ऊपर पुल निर्माण के दौरान एक क्रेन चलती ट्रेन के ऊपर गिर गया, जिससे ट्रेन पटरी से उतर गई। हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि 80 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा बुधवार सुबह 9:05 बजे हुआ है। नाखोन रत्चासिमा प्रांत राजधानी बैंकॉक से 230 किलोमीटर दूर है। घटना के समय ट्रेन कोच में अधिकतर स्कूली बच्चे बैठे थे।
हादसा
कैसे हुआ हादसा?
थाई अधिकारियों ने बताया कि हाई-स्पीड रेल परियोजना पर काम के दौरान एक क्रेन मौके से गुजरती एक पैसेंजर ट्रेन पर गिर गई, जिससे यह हादसा हुआ। ट्रेन उबोन रत्चाथानी प्रांत जा रही थी। हादसे के बाद ट्रेन से 4 डिब्बे अलग हो गए, जिसमें 2 डिब्बों को ज्यादा नुकसान पहुंचा है। लोगों को बचाने के लिए कई टीमों को लगाया गया है। कोच से शवों को निकाला जा रहा है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
ट्विटर पोस्ट
हादसे के बाद बचाव कार्य में जुटे कर्मचारी
🇹🇭CRANE DISASTER: 12+ DEAD AS HIGH-SPEED RAIL EQUIPMENT CRUSHES THAI TRAIN🚨
— Info Room (@InfoR00M) January 14, 2026
A massive construction crane working on a high-speed rail project collapsed onto a passing passenger train in Thailand’s Sikhio district Wednesday morning.
The heavy impact derailed carriages and… pic.twitter.com/sFmEEG1Aci
जांच
जांच के आदेश
थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री और परिवहन मंत्री फिपात रचकिटप्रकर्ण ने बताया कि थाईलैंड के राज्य रेलवे के गवर्नर को दुर्घटना के कारणों की पूरी तरह और व्यापक जांच करने के लिए बुलाया गया है। रचकिटप्रकर्ण ने आगे कहा कि अधिकारी घायलों की पहचान की पुष्टि कर रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी देखभाल को कहा गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर मृतक रेलकर्मी थे तो उन्हें मुआवजा दिया जाएगा।
हादसा
पहले भी हो चुके हैं हादसे
पहले भी थाईलैंड में हादसे हुए हैं। साल 2023 में देश के पूर्वी हिस्से में रेलवे ट्रैक पार कर रहे एक पिक-अप ट्रक की एक मालगाड़ी से टक्कर हो गई, जिसमें 8 मौत हुई थी और 4 अन्य घायल हो गए। पिछले साल, बैंकॉक में भूकंप के बाद एक ऊंची इमारत ढह गई थी, जिसमें 100 से अधिक लोग मारे गए थे। वर्कमेन्स कंपनसेशन फंड ने बताया कि पिछले वर्ष निर्माण दुर्घटनाओं में 4,500 से अधिक श्रमिक मारे गए थे।