NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ईरानी कप: यशस्वी जायसवाल और अभिमन्यु ईश्वरन ने लगाए बड़े शतक, ऐसा रहा पहला दिन 
    ईरानी कप: यशस्वी जायसवाल और अभिमन्यु ईश्वरन ने लगाए बड़े शतक, ऐसा रहा पहला दिन 
    खेलकूद

    ईरानी कप: यशस्वी जायसवाल और अभिमन्यु ईश्वरन ने लगाए बड़े शतक, ऐसा रहा पहला दिन 

    लेखन अंकित पसबोला
    March 01, 2023 | 08:00 pm 1 मिनट में पढ़ें
    ईरानी कप: यशस्वी जायसवाल और अभिमन्यु ईश्वरन ने लगाए बड़े शतक, ऐसा रहा पहला दिन 
    यशस्वी जायसवाल ने लगाया दोहरा शतक (तस्वीर: ट्विटर/@BCCIdomestic)

    मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम के खिलाफ ईरानी कप 2022-23 के पहले दिन के खेल की समाप्ति तक शेष भारत (रेस्ट ऑफ इंडिया) ने 3 विकेट के नुकसान पर 381 रन बनाए हैं। शेष भारत से यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक (213) और अभिमन्यु ईश्वरन ने शतक (154) लगा लिया है। मध्य प्रदेश की ओर से आवेश खान ने 2 विकेट ले लिए हैं। आज के खेल पर एक नजर डालते हैं।

    ईश्वरन और जायसवाल ने की बड़ी साझेदारी 

    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी शेष भारत की खराब शुरुआत रही और कप्तान मयंक अग्रवाल सिर्फ 2 रन बनाकर 7 के टीम स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद जायसवाल और ईश्वरन ने दूसरे विकेट के लिए 371 रन की बड़ी साझेदारी करके अपनी टीम को बड़े स्कोर की ओर अग्रसर कर दिया। हालांकि, पहले दिन के खेल के तीसरे सत्र के दौरान दोनों बल्लेबाज भी आउट हो गए।

    जायसवाल ने बनाए ये रिकॉर्ड्स 

    21 वर्षीय जायसवाल ने 259 गेंदों में 30 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 213 रन की पारी खेली। वह ईरानी कप में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। जायसवाल ने 200 रन का आंकड़ा छूने के लिए 230 गेंदों का सहारा लिया। वह इस टूर्नामेंट में दूसरा सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने हैं। बता दें, युवराज सिंह के नाम ईरानी कप में सबसे तेज दोहरा शतक (190 गेंद) का रिकॉर्ड है।

    ईश्वरन ने लगाया शानदार शतक 

    पारी की शुरुआत करने आए अभिमन्यु ईश्वरन ने एक छोर संभाले रखा और 135 गेंदों में 14 चौके और 1 छक्के की मदद से अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 240 गेंदों में 154 रन की शानदार पारी खेली। अपनी इस बड़ी शतकीय पारी में उन्होंने 17 चौके और 2 छक्के लगाए। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे ईश्वरन दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से रन आउट हो गए। 27 वर्षीय ईश्वरन का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में यह 22वां शतक है।

    ऐसी रही मध्य प्रदेश की गेंदबाजी 

    मध्य प्रदेश की ओर से तेज गेंदबाज आवेश खान सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 16 ओवरों में 51 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा कोई अन्य गेंदबाज आज विकेट नहीं ले सका। सारांश जैन सबसे महंगे गेंदबाजी साबित हुए। उन्होंने 23 ओवरों में बिना विकेट लिए 102 रन दे डाले। कुमार कार्तिकेय ने 20 ओवरों में बिना विकेट लिए 90 रन लुटाए। इसी तरह अनुभव अग्रवाल भी कोई विकेट नहीं ले सके।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ईरानी कप
    यशस्वी जायसवाल
    क्रिकेट के आंकड़े
    घरेलू क्रिकेट
    अभिमन्यु ईश्वरन

    ईरानी कप

    यशस्वी जायसवाल ने किया कारनामा, ईरानी कप में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने  यशस्वी जायसवाल
    ईरानी कप: जानिए इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट से जुड़ी दिलचस्प जानकारी BCCI
    सौराष्ट्र को हराकर 29वीं बार ईरानी कप विजेता बना शेष भारत, जानें आंकड़े और रिकॉर्ड क्रिकेट समाचार
    ईरानी कप: सौराष्ट्र पर मंडराया हार का खतरा, शेष भारत की मैच पर पकड़ मजबूत क्रिकेट समाचार

    यशस्वी जायसवाल

    ईरानी कप: यशस्वी जायसवाल ने लगाया शतक, घरेलू क्रिकेट में पूरे किए 4,000 रन मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम
    ये 5 भारतीय अनकैप्ड क्रिकेटर 2023 में कर सकते हैं अंतरराष्ट्रीय डेब्यू राहुल त्रिपाठी
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: मुंबई और उत्तर प्रदेश ने दर्ज की जीत, जानिए तीसरे दिन का हाल रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: यशस्वी जायसवाल ने हैदराबाद के खिलाफ लगाया शतक रणजी ट्रॉफी

    क्रिकेट के आंकड़े

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: रविंद्र जडेजा ने पूरे किए अपने 500 अंतरराष्ट्रीय विकेट, बनाए शानदार रिकॉर्ड्स  रविंद्र जडेजा
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: मैथ्यू कुह्नमैन ने लिए 5 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड के सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज बने केन विलियमसन, बोले- यह सम्मान की बात केन विलियमसन
    हैरी ब्रुक का आक्रमण जारी, टेस्ट में छक्के लगाने के मामले में बनाया दिलचस्प आंकड़ा हैरी ब्रूक

    घरेलू क्रिकेट

    ईरानी कप: अभिमन्यु ईश्वरन ने लगाया मध्य प्रदेश के खिलाफ शानदार शतक अभिमन्यु ईश्वरन
    ईरानी कप: रेस्ट ऑफ इंडिया टीम घोषित, BCCI ने दिया सरफराज खान की चोट पर अपडेट सरफराज़ खान
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: सौराष्ट्र ने जीता खिताब, फाइनल में बंगाल को हराया रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: फाइनल में सौराष्ट्र से भिड़ेगी बंगाल, जानिए दोनों टीमों का सफर और आंकड़े  रणजी ट्रॉफी

    अभिमन्यु ईश्वरन

    रणजी ट्रॉफी: अभिमन्यु ईश्वरन ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में लगाया लगातार चौथा शतक रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी: अभिमन्यु ईश्वरन की शानदार फॉर्म जारी, अब फिर लगाया शतक रणजी ट्रॉफी
    कौन हैं अभिमन्यु ईश्वरन, जिन्हें भारतीय टेस्ट टीम में मिली जगह? भारतीय क्रिकेट टीम
    अभिमन्यु ईश्वरन ने तोड़ी चुप्पी, भारतीय टीम में जगह नहीं मिलने पर कही ये बात भारतीय क्रिकेट टीम
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023